सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Cricket में ब्लॉकचेन, Nordek बनी Netherlands Cricket की टाइटल स्पॉन्सर

महत्वपूर्ण बिंदु
  • ग्लोबल ब्लॉकचेन और Web3 पेमेंट्स कंपनी Nordek को Netherlands Cricket Team की टाइटल स्पांसरशिप मिली है।
  • Nordek आगामी ICC World Cup Cricket टूर्नामेंट के लिए Netherlands Cricket Team के टाइटल स्पांसर के रूप में शामिल हुआ हैं।
  • ब्लॉकचेन उद्यमियों Kashyap और Kishor द्वारा स्थापित Nordek पेमेंट कंपनी का लक्ष्य यूरोपीय ब्लॉकचेन मार्केट में अपनी उपस्थिति को कैपिटलाइज करना है।
30-Sep-2023 By: Rohit Tripathi
Cricket में ब्लॉकचेन

Netherlands Cricket की टाइटल स्पॉन्सर बनी Nordek

वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 का जल्द ही शुभारम्भ होने वाला है, जहाँ दुनियाभर की धुरंधर टीम भारत में आकर विश्वकप को जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगी। भारत में BCCI की मेजबानी में हो रहा दुनिया का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट इस बार अपने साथ कई सारे आश्चर्यजनक खबरे लेकर आया है। जिसमें सबसे चौकाने वाली खबर West Indies जैसी दिग्गज टीम को टूर्नामेंट के क्वालीफायर राउंड से बाहर कर Netherlands Cricket Team का क्वालीफाई करना है। लेकिन Netherlands Cricket Team ने केवल वर्ल्डकप 2023 में सुपर 10 में क्वालीफाई करके ही सबको नहीं चौकाया है, बल्कि एक ब्लॉकचेन फर्म को अपना टाइटल स्पॉन्सर चुनकर भी सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। 

दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार ग्लोबल ब्लॉकचेन और Web3 पेमेंट्स कंपनी Nordek आगामी ICC World Cup Cricket टूर्नामेंट के लिए Netherlands Cricket Team के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में शामिल हुई है। जो कि क्रिकेट में ब्लॉकचेन टेक्नॉलाजी के विस्तार को भी दर्शाता है। साथ में Netherlands Cricket Team जैसी छोटी क्रिकेट टीम का ब्लॉकचेन के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित करना, इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में Netherlands ब्लॉकचेन टेक्नॉलाजी और Web 3 में और भी बड़े इनोवेशन कर सकता है। 

यूरोपीय ब्लॉकचेन मार्केट में अपना प्रजेंस बनाना चाहता है Nordek

Netherlands Cricket Team के साथ में जुड़कर ब्लॉकचेन और Web 3 पेमेंट कंपनी Nordek यूरोपीय ब्लॉकचेन मार्केट में अपना प्रजेंस बनाना चाहता हैं। इसके साथ ही Netherlands Cricket Team के साथ में जुड़कर ICC विश्व कप क्रिकेट 2023 जैसे बड़े इवेंट में शामिल होने से Nordek ग्लोबल मार्केट में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब होगा। ब्लॉकचेन उद्यमियों Kashyap और Kishor द्वारा स्थापित पेमेंट कंपनी Nordek क्रिकेट जैसे लोकप्रिय गेम के साथ में ग्लोबल मार्केट में भी अपने विस्तार की तरफ बढ़ रही हैं। बता दे कि अक्टूबर माह में शुरू होने जा रहा ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप पूरे एक महीने तक चलेगा। जहाँ दुनियाभर की दिग्गज टीम्स हिस्सा लेंगी। ऐसे में यह Nordek के लिए ग्लोबली अपनी पहचान बनाने के लिए अच्छा मौका है। गौरतलब है कि ICC ने भी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की तरफ अपने कदम बढ़ाएं हैं। भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए ICC ने  ब्लॉकचेन-संचालित Web3 फैन एंगेजमेंट ऐप बनाने के लिए Near Foundation के साथ में पार्टनरशिप की है। इससे पहले ICC Web3 की दुनिया में 2022 में प्रवेश कर चुका है। तब ICC के लिए FanCraze नामक एक नॉन फंजिबल टोकन (NFT) प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया था। 

यह भी पढ़िए : ब्लॉकचेन-बेस्ड डिजिटल ID जारी करने वाला पहला शहर बना Buenos Aires

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`