सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

ग्लोबल लीडर बनने के लिए OKX दुनियाभर में तेजी से कर रहा है विस्तार

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टो एक्सचेंज OKX एक ग्लोबल एक्सचेंज बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार आगे बढ़ रहा है।
  • पिछले कुछ महीनो में OKX ने हांगकांग, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, बहामास, अर्जेंटीना जैसे कई देशो में अपना विस्तार किया है।
  • OKX के प्रयासों को देखते हुए माना जा सकता है की यह जल्द ही लीडिंग क्रिप्टो एक्सचेंज बन सकता है।
28-Feb-2024 By: Shailja Joshi
ग्लोबल लीडर बनने के

जल्द ही लीडिंग क्रिप्टो एक्सचेंज बन सकता है OKX

क्रिप्टो एक्सचेंज OKX एक ग्लोबल एक्सचेंज बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके लिए पिछले कुछ समय में एक्सचेंज ने कई बड़े देशो में अपना विस्तार किया है या विस्तार की योजना में लगा हुआ है। पिछले कुछ महीनो में OKX ने हांगकांग, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, बहामास, अर्जेंटीना जैसे कई देशो में अपना विस्तार किया है। जिसके बाद अब OKX ने अपना कदम टर्की में रखा है। OKX ने टर्की में आधिकारिक तौर पर OKX TR लॉन्च किया है। OKX TR में स्थानीय बैंकों के सहयोग से एक Turkish lira फ़िएट ऑन-रैंप और एक जमा विकल्प की सुविधा उपलब्ध होगी। नए प्लेटफ़ॉर्म के लिए बैंकिंग भागीदारों की सूची में Fibabanka, VakıfBank, Ziraat Bankası, İş Bankası, Şekerbank और Türkiye Finans शामिल हैं।

दुनियाभर के देशों में विस्तार कर रहा है OKX

इसके अलावा एक्सचेंज ने कुछ समय पहले ही लैटिन अमेरिका में अपनी जगह बनाने के लिए अर्जेंटीना और ब्राजील में भी विस्तार किया है। इसके लिए OKX ने अर्जेंटीना और ब्राजील में ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, पीयर-टू-पीयर मार्केट और इनोवेटिव Web3 वॉलेट जैसी विभिन्न सेवाओं की शुरूआत की थी। वहीँ मिडिल ईस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए एक्सचेंज ने साल की शुरुआत में ही दुबई में वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) लाइसेंस प्राप्त किया था। जिसके बाद अब OKX कि सुविधाए UAE में भी उपलब्ध है।  इसके साथ ही अब OKX की नज़र हांगकांग पर भी है जिसके लिए इसने हांगकांग में रेगुलेटरी अप्रूवल प्राप्त करने के लिए लाइसेंस का आवेदन किया है। OKX के प्रयासों को देखते हुए माना जा सकता है की यह जल्द ही लीडिंग क्रिप्टो एक्सचेंज बन सकता है। 

ध्यान देने वाली बात यह है कि OKX जिन देशों पर विस्तार कर रहा है जहाँ क्रिप्टो एडॉप्शन तेजी से बढ़ रहा है या वहां क्रिप्टो फ्रेंडली एनवायरनमेंट के कारण क्रिप्टोकरेंसी का तेजी से विस्तार हो रहा है। इन सभी देशों में OKX का विस्तार, ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज के रूप में उभरने के लिए कोई रणनीति लगती है। हालाँकि OKX अभी भी ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज में दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है, लेकिन इसके प्रयासों को देखते हुए माना जा सकता है कि जल्द ही यह Binance को पीछे छोड़ते हुए, नंबर वन क्रिप्टो एक्सचेंज के रूप में उभर सकता है।

यह भी पढ़िए : OKX टोकन स्टैंडर्ड्स इंटीग्रेशन के साथ बढ़ा रहा है Web3 एक्सपीरियंस

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`