सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

महाराष्ट्र सरकार और TEAM ने लॉन्च किया मुंबई मेगापोलिस मेटावर्स

महत्वपूर्ण बिंदु
  • भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई ने सिटी-वाइड इंफ्रास्ट्रक्चर मेगाप्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए एक मेटावर्स पहल की शुरुआत की है।
  • महाराष्ट्र सरकार के टूरिज्म डिपार्टमेंट और टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई (TEAM) ने समझौता किया है।
  • मुंबई मेट्रोपोलिस मेटावर्स, नागरिकों को उन मेगाप्रोजेक्ट्स की प्रगति की निगरानी करने में मदद करेगा जो उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं।
20-Feb-2024 By: Shailja Joshi
महाराष्ट्र सरकार और

मुंबई ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मेटावर्स पहल की लॉन्च

भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई ने सिटी-वाइड इंफ्रास्ट्रक्चर मेगाप्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए एक मेटावर्स पहल की शुरुआत की है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार के टूरिज्म डिपार्टमेंट और टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई (TEAM) ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्रदर्शित करने के लिए जून 2023 में Mumbai Megapolis Metaverse के लिए एक MOU पर हस्ताक्षर किए थे। यह प्रोजेक्ट 18 फरवरी 2024 को लॉन्च किया गया है। मुंबई मेट्रोपोलिस मेटावर्स को सभी के लिए निःशुल्क प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया है, जो यूजर्स को 3डी और वर्चुअल रियलिटी (VR) के माध्यम से मुंबई और इसके आस-पास के शहरों के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का पता लगाने की सुविधा देता है। 

मुंबई ने हाल ही में यातायात को कम करने, कनेक्टिविटी में सुधार और स्वच्छ हवा को बढ़ावा देने के लिए अरब सागर के ऊपर बनी सड़कों का उद्घाटन किया है। साथ ही शहर ने कई अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स भी शुरू किये है। मुंबई के मेटावर्स ऐप का लक्ष्य एक इंटरैक्टिव यूजर इंटरफेस के माध्यम से इस दृष्टिकोण को अपने यूजर्स के साथ साझा करना है। मुंबई मेट्रोपोलिस मेटावर्स, नागरिकों को उन मेगाप्रोजेक्ट्स की प्रगति की निगरानी करने में मदद करेगा जो उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं। मेटावर्स प्रोजेक्ट्स को वेबसाइट या Google और Apple ऐप स्टोर पर उपलब्ध ऐप्स के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। 

टेक्नोलॉजी में भारत कर रहा है विस्तार 

पिछले कुछ सालों में भारत में मेटावर्स इंडस्ट्री ने विस्तार किया है इसके साथ ही भारत अन्य टेक्नोलोजी जैसे ब्लॉकचैन और AI में भी आगे बढ़ रहा है और उन्हें तेजी से अपना रहा है। न सिर्फ प्राइवेट कम्पनियाँ बल्कि सरकारी संस्थान भी इनका उपयोग कर रही है। देश की राज्य सरकारें विभिन्न कार्यो के लिए ब्लॉकचैन और AI का उपयोग बढ़ा रही है, साथ ही एक तरफ भाषा की समस्या को हल करने के लिए अब भारत सरकार, भारत की स्थानीय भाषा या बोली में एप या वेबसाइट चलाने के लिए AI की मदद ले रही है। तो दूसरी और देश में मौसम की भविष्यवाणी को बेहतर बनाने के लिए उन्नत जलवायु मॉडल तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करने के लिए एक वेंचर शुरू कर रहा है।

 इसके साथ ही देश में टेक्नोलॉजी के विस्तार को देखते हुए कई टेक कम्पनियाँ भी देश में कदम रख रही है। हाल ही में भारत में मेटावर्स इंडस्ट्री के विस्तार को देखते हुए Sandbox आने वाले दो सालों में भारत को अपना सबसे बड़ा मार्केट बनाना चाहता है, इसी के चलते Sandbox ने कई भारतीय कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। वहीँ भारत में बढ़ते ब्लॉकचेन के उपयोग को देखते हुए, ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल Algorand (ALGO) भी भारत में अपना विस्तार कर रहा है।

यह भी पढ़िए : Shemaroo ने रखा मेटावर्स में कदम, The Sandbox से मिलाया हाथ

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`