सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Sandbox को भाया भारत, बनाना चाहता है इसे अपना सबसे बड़ा मार्केट

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Sandbox आने वाले दो सालों में भारत को अपना सबसे बड़ा मार्केट बनाना चाहता है, इसी के चलते Sandbox ने कई भारतीय कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है।
  • अगले दो सालों में भारत को सबसे बड़ा मार्केट बनाने के लिए Sandbox ने भारत के प्रमुख एक्सचेंज CoinDCX और इसके Web3 वॉलेट Okto के साथ साझेदारी की है।
  • Sandbox को उम्मीद है कि पार्टनरशिप के जरिये यह आने वाले 24 महीनों में भारत में बड़ा यूजर बेस बनाकर, भारत को अपना सबसे बड़ा मार्केट बना लेगा।
26-Dec-2023 By: Shailja Joshi
Sandbox को भाया भारत

बड़ा यूजर बेस बनाकर, Sandbox भारत को बनाएगा सबसे बड़ा मेटावर्स मार्केट

भारत क्रिप्टोकरंसी, ब्लॉकचेन, AI जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजी में तेजी से विस्तार कर रहा है। जिसके चलते इन टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बड़े फर्म भारत में तेजी से कदम रख रहे है। भारत में तेजी से बढ़ते मार्केट को देखते हुए जहाँ OKX और Coinbase जैसे ग्लोबल एक्सचेंज भारतीय निवेशकों को लुभा रहे हैं, वहीं ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल Algorand (ALGO) ने भारत में अपना विस्तार करते हुए, यहाँ के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टनरशिप की है। जिसके बाद अब यहाँ की Web 3, गेमिंग और मेटावर्स की संभावनाओं के कारण, यह Animoca Brands के मेटावर्स प्लेटफॉर्म Sandbox को आकर्षित कर रहा है। 

लक्ष्य पूरा करने के लिए Sandbox ने बनाई रणनीति 

दरअसल Sandbox आने वाले दो सालों में भारत को अपना सबसे बड़ा मार्केट बनाना चाहता है, इसी के चलते Sandbox ने पिछले एक साल में कई भारतीय कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। इस साल की शुरुआत में ही Sandbox ने ग्लोबल वेंचर एक्सेलरेटर Brinc के साथ मिलकर BharatBox बनाया था, जो भारत का एक कल्चरल मेटावर्स हब है, जहाँ भारत की बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, आर्ट और स्पोर्ट्स सेक्टर्स की कई कम्पनियाँ शामिल हुई थी। पिछले छह महीनों में, BharatBox में 25 भारतीय कम्पनियाँ शामिल हुई है, जिनमें भारतीय सिनेमा की तीन बड़ी मीडिया मनोरंजन कंपनियां Eros Entertainment, Hungama और Shemaroo शामिल हैं।

इसके साथ ही अगले दो सालों में भारत को सबसे बड़ा मार्केट बनाने के लिए Sandbox ने भारत के प्रमुख एक्सचेंज CoinDCX और इसके Web3 वॉलेट Okto के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप से Sandbox भारत में 16 मिलियन यूजर्स तक पहुंच बना सकता है। वहीँ ग्लोबल लेवल पर Sandbox के पास 5 मिलियन वॉलेट है। Sandbox को उम्मीद है कि Okto के जरिये 3 से 4 मिलियन यूजर्स प्लेटफॉर्म पर शामिल हो सकते है। इस तरह यह आने वाले 24 महीनों में एक बड़ा यूजर बेस बनाकर, भारत को अपना सबसे बड़ा मार्केट बना लेगा।   

Sandbox के इस लक्ष्य से आने वाले सालों में भारत एक मेटावर्स हब बन सकता है, जिसका सीधा फायदा भारत की बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, आर्ट और स्पोर्ट्स सेक्टर्स की कंपनियों को होगा। भारत में क्रिप्टोकरंसी, ब्लॉकचेन के साथ-साथ मेटावर्स में भी एडोप्शन बढ़ने से ग्लोबल मार्केट में भारतीय कंपनियों का विस्तार होगा।   

यह भी पढ़िए : मौसम की भविष्यवाणी के लिए अब भारत लेगा AI की मदद

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`