सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्या सच में लोकतंत्र का आधार बनता जा रहा है Bitcoin

  • Human Rights Foundation के CSO का मानना है कि Bitcoin लोकतंत्र को ठीक करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार से भी लड़ाई लड़ रहा है। 

  • Bitcoin के बारे में Human Rights Foundation की राय इस और इशारा करती है, कि भविष्य में क्रिप्टो करंसी प्रमुख एसेट्स में से एक होगी।

क्या सच में लोकतंत्र

Bitcoin वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करंसी है। 

धीरे-धीरे यह करंसी और भी ज्यादा मजबूत होती जा रही है। ऐसे में मिल रहे समर्थन से ऐसा लग रहा है कि धीरे-धीरे Bitcoin लोकतंत्र का आधार बनता जा रहा है।

Bitcoin वर्तमान समय में दुनिया की सबसे बड़ी करंसी है, आज विश्व में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो Bitcoin के विषय में जनता न हो। अपनी शुरुआत से लेकर आज तक Bitcoin को निवेशकों का बहुत प्यार मिला है। ऐसे में Human Rights Foundation के CSO Alex Gladstein द्वारा Bitcoin को लोकतंत्र ठीक करने वाले और भ्रष्टाचार मिटाने वाले मसीहा की उपाधि देना, इस बात की और संकेत देता है कि धीरे-धीरे Bitcoin लोकतंत्र का आधार बनता जा रहा है। 

हालंकि केवल Alex Gladstein द्वारा दिए बयान को आधार बनाकर यह पूर्ण रूप से माना भी नहीं जा सकता, क्योंकि Human Rights Foundation के CSO शुरुआत से ही Bitcoin के समर्थक रहे है। लेकिन वर्तमान समय में क्रिप्टो करंसी को लेकर वैश्विक सकारात्मकता इस और इशारा कर रही है कि आने वाले समय में Bitcoin जैसी डिजिटल करंसी का एक क्षत्र राज होगा। 

वर्तमान में क्रिप्टो करंसी को लेकर हो रही गतिविधियां 

वर्तमान में वैश्विक रूप से क्रिप्टो करंसी रेगुलेशन को लेकर सभी देशों द्वारा सकारात्मकता देखी जा रही है। वर्तमान में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में यह बयान दे चुकी है कि भारत की अध्यक्षता में सभी G20 नेशन मिलकर क्रिप्टो करंसी पर एक SOP तैयार कर रहे हैं। जल्द ही क्रिप्टो पर ऐसा कानून बनाया जा सकता है, जो सभी देशों द्वारा मान्य हो। 

क्या था Human Rights Foundation के CSO का बयान 

Human Rights Foundation के CSO Alex Gladstein ने अपने बयान में कहा था कि Bitcoin टूटे हुए लोकतंत्र को ठीक करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार से भी लड़ता है। उन्होंने आगे कहा था कि Bitcoin मुक्त भाषण, संपत्ति के अधिकार और ओपन केपिटल मार्केट का प्रतिनिधित्व करता है, जो किसी भी भ्रष्टाचारी सरकार के विरुद्ध कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

ये भी पढ़िए : Crypto and Jobs - Crypto का बाजार भारत में ला सकता है Jobs की भरमार

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`