सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Do Kwon पर Montenegro कोर्ट का यू टर्न, रद्द किया प्रत्यर्पण

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Montenegro कोर्ट ने Terraform Labs के सह-संस्थापक Do Kwon के प्रत्यपर्ण को रद्द कर दिया है।
  • बचाव पक्ष की अपील के बाद में Montenegro कोर्ट ने Kwon के प्रत्यपर्ण को रद्द किया है।
  • Do Kwon अमेरिका और साउथ कोरिया में धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिससे दोनों ही देश Kwon के प्रत्यपर्ण की मांग कर रहे हैं।
09-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
Do Kwon पर Montenegr

बचाव पक्ष की मांग पर रद्द किया गया Do Kwon का प्रत्यर्पण

Montenegro में फर्जी ट्रेवल डॉक्यूमेंट्स का उपयोग करने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किए गए Do Kwon के अमेरिका या साउथ कोरिया में प्रत्यपर्ण को कोर्ट ने रद्द कर दिया हैं। दरअसल अमेरिका और साउथ कोरिया में धोखाधड़ी के कई आरोपों का सामना कर रहे Terraform Labs के सह-संस्थापक Do Kwon के प्रत्यर्पण को Montenegro कोर्ट ने बचाव पक्ष की अपील के बाद में रद्द किया है। बता दे कि इससे पहले Podgorica हाई कोर्ट ने दिसंबर 2023 में Kwon के प्रत्यर्पण को मंजूरी प्रदान की थी। अपने हाल ही के फैसले में Montenegro के अपीलेट कोर्ट ने कहा कि मामले को दुबारा सुनवाई और निर्णय के लिए कोर्ट में वापस कर दिया गया हैं। गौरतलब है कि 5 फरवरी को Terraform Labs के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर Han Chang-joon को Montenegro से South Korea में प्रत्यर्पित किया गया था। 

क्रिप्टो फ्रॉड जैसे कई आरोपों का सामना कर रहे हैं Do Kwon

Terraform Labs के संस्थापक Do Kwon अमेरिका और साउथ कोरिया में क्रिप्टो फ्रॉड और वायर फ्रॉड जैसे आरोपों का सामना कर रहे हैं। यह सभी मामले Terraform Labs के पतन से जुड़े हुए हैं। Kwon पर आरोप हैं कि Terraform Labs में रहते हुए उन्होंने $40 बिलियन डॉलर का फ्रॉड किया था। इन्ही फ्रॉड के मामलों में अमेरिका, साउथ कोरिया के साथ सिंगापुर भी Do Kwon के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। जानकारी के अनुसार Montenegro हवाई अड्डे पर गिरफ्तार होने से पहले Do Kwon सिंगापुर में ही रहे थे। बताते चले कि Montenegro हवाई अड्डे पर फर्जी डॉक्यूमेंट्स रखने के आरोप में Do Kwon के साथ उनके साथी Han Chang-Joon को गिरफ्तार करके Montenegro की सेन्ट्रल जेल ले जाया गया था। हालाँकि Montenegro कोर्ट शुरू से ही Terraform Labs के संस्थापक पर नरम रुख अपनाता रहा है, जिसमें कोर्ट का Kwon को हाउस अरेस्ट रहने का आदेश काफी चौकाने वाला है। 

US कोर्ट ट्रायल को स्थगित करना चाहते हैं Do Kwon

वहीँ इस साल की शुरुआत में Do Kwon न्यूयॉर्क के साउथर्न डिस्ट्रिक कोर्ट से अपनी ट्रायल डेट को आगे बढाने की मांग कर चुके थे। Do Kwon की लीगल टीम ने 11 जनवरी को जज Jed Rakoff को भेजे गए एक लेटर में कहा था कि Kwon अपने ट्रायल में व्यक्तिगत रूप से भाग लेना चाहते हैं, लेकिन Montenegro में प्रत्यर्पण चुनौतियों के चलते वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में उन्होंने अपनी ट्रायल डेट को मार्च तक स्थगित करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद अमेरिकी जिला न्यायाधीश Jed Rakoff ने Do Kwon के पहले ट्रायल की डेट को 29 जनवरी से बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया है। 

यह भी पढ़िए : SBF के ट्रायल की तरह ही हो सकता है Do Kwon के ट्रायल का रिजल्ट

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`