सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

FTX लॉसूट को खारिज करने की मांग कर रहे हैं SBF के माता-पिता

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Sam Bankman-Fried के पेरेंट्स क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज FTX के कोलाप्स से जुड़े लॉसूट को खारिज करने की मांग कर रहे हैं।
  • 15 जनवरी को SBF के पेरेंट्स ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में इस तथ्य को भुनाने का प्रयास किया जा रहा हैं कि वे पूर्व FTX CEO के माता-पिता हैं।
  • FTX के कोलाप्स से जुड़े मुक़दमे के पहले ट्रायल में पूर्व CEO Sam Bankman-Fried सभी 7 आरोपों में दोषी पाए गए हैं।
17-Jan-2024 By: Rohit Tripathi
FTX लॉसूट को खारिज क

FTX लॉसूट आरोपी बनाए गए हैं में Sam Bankman-Fried के पेरेंट्स

क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के कोलाप्स से जुड़े मुक़दमे के पहले ट्रायल में पूर्व CEO Sam Bankman-Fried सभी 7 आरोपों में दोषी पाए गए हैं। SBF पर FTX में जमा कस्टमर फंड के अरबों डॉलर का दुरुपयोग करने, धोखाधड़ी की साजिश करने और इन्वेस्टर्स और लेंडर्स को गुमराह करने का आरोप लगाया गया था, जिसमें SBF दोषी पाए गए। FTX से जुड़े लॉसूट में Sam Bankman-Fried के पेरेंट्स Barbara Fried और Joseph Bankman भी आरोपी बनाए गये हैं। 15 जनवरी को SBF के माता-पिता ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में इस तथ्य को भुनाने का प्रयास किया जा रहा हैं कि वे पूर्व FTX CEO के माता-पिता हैं। Barbara Fried और Joseph Bankman ने कोर्ट में कहा कि Sam Bankman-Fried के माता-पिता होने के चलते उनपर यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि वे क्रिप्टो एक्सचेंज में FTX से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानते थे और फर्म में हुए घोटाले से उन्हें भी लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि यह सभी आरोप बेबुनियाद है, इसलिए उनपर चल रहे FTX के कोलाप्स से जुड़े लॉसूट को खारिज किया जाए। 

पहले ट्रायल के बाद कोर्ट ने SBF को पाया 7 आरोपों में दोषी  

क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज FTX के पूर्व CEO Sam Bankman-Fried अपने पहले ट्रायल के बाद वायर फ्रॉड के 2 मामलों, वायर फ्रॉड साजिश के 2 मामलों, सिक्योरिटीज फ्रॉड के 1 मामले, कमोडिटी फ्रॉड साजिश के 1 मामले और मनी लॉन्ड्रिंग साजिश के 1 मामले में दोषी ठहराए गए है। अपने पहले ही ट्रायल में सभी 7 आरोपों में दोषी पाए गए SBF का दूसरा ट्रायल 11 मार्च को शुरू होगा। जबकि पहले ट्रायल में उन्हें दोषी पाए जाने के बाद 28 मार्च 2024 की अगली सुनवाई में जज Lewis Kaplan, SBF और अन्य सभी आरोपियों को सज़ा सुनाएंगे। गौरतलब है कि Sam Bankman-Fried के साथ Alameda की पूर्व CEO और SBF की कथित गर्लफ्रेंड Caroline Ellison, FTX के को-फाउंडर Gary Wang और पूर्व FTX इंजीनियरिंग हेड Nishad Singh सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों को विभिन्न आरोपों में दोषी ठहराया गया है। 

यह भी पढ़िए : SBF के ट्रायल की तरह ही हो सकता है Do Kwon के ट्रायल का रिजल्ट

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`