सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

पिछले दो महीने में Google पर छाया Solana, 250 प्रतिशत बढ़ा सर्च वॉल्यूम

महत्वपूर्ण बिंदु
  • पीछले दो महीनो से Solana, Google Trends में छाया हुआ है, अक्टूबर से दिसंबर तक Solana पर Google सर्च वॉल्यूम में 250% की वृद्धि देखी गई है।
  • अक्टूबर की शुरुआत में जहाँ Solana का सर्च स्कोर 20 था वहीँ दिसम्बर तक आते-आते यह स्कोर 88 पर पहुँच गया है और यह लगतार बढ़ रहा है।
  • इसके सर्च में वृद्धि का एक और कारण इसका मीम कॉइन BONK भी रहा है। हाल ही में BONK क्रिप्टो कम्युनिटी के लोकप्रिय मीमकॉइन्स में से एक बन गया है।
21-Dec-2023 By: Shailja Joshi
पिछले दो महीने में G

जानिए आखिर क्यों ट्रेंड में बना हुआ है Solana 

Solana एक ब्लॉकचेन प्लेटफ़ॉर्म है जो अपनी तेज़ ट्रांजैक्शन स्पीड और कम फीस के लिए जाना जाता है। हाल ही में इसकी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है। इसी लोकप्रियता के चलते ही पीछले दो महीनों से Solana, Google Trends में छाया हुआ है, अक्टूबर से दिसंबर तक Solana पर Google सर्च वॉल्यूम में 250% की वृद्धि देखी गई है। 

अक्टूबर की शुरुआत में जहाँ Solana का सर्च स्कोर 20 था, वहीँ दिसम्बर तक आते-आते यह स्कोर 88 पर पहुँच गया है और यह लगतार बढ़ रहा है। बता दें कि सर्च वॉल्यूम को 0 से 100 के स्कोर पर मापा जाता है जहाँ 0 कोई रुचि नहीं दर्शाता है और 100 अधिकतम रुचि दर्शाता है। 

क्रिप्टो इंडस्ट्री के लीडर्स के मन को भाया Solana

इस वृद्धि के पीछे कई कारण माने जा सकते है, जिसमें से एक कारण यह है कि पिछले दो महीने में Solana ने बाकि अल्टकॉइन की तुलना में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जहाँ इसकी कीमत में 224% की मजबूत वृद्धि देखी गई है। इसी बढ़त के चलते इसने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। यहाँ तक की इसने इंडस्ट्री के लीडर्स का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है, ARK Invest की CEO Cathie Wood ने Solana के फायदों पर प्रकाश डालते हुए इसकी तुलना Ethereum से की थी। जिसके बाद Google पर इसकी काफी खोज की गई।

इसके साथ ही इसके सर्च में वृद्धि का एक और कारण इसका मीम कॉइन BONK भी रहा है। हाल ही में BONK क्रिप्टो कम्युनिटी के लोकप्रिय मीमकॉइन्स में से एक बन गया है। BONK को Solana पर डिप्लॉय किया गया है और यह हाल ही में Pepe को पछाड़कर तीसरा सबसे बड़ा मीमकॉइन बन गया है। BONK की इस लोकप्रियता का असर Solana पर भी देखा जा रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि Solana का सर्च ट्रैफिक 8 दिसंबर को चरम पर था, जब BONK ट्रेंड में था।  

BONK की इस लोकप्रियता का असर Solana के दूसरे प्रोडक्ट में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में Solana Saga Phone की बिक्री 10 गुना बढ़ गई थी। दरअसल Solana के Saga Phone के साथ 30 मिलियन BONK टोकन का एयरड्रॉप पेश किया गया था। जिसके बाद Solana Saga Phone, eBay पर अपनी कीमत से आठ गुना ज्यादा, करीब $5,000 तक बिका है। 

यह भी पढ़िए : भारत सरकार के रूल्स Crypto एक्सचेंजों को पड़ रहे हैं भारी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`