सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Cryptocurrency को फ्रॉड बताकर Pakistan ने लगाया बैन

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Pakistan की वित्तीय मामलों की सीनेट स्टैंडिंग कमिटी द्वारा पाकिस्तान में क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान (SBP) और पाकिस्तान के IT मंत्रालय ने क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कदम भी उठाना शुरू कर दिए हैं।
17-May-2023 By: Rohit Tripathi
Cryptocurrency को फ्

पाकिस्तान ने क्रिप्टोकरंसी से जुड़ा एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने देश में क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि Pakistan के लोगों के अरबों डॉलर क्रिप्टोकरंसी में लगे हुए है। क्रिप्टो पर बैन लगाते हुए वित्त राज्य मंत्री आयशा गौश पाशा ने जानकारी दी की, देश की सरकार द्वारा क्रिप्टो को कभी भी वैध नहीं किया जाएगा। 

तंगहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान ने अपने देश में Cryptocurrency पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्रिप्टो पर बैन की जानकारी पाकिस्तान की वित्त राज्य मंत्री आयशा गौश पाशा ने दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार कभी भी अपने देश में क्रिप्टोकरंसी को वैध नहीं करेगी। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान (SBP) और Pakistan के IT मंत्रालय ने Cryptocurrency पर प्रतिबंध से जुड़े कदम भी उठाना शुरू कर दिए हैं। बताते चले की पाकिस्तान की सीनेट स्टैंडिंग कमिटी द्वारा पाकिस्तान में क्रिप्टोकरंसी को बैन करने से जुडा फैसला लिया गया है। हालांकि पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले का देश में कड़ा विरोध हो रहा है। पाकिस्तानी सांसद सलीम मांडवीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि देश के निवेशकों द्वारा अरबों डॉलर का निवेश क्रिप्टोकरंसी में किया हुआ है। 

स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान (SBP) के अधिकारियों ने क्रिप्टो को बताया फ्रॉड 

क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबंध के Pakistan सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान (SBP) के अधिकारियों ने इसे फ्रॉड करार दिया है। उन्होंने क्रिप्टो से जुडी सर्विस पर रोकथाम से जुड़े सख्त कदम उठाने की भी बात कही है। Pakistan सरकार ने क्रिप्टो पर बैन के फैसले के बाद जारी बयान में कहा कि, यह कदम देश में डिजिटल करंसी के अवैध लेनदेन पर रोक लगाने में भी सहायक होगा। SBP के निदेशक सोहेल जावेद ने क्रिप्टोकरंसी मार्केट को अधिक जोखिम वाला बताते हुए कहा कि, यह मार्केट एक समय पर 2.8 लाख करोड़ डॉलर का था, जो वर्तमान में घटकर 1.2 लाख करोड़ डॉलर पर आ गया है। 

यह भी पढ़िए : PEPE की तेजी के पीछे कौन, क्या है कोई बड़ा खिलाड़ी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`