सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

OKX टोकन स्टैंडर्ड्स इंटीग्रेशन के साथ बढ़ा रहा है Web3 एक्सपीरियंस

महत्वपूर्ण बिंदु
  • जानी-मानी Web3 टेक्नोलॉजी कंपनी OKX, Web3 टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है।
  • क्रिप्टो एक्सचेंज OKX ने Bitcoin, SRC-20, ARC-20 और DRC-20 टोकन स्टैंडर्ड्स के लिए समर्थन जोड़कर अपने Web3 वॉलेट में बड़े अपडेट की योजना बनाई है।
  • फरवरी में OKX अपने वॉलेट में DRC-20, ARC-20 और Runes को इंटीग्रेटर करेगा, इसके साथ ही फ्री ट्रांज़ैक्शन की भी शुरुआत करेगा।
31-Jan-2024 By: Shailja Joshi
OKX टोकन स्टैंडर्ड्स

4 नए इंस्क्रिप्शन टोकंस के साथ Web3 एडॉप्शन बढ़ा रहा है OKX

जानी-मानी Web3 टेक्नोलॉजी कंपनी OKX, Web3 टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी योजना की घोषणा की है और अपने Web3 वॉलेट और मार्केटप्लेस में चार नए टोकन स्टैंडर्ड्स के लिए समर्थन का खुलासा किया है। 

फरवरी में लॉन्च होने वाला यह अपडेट, बढ़ती Web3 की दुनिया में एक इकोसिस्टम के रूप में OKX की भूमिका को मजबूत करेगा। OKX का लक्ष्य Web3 की दुनिया में अग्रणी बनना है, जिससे तकनीक को सभी के लिए सरल बनाया जा सके। यह अपडेट फरवरी में किया जाएगा। इसकी शुरुआत 5 फरवरी से होगी जहाँ एक्सचेंज पर Bitcoin टोकन स्टैण्डर्ड और stamps (SRC-20) के लिए समर्थन जोड़ा करेगा। फरवरी में आगे बढ़ते हुए, OKX अपने प्लेटफॉर्म में atomicals (ARC-20), runes और dogecoin के doginals (DRC-20) को भी इंटीग्रेट करेगा। इसके साथ ही फरवरी के अंत में, OKX ने अपनी रणनीति के हिस्से के रूप में DRC-20, ARC-20 और Runes स्टैंडर्ड्स को अपने वॉलेट में शामिल करेगा। यूजर्स अब इन इंस्क्रिप्शन्स का आसानी से व्यापार कर सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि OKX ट्रांज़ैक्शन के लिए कोई फीस नहीं लेगा। इस कदम का उद्देश्य यूजर बेस को आकर्षित करना और Web3 इकोसिस्टम के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इससे इनोवेशन के लिए Web3 गेमिंग की क्षमता का पता लगाने में भी मदद मिल सकती है, जो हाल ही में नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। 

OKX ने एक रोमांचक Web3 गिवअवे भी लांच किया है

OKX ने नए इंस्क्रिप्शन टोकन स्टैंडर्ड्स की शुरूआत का जश्न मनाने और कम्युनिटी इंगेजमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक रोमांचक गिवअवे की भी घोषणा की है। पार्टिसिपेंट्स के पास लिमिटेड-एडिशन इंस्क्रिप्शन्स और विशेष पुरस्कार जीतने का मौका है। यह पहल न केवल यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाती है बल्कि तेजी से विकसित हो रहे Web3 लैंडस्केप में एक इंक्लूसिव कम्युनिटी के निर्माण के लिए OKX की प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है। 

OKX अपने Web3 वॉलेट और मार्केटप्लेस में चार नए इंस्क्रिप्शन टोकन स्टैंडर्ड्स को जोड़कर Web3 टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। इस कदम का उद्देश्य यूजर्स के लिए चीजों को आसान बनाना, बाधाओं को तोड़ना और उन्हें इंस्क्रिप्शन से जुडी संभावनाओं का पूरी तरह से पता लगाने के लिए सशक्त बनाना है।

इसके साथ ही OKX ग्लोबली भी विस्तार की योजना बना रहा है, जिसमें इसका लक्ष्य भारत जैसे देशों में विस्तार करना है। हालाँकि OKX को फ़िलहाल भारत में रेगुलेटरी चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। लेकिन उम्मीद है की एक्सचेंज जल्द ही इन बाधाओं से निपटकर भारत जैसे विकासशील देश में अपनी जगह बनाएगा।

यह भी पढ़िए : Trump NFTs को छोड़कर सभी NFT में गिरावट है जारी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`