सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Twitter का CEO बना Elon Musk का Pet Floki, DOGE ने पकड़ी रफ़्तार

  • Elon Musk ने अपने डॉग Floki की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें वह Twitter CEO की कुर्सी पर बैठा हैं।

  • Musk के ट्वीट के बाद से ही Doge, Floki और SHIB कॉइन में तेजी देखने को मिली है।

Twitter का CEO बना E

Elon Musk ने अपने एक ट्वीट में अपने Pet Floki की Twitter के CEO 

की कुर्सी पर बैठे हुए एक फोटो पोस्ट की है। जिसके बाद से ही Doge, Floki और SHIB कॉइन में तेजी देखी जा रही है।

दुनिया के सबसे आमिर आदमी और सोशल नेट्वर्किंग साइट ट्विटर के मालिक Elon Musk ने अपने एक ट्विटर अकाउंट से एक फोटो पोस्ट कर फिर सुर्खियां बना ली है। दरअसल ने अपने ट्वीट में एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उनका Pet डॉग Floki Twitter के CEO की कुर्सी पर बैठा है। Elon Musk ने अपने Pet Floki की फोटों पोस्ट करके उसे ट्विटर का नया बॉस घोषित  किया है। अपने पोस्ट पर मस्क ने लिखा कि "Floki ट्विटर का एक अद्भुत CEO है और अन्य दूसरे व्यक्तियों से बेहतर है।" 

Elon Musk के ट्वीट के बाद से ही Dogecoin, Floki और Shiba inu जैसी करंसी की कीमतों में वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस ट्वीट के बाद से ही DOGE की कीमत लगभग 5.4% बढ़ी हैं। वहीं पिछले 24 घंटो में Floki की कीमत में 45% की वृद्धि देखी गई हैं। वहीं जनवरी से अब तक Floki की कीमत में करीब 100% की वृद्धि हुई है।

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में ख़रीदा था Twitter 

दुनिया के सबसे आमिर आदमी Elon Mask थोड़ी हाँ थोड़ी ना के बाद 27 अक्टूबर को ट्विटर के नए मालिक बने। Musk ने Twitter को खरीदने के लिए लगभग 44 अरब डॉलर का भुगतान किया। Musk द्वारा ट्विटर को खरीदने की खबर के बाद से ही क्रिप्टो करंसी निवेशक, ख़ास तौर पर Dogecoin, Floki और Shiba inu जैसी करंसी के निवशकों में उत्साह का माहौल हैं। इतना ही नहीं Elon Mask द्वारा ट्विटर पेमेंट सिस्टम जल्द शुरू करने की घोषणा करने के बाद निवेशकों का मानना था कि जल्द ही मस्क ट्विटर पर क्रिप्टो करंसी को पेमेंट के रूप में स्वीकार कर सकते है। 

यह भी पढ़े : भारतीय डेमोक्रेसी के भंवर में गोते खा रही है Crypto की नैया

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`