सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoin के 50,000 डॉलर मार्क को छूने के पीछे रहे ये फैक्टर्स

महत्वपूर्ण बिंदु
  • लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे Bitcoin ने अपने दो साल का हाई बनाते हुए 50,000 डॉलर के बेंचमार्क को क्रॉस कर दिया।
  • सोमवार को Bitcoin की कीमतों में तेजी दिखाई दी और यह $50,316 तक पहुँचने में कामयाब रहा।
  • BTC की कीमतों में इस तेजी के पीछे कई सारे मुख्य फैक्टर रहे, जिसमें spot Bitcoin ETF और आने वाला Bitcoin Halving Event भी शामिल हैं।
13-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
Bitcoin के 50,000 डॉ

50,000 डॉलर को पार कर Bitcoin ने बनाया दो साल का हाई

Bitcoin ने बीते दिन अपने पिछले दो साल का नया हाई बनाते हुए 50,000 डॉलर के मार्क को क्रॉस करते हुए एक नया हाई बनाया है। $50,316 तक पहुँचने में कामयाब रहा Bitcoin खबर लिखे जाने तक $49,993 के आसपास ट्रेड कर रहा था। बताते चले कि इससे पहले बिटकॉइन ने दिसंबर 2021 में 50,000 डॉलर के स्तर को छुआ था। BTC की कीमत ने साल 2024 की शुरुआत के साथ में ही तेजी देखी है, जो spot Bitcoin ETF अप्रूवल से पहले ही देखी जाने लगी थी। हालंकि SEC के spot Bitcoin ETF के अप्रूवल की खबर के बाद Bitcoin $44,000 से $48,000 की एक सीमित रेंज में ही घूमता दिखा, लेकिन फरवरी माह के शुरू होते ही $BTC ने एक बार फिर अपनी इस रेंज से बाहर निकलने में कामयाबी हांसिल की। 11 फरवरी को बिटकॉइन ने $48,000 के स्तर को पार करने के बाद अगले ही दिन $50,000 के स्तर को क्रॉस किया। 

हालाँकि अभी भी BTC की कीमत अपने ऑल टाइम हाई $69,000 से काफी कम है, लेकिन धीरे-धीरे निवेशकों के उत्साह और Bitcoin के लिए होता सकारात्मक माहौल इसे एक नया हाई बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहा है। 

इन फैक्टर्स के चलते Bitcoin पहुँचा 50,000 डॉलर के पार

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी #Bitcoin लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से अपने निवेशकों को मालामाल कर रही हैं। इसी कड़ी में BTC ने अपने 2 साल का हाई $50,316 बनाया। BTC की इस तेजी के बाद निवेशकों के मन में बस यही सवाल है कि आखिर Bitcoin की कीमत के बढ़ने के पीछे की वजह क्या रही। यहाँ Coin Gabbar की माने तो BTC की कीमत की इस बढ़ोतरी के पीछे कुछ महत्वपूर्ण फैक्टर रहे- 

  • यहाँ सबसे बड़ा और मुख्य फैक्टर रहा आने वाले दिनों में होने वाला Bitcoin Halving Event। दरअसल अप्रैल में होने वाले Halving Event के बाद बिटकॉइन के माइनर्स को मिलने वाले रिवॉर्ड में कमी हो जाएगी। जो BTC की कीमतों में लंबे समय तक तेजी के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। 

  • spot Bitcoin ETF की परफॉरमेंस को लेकर बने पॉजिटिव सेंटिमेंट से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को मिले कॉन्फिडेंस से बड़ी फर्म्स और इंस्टीट्यूशन बढ़ती दर पर बढ़ी मात्रा में Bitcoin की खरीदी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म MicroStrategy द्वारा लगभग $37 मिलियन में 850 BTC की खरीदी इसका एक बड़ा उदहारण है। 

  • 2024 में Federal Reserve की अगली बैठक में रेट में कटौती की उम्मीद ने बिटकॉइन के लिए सकारात्मक माहौल बनाया है। क्रिप्टो मार्केट के विशेषज्ञ मानते हैं कि रेट का कम होना क्रिप्टो मार्केट की ग्रोथ के लिए अधिक मजबूत आधार का संकेत देता है।   

  • El Salvador जैसे छोटे देश में Bitcoin सपोर्टर पार्टी की संभावित जीत और आने वाले अमेरिकी प्रेसिडेंट इलेक्शन में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का अपने अभियान में BTC के प्रति सपोर्ट दिखाना, इस करेंसी में निवेश के प्रति नए निवेशकों को भी आकर्षित कर रहा है, जिसके चलते भी बिटकॉइन की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है।  

यह भी पढ़िए : Bitcoin में विश्वास बढ़ाएगी El Salvador President की जीत

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`