RFK Jr. की चुनावी चाल, Bitcoin में डोनेशन के बाद Elon Musk को बताया देशभक्त

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Robert F. Kennedy Jr. वर्ष 2024 में होने वाले अमेरिका प्रेसिडेंट इलेक्शन में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है। हाल ही में वे चुनाव अभियान में डोनेशन के रूप में Bitcoin लेने की घोषणा भी कर चुके हैं।
  • Twitter स्पेस में Robert F. Kennedy Jr. ने Elon Musk की तारीफ करते हुए उनके द्वारा Twitter का अधिग्रहण करने की प्रशंसा की है।
08-Jun-2023 By: Rohit Tripathi
RFK Jr. की चुनावी चा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Robert F. Kennedy के भतीजे और आने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार Robert F. Kennedy Jr. लगातार चुनावी वादे कर रहे है, जिसके लिए वे लगातार सभाएं भी कर रहे है। हाल ही में उन्होंने चुनावी प्रचार के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म Twitter का सहारा लिया है। 

बैंकिंग पतन की मार झेल रहे अमेरिका में वर्तमान में चुनावी माहौल बन चुका है। हर तरफ़ उम्मीदवार अपनी सभाओं से जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में Robert F. Kennedy Jr. भी जनता के बीच जाकर अपने लिए वोट मांग रहे है। ऐसे में अपने चुवाई अभियान को आगे बढाने के लिए Robert F. Kennedy Jr.  सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म Twitter का सहारा लिया। और एक Twitter स्पेस में भाग लेते हुए उन्होने Twiiter के मालिक Elon Musk की तारीफ़ करते हुए, उनके Twitter को खरीदने और Twitter Files को रिलीज़ करने के फैसले को बिलकुल सही बताया। 

इतना ही नहीं उन्होंने तो अपने बयान में Twitter के मालिक Elon Musk को देश भक्त तक बता दिया। ऐसे में सवाल यह ही कि आखिर Robert F. Kennedy Jr. , Elon Musk की इतनी तारीफ़ क्यों कर रहे हैं। तो आपको बता दे कि Elon Musk एक अरबपति बिजनेसमैन है, जो आने वाले अमेरिकी चुनाव में आर्थिक रूप से RFK Jr. की सहायता कर सकते हैं। इसके साथ ही Musk एक क्रिप्टोकरंसी समर्थक माने जाते हैं। वे लम्बे समय से क्रिप्टोकरंसी के समर्थन में बयान देते रहे हैं। वहीँ वर्तमान Joe Biden सरकार में लगातार क्रिप्टोकरंसी को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की जा रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज और निवेशक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

ऐसे में हो सकता है कि इन निवेशक और एक्सचेंज को अपने पक्ष में करने के लिए Robert F. Kennedy Jr., Elon Musk की तारीफों के पूल बांध रहे हों। क्योंकि क्रिप्टोकरंसी मार्केट के निवेशकों के बीच Elon Musk काफी लोकप्रिय है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके एक कमेंट या एक पोस्ट से रातोरात किसी भी क्रिप्टो कॉइन की कीमत आसमान छूने लगती हैं। ऐसे में अगर Musk भी Robert F. Kennedy Jr. की तारीफ़ कर देते है और अपना सपोर्ट उनके लिए दिखा देते हैं, तो RFK Jr. की अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत की राह आसान हो जाएगी। 

कैंपेन डोनेशन में Bitcoin लेने की घोषणा कर चुके हैं RFK Jr.

Robert F. Kennedy Jr. इससे पहले Miami में Bitcoin 2023 कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा कर चुके थे कि वे अपने इलेक्शन कैंपेन डोनेशन में Bitcoin को स्वीकार करेंगे। अपने इस बयान के बाद Robert F. Kennedy Jr. ने खूब सुर्खियां बटौरी थी। इतना ही नहीं RFK Jr. अमेरिका के इतिहास के पहले ऐसे राष्ट्रपति उम्मीदवार भी थे जिन्होंने अपने चुनाव अभियान में  Bitcoin को स्वीकार किया। बता दे कि वर्तमान अमेरिकी सरकार क्रिप्टोकरंसी के विरुद्ध दिखाई दे रही है, ऐसे में Robert F. Kennedy Jr. लक्ष्य उन लोगों को अपने पक्ष में लेना है, जो किसी न किसी तरह से क्रिप्टोकरंसी मार्केट से जुड़े हुए हैं। 

यह भी पढ़िए : Meta हेडसेट और Microsoft Hololens से एक कदम आगे है Apple Vision Pro

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग