सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Adidas, Fashion NFTs सेक्टर में बना सबसे बड़ा NFT ब्रांड

महत्वपूर्ण बिंदु
  • फैशन इंडस्ट्री में NFT की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि आधे से अधिक ग्लोबल फैशन ब्रांड्स के पास अपना NFT कलेक्शन है।
  • वर्तमान में 20 से ज्यादा ग्लोबल ब्रांड्स के पास NFT कलेक्शन है, जिसमें से नौ ब्रांड्स के पास कम से कम एक NFT कलेक्शन है।
  • फैशन NFT रैंकिंग में टॉप 3 पर स्पोर्ट्स ब्रांड्स है जिसमें Adidas पहले, Nike दूसरे और Puma तीसरे स्थान पर है।
17-Jan-2024 By: Shailja Joshi
Adidas, Fashion NFTs

20 से ज्यादा ग्लोबल फैशन ब्रांड्स के पास है NFT कलेक्शन

फैशन इंडस्ट्री में NFT की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के आधे से अधिक मशहूर ग्लोबल फैशन ब्रांड्स के पास अपना NFT कलेक्शन है। वर्तमान में 20 से ज्यादा ग्लोबल फैशन ब्रांड्स के पास NFT कलेक्शन है, जिसमें से नौ ब्रांड्स के पास कम से कम एक NFT कलेक्शन है। वहीं छह ब्रांड्स ने कम से कम दो NFT कलेक्शन लांच किये है। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर फैशन ब्रांड्स ने 2021 या 2022 में अपना पहला NFT कलेक्शन लांच किया था। 

इनमें से केवल Cartier, The North Face, और Ralph Lauren जैसे ब्रांड्स ने 2023 के बियर मार्केट में NFT स्पेस में कदम रखा है। इसमें ग्लोबल फैशन ब्रांड Adidas सबसे आगे है जिसके पास 12 NFT कलेक्शन और Three Stripes Studio नाम की एक web3 इंटरनल टीम है। Adidas ने अपना पहला NFT कलेक्शन “Into the Metaverse” 2021 में लॉन्च किया था। इसके अलावा फैशन इंडस्ट्री का एक और बड़ा नाम Nike फैशन NFTs के मामले में दूसरे नंबर पर है। जिसने अब तक नौ NFT कलेक्शन पेश किए हैं। 

Nike ने 2021 के अंत में web3 स्टूडियो RTFKT के अधिग्रहण के साथ ध्यान आकर्षित किया था, जो अपने avant-garde डिजाइन और Clone X प्रोफाइल पिक्चर NFTs के लिए पहचाना जाता है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ट्रेडिशनल अपैरल इंडस्ट्री में फैशन NFTs को अपनाने में स्पोर्ट्सवियर ब्रांड सबसे आगे हैं, इस बात का अंदाजा इस बात पर लगाया जा सकता है कि फैशन NFT रैंकिंग में टॉप 3 पर स्पोर्ट्स ब्रांड्स है जिसमें Adidas पहले, Nike दूसरे और Puma तीसरे स्थान पर है। 

Fashion NFTs क्या हैं?

फैशन NFTs किसी खास फैशन आइटम की ओनरशिप या ऑथेंटिसिटी के डिजिटल सर्टिफिकेट के रूप में कार्य करता है, चाहे वह एक वर्चुअल ड्रेस, स्नीकर्स, ज्वेलरी डिज़ाइन या यहां तक कि फैशन से संबंधित कंटेंट हो सकता है। फैशन NFTs डिजिटल फैशन सेक्टर में यूनिकनेस और एक्सक्लूसिविटी का परिचय देते हैं। फैशन ब्रांड्स ने NFTs के साथ प्रयोग करना शुरू कर दिया है और स्नीकर्स और आउटफिट जैसे लिमिटेड एडिशन वर्चुअल फैशन आइटम जारी किए हैं, जिन्हें वर्चुअल वर्ल्ड में अवतारों द्वारा पहना जा सकता है या सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए : FTX लॉसूट को खारिज करने की मांग कर रहे हैं SBF के माता-पिता

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`