सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

BTC क्रिएटर Satoshi Nakamoto की आइडेंटिटी फिर बनी मिस्ट्री

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Satoshi Nakamoto कौन है यह एक बार फिर मिस्ट्री बन जाएगा, क्योंकि लंदन हाई कोर्ट ने Craig Wright को Bitcoin क्रिएटर मानने से इनकार कर दिया है।
  • UK हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है की ऑस्ट्रेलिया के कंप्यूटर साइंटिस्ट Craig Wright Satoshi Nakamoto नहीं है।
  • Satoshi Nakamoto की आइडेंटिटी को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। जिन प्रमुख लोगों का Satoshi होने का दावा किया जाता है उनमें Elon Musk, John Nash, Nick Szabo और Hal Finney जैसी हस्तियाँ शामिल है।
19-Mar-2024 By: Rohit Tripathi
BTC क्रिएटर Satoshi

Craig Wright नहीं है Bitcoin के क्रिएटर Satoshi Nakamoto

Bitcoin क्रिएटर Satoshi Nakamoto की आइडेंटिटी एक बार फिर मिस्ट्री बन गई है। दरअसल UK हाई कोर्ट में चल रहे Satoshi Nakamoto की आइडेंटिटी से जुड़े ट्रायल पर जज ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के कंप्यूटर साइंटिस्ट Craig Wright, Bitcoin के क्रिएटर Satoshi Nakamoto नहीं है। दो महीने से लंदन की अदालत में चल रहे Bitcoin क्रिएटर की आइडेंटिटी से जुड़े ट्रायल पर हाई कोर्ट जज Mellor ने फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मुकदमें में पेश किये गए सबूत के आधार पर यह निष्कर्ष निकलता हैं कि Craig Wright का Bitcoin को क्रिएट करने का दावा झूठा है। 

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि

  • कंप्यूटर साइंटिस्ट Craig Wright Bitcoin वाइट पेपर के ऑथर नहीं हैं। 

  • Wright वह व्यक्ति भी नहीं हैं जिन्होंने 2008 से 2011 की अवधि में Satoshi Nakamoto नाम को अडॉप्ट या ऑपरेट किया। 

  • ऑस्ट्रेलिया के कंप्यूटर साइंटिस्ट Craig Wright वह व्यक्ति भी नहीं हैं, जिन्होंने Bitcoin सिस्टम क्रिएट किया। 

  • साइंटिस्ट Craig Wright, Bitcoin सॉफ्टवेयर के इनिशियल वर्जन के ऑथर नहीं हैं। 

Satoshi Nakamoto के आइडेंटिटी से जुड़े केस में आए कई मोड़ 

Satoshi Nakamoto होने का दावा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के कंप्यूटर साइंटिस्ट Craig Wright पर Crypto Open Patent Alliance (Copa) नामक क्रिप्टो कम्पनियों के एक समूह द्वारा मुकदमा दायर किया गया था। जिसमें Copa की ओर से Wright से मांग की गई थी कि उन्हें यह दावा करना बंद करना होगा कि उन्होंने ही Bitcoin का आविष्कार किया है। Copa की ओर से यह भी आरोप लगाया गया था कि Craig Wright ने प्रदान किये गए एविडेंस को सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्रिएट किया है। समूह के सदस्यों ने कोर्ट में गवाही के दौरान कहा कि Wright  द्वारा प्रदान किए गए सबूत पूरी तरह से झूठे हैं और सॉफ्टवेयर के माध्यम से पिछली डेट पर गढे गए हैं। जबकि Bitcoin से जुड़े कथित डॉक्युमेंट बनाए जाने के समय यह मौजूद नहीं थे। गौरतलब है Crypto Open Patent Alliance (Copa) के ग्रुप के सदस्यों में Jack Dorsey की Block, क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase और MicroStrategy जैसी बड़ी क्रिप्टो कम्पनियां शामिल हैं। 

प्रमुख लोग जिनके Satoshi Nakamoto होने का किया जाता है दावा

Bitcoin के क्रिएटर Satoshi Nakamoto की आइडेंटिटी को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन क्रिप्टोकरेंसी मार्केट से जुड़े कई लोग अपने Nakamoto होने का दावा कर चुके हैं, जिनमें Craig Wright भी शामिल थें। हालाँकि कुछ ऐसे बिजनेसमैन और प्रभावशाली लोग भी हैं जिनको लेकर यह दावा किया जाता है कि इनमें से कोई BTC का क्रिएटर हैं। इन लोगों में Elon Musk, John Nash, Nick Szabo और Hal Finney जैसी हस्तियाँ शामिल है।  

Coin gabbar के अनुसार Elon Musk, John Nash, Nick Szabo और Hal Finney को Bitcoin क्रिएटर माना जाने के पीछे, इन लोगों का डिजिटल वर्ल्ड से जुड़ा बेकग्राउंड का होना हैं। उदाहरण के लिए Elon Musk एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। Musk शुरूआती दिनों से ऑनलाइन करेंसी के सपोर्टर रहे थे, यह समय BTC के क्रिएशन से पहले का समय था। जो Musk के Bitcoin क्रिएटर होने की दावेदारी को मजबूत करता है। हालाँकि सार्वजानिक रूप से Musk ने इस बात को कहा है कि वे Satoshi Nakamoto नहीं हैं। 

वहीँ दूसरे जिस व्यक्ति के Satoshi होने की कहानी गढ़ी जाती हैं, उनमें John Nash शामिल हैं, जो कि एक ब्रिलियंट मैथमेटिशियन है। Nick Szabo भी इस लिस्ट में शामिल वह व्यक्ति हैं जिनके Satoshi Nakamoto होने का दावा किया जाता रहा है। बता दे कि Nick Szabo एक कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं, जिन्होंने 1998 में Bit Gold का आविष्कर किया था। जो डिसेंट्रलाइज्ड डिजिटल करेंसी के लिए एक मैकेनिज्म था। हालाँकि Bit Gold कभी भी इम्पलीमेंट नहीं किया गया था। वहीँ इस लिस्ट में जो आखरी नाम है वह है Hal Finney का, जो Bitcoin ट्रांजेक्शन के पहले प्राप्तकर्ता है। 

चूँकि अभी तक किसी भी व्यक्ति के Satoshi Nakamoto होने का पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है, इसलिए Satoshi की आइडेंटिटी अभी भी एक मिस्ट्री बनी हुई है। लेकिन जिस तरह से Bitcoin वर्तमान में प्रदर्शन कर रहा है, उससे यह उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में Satoshi Nakamoto खुद सबके बीच आ जाए।

यह भी पढ़िए : बिटकॉइन के 100K डॉलर पहुँचते ही एक्टिव हो सकते हैं Satoshi

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`