सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

पुलिस की नौकरी छोड़कर किया निवेश, हो गया Crypto Scam

महत्वपूर्ण बिंदु
  • हिमाचल प्रदेश में करोडो के Crypto Scam से जुड़ा मामला इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं, जिसमें 500 करोड़ से लेकर 2000 करोड़ के क्रिप्टो स्कैम की बाते की जा रही हैं।
  • इसी बीच हिमाचल से एक ओर क्रिप्टो स्कैम की खबर आई है, जिसमें नौकरी छोड़कर क्रिप्टो में निवेश करने वाला एक पुलिसकर्मी क्रिप्टो स्कैम का शिकार हो गया है।
  • देहरा पुलिस थाने में दर्ज हुए इस क्रिप्टो स्कैम में क्षेत्र के 10 लोगों पर FIR दर्ज हुई हैं, जिसमें राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले लोगों के नाम भी शामिल हैं।
02-Oct-2023 By: Rohit Tripathi
पुलिस की नौकरी छोड़कर

हिमाचल में ढाई करोड़ का क्रिप्टो स्कैम, पुलिसकर्मी भी बना शिकार 

क्रिप्टोकरंसी स्कैम का जिन्न एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के चिराग से निकल गया है, जिसने वर्तमान कांग्रेस सरकार और पूर्व BJP सरकार की नाक में दम कर दिया है। जहाँ माना जा रहा है कि यह क्रिप्टो स्कैम 500 करोड़ से लेकर 2000 करोड़ का हो सकता है। हालंकि अभी तक इस Crypto Scam से जुड़े सही आंकड़े तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस स्कैम से जुड़े अलग-अलग मामले जरुर धीरे-धीरे बाहर आने लगे हैं। दरअसल हाल ही में हिमाचल प्रदेश के देहरा पुलिस थाना में क्रिप्टोकरंसी के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज किया गया है।  

जानकारी से पता चला है कि इस मामले में क्षेत्र के करीब 10 लोगों पर FIR दर्ज की गयी हैं। इसमें राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल है। लेकिन इस क्रिप्टो स्कैम में सबसे चौकाने वाली बात यह है कि इसका शिकार एक पुलिसकर्मी हुआ था। दरअसल देहरा थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी ने स्कैमर्स के झांसे में आकर क्रिप्टो में निवेश किया था। पुलिसकर्मी क्रिप्टो स्कैमर्स की बात से इतना प्रभावित था कि उसने इस क्रिप्टो निवेश के चक्कर में अपनी पुलिस की नौकरी तक छोड़ दी थी। पुलिसकर्मी के साथ कई जेई, पटवारी, सेवानिवृत्त और कार्यरत कर्मचारियों ने भी बड़े मुनाफे के लालच में लाखों रुपये का निवेश किया था। 

विधायक होशियार सिंह ने दी थी हिमाचल के क्रिप्टो स्कैम की जानकारी

हिमाचल प्रदेश के क्रिप्टो स्कैम की जानकारी सदन के समक्ष देहरा से विधायक होशियार सिंह ने दी थी। हालंकि उन्होंने उस समय कहा था कि राज्य में करोडो का क्रिप्टोकरंसी स्कैम हुआ है, जिसमें 200 करोड़ का स्कैम हमीरपुर में, 250 करोड़ का कांगड़ा में और 100 करोड़ का ऊना में हुआ है। लेकिन अब वे दावा कर रहे हैं कि यह 2000 करोड़ का Cryptocurrency स्कैम हैं। विधायक होशियार सिंह की बात का जवाब देते हुए हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा था कि क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड के मामले पूरे प्रदेश से ही आए हैं। इस मामले से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रदेश सरकार ने SIT का गठन कर दिया है। उम्मीद की जा रही हैं कि जल्द से जल्द इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

यह भी पढ़िए : दिलकश आवाज, खूबसूरत चेहरा और 30,000 करोड़ का Crypto Scam

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`