सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

अजब-गजब है Thodex की कहानी, जिसके बॉस को मिली 11000 साल की सजा

महत्वपूर्ण बिंदु
  • तुर्की का क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Thodex, 2021 में अचानक डूब गया था, जिससे एक्सचेंज के निवेशकों को उस समय 4.3 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था।
  • Thodex के मालिक Faruk Fatih Özer को Turkey की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोप में 11,196 साल जेल की सजा सुनाई है।
  • यह सजा भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि 11,196 साल जेल की सजा 29 साल के Özer के साथ उसके भाई और बहन को भी संयुक्त रूप से मिली है।
12-Sep-2023 By: Rohit Tripathi
अजब-गजब है Thodex की

Thodex के संस्थापक को सुनाई गई 11,196 साल जेल की सजा

क्रिप्टोकरंसी मार्केट इस समय अपनी बुलंदियों पर है। जहाँ लंबे इन्तजार के बाद में दुनिया के ग्लोबल लीडर्स ने क्रिप्टोकरंसी को रेगुलेट करने के लिए एक ग्लोबल फ्रेमवर्क पर अपनी सहमती व्यक्ति की है। अब वह दिन दूर नहीं जब क्रिप्टोकरंसी भी पूरी दुनिया में एक लीगल करंसी की तरह मान्य होगी। लेकिन इन सब अच्छी खबरों के बीच में क्रिप्टो से जुड़ी एक ऐसी खबर आई जिसने फिर से लोगों को क्रिप्टोकरंसी के जोखिमों के बारे चिंता में डाल दिया है। दरअसल हाल ही में, 2021 में डूब चुके तुर्की के क्रिप्टो एक्सचेंज Thodex के संस्थापक Faruk Fatih Özer को 11,196 साल जेल की सजा सुनाई गई। 

यह सजा Thodex के संस्थापक Faruk Fatih Özer के साथ उनके भाई और बहन को संयुक्त रूप से सुनाई गई। जानकारी के अनुसार Faruk Fatih Özer को क्रिप्टो धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग सहित अन्य आपराधिक मामलों का दोषी ठहराया गया।  लेकिन यह मामला बेहद दिलचस्प है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी व्यक्ति को इनती लंबी सजा सुनाई गई है। इस सजा के पीछे तुर्की का कानून एक बड़ी वजह है, क्योंकि तुर्की में 2004 में मौत की सजा देने पर पांबदी लगा दी गई थी। जिसके बाद से किसी को भी मौत की सजा नहीं सुनाई गई है। 

दिलचस्प है क्रिप्टो एक्सचेंज Thodex के पतन की कहानी 

तुर्की के क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Thodex के शुरुआत और पतन की कहानी काफी दिलचस्प है। जहाँ वर्ष 2017 में Faruk Fatih Özer ने Thodex की स्थापना की। जिसके बाद इस एक्सचेंज ने धीरे-धीरे लोगों के बीच में जगह बनाना शुरू की, लेकिन वर्ष 2020-21 इस एक्सचेंज के लिए दौलत और शोहरत लेकर आया। दरअसल इस अवधि के दौरान तुर्की की करंसी लीरा में भारी गिरावट देखी गई, जिससे बचने के लिए लोगों ने क्रिप्टोकरंसी का उपयोग शुरू किया। जिसके लिए लोगों ने Özer के Thodex को चुना। कुछ ही समय में Faruk Fatih Özer तुर्की में लोकप्रिय हो गए और Thodex देश का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। इसका फायदा Özer को कुछ इस तरह मिला की उनकी राजनैतिक पहुँच बढ़ गई। लेकिन अप्रैल 2021 में अचानक से Thodex डूब गया और निवेशकों का पैसा एक्सचेंज में फंस गया। इसका परिणाम यह हुआ कि Faruk Fatih Özer देश से फरार हो गए। लेकिन उन्हें कुछ ही महीनों बाद इंटरपोल के वारंट पर अल्बानिया में गिरफ्तार कर लिया गया और तुर्की में प्रत्यर्पित करा लिया गया। 

जानकारी के अनुसार Faruk Fatih Özer तुर्की से फरार हुए थे तो उनके पास दो अरब डॉलर थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान खबर सामने आई कि एक्सचेंज के डूबने के समय निवेशको को करीब 35.6 करोड़ लीरा का नुकसान हुआ था। अर्थात उस समय यह राशि 4.3 करोड़ डॉलर के बराबर थी, लेकिन वर्तमान में यह नुकसान 1.3 करोड़ डॉलर के बराबर है। हालाँकि Thodex के CEO Faruk Fatih Özer मामले में अपने आप को निर्दोष बता रहे हैं। 

यह भी पढ़िए : रेगुलेशन के बाद क्या US Dollar पर भारी पड़ेगी Cryptocurrency

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`