सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Top 5 AI Crypto Coins, जिनमें आपको करना चाहिए इन्वेस्ट

महत्वपूर्ण बिंदु
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वर्तमान समय में एक तेजी से बढती इंडस्ट्री हैं। टैक कंपनियों के AI में आने से यह स्थान वर्तमान में तीव्र गति से विकसित हो रहा हैं।
  • AI ने ब्लॉकचेन नेटवर्क में भी अपनी पहुँच को बढ़ाया हैं। यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के अपने गुण के कारण AI ने क्रिप्टो सेप्स में भी अपने क्षेत्र का विस्तार किया हैं।
Top 5 AI Crypto Coin

Bitcoin और Ethereum जैसी पुरानी और लोकप्रिय करंसियों के साथ

 अब वर्तमान में AI क्रिप्टो कॉइन्स ने भी निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया हैं। जिसके पीछे की एक प्रमुख वजह इन AI कॉइन्स का यूजर्स के लिए अधिक सुरक्षित और स्केलेबल होना हैं। ऐसे में हम आपको अपने आर्टिकल में Top 5 AI Crypto Coins के बारे में जानकारी दे रहे है, जिनमें आपको इन्वेस्ट करना चाहिए।

एक समय ऐसा था जब लोग निवेश करने के पारंपरिक तरीके अर्थात शेयर बाजार को ही चुनते थे और उसी में निवेश करते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ जैसे ही क्रिप्टो करंसी मार्केट के बारे में लोगों को जानकारी लगी और निवेश के बाद जो लाभ मिला, उसने अन्य निवेशकों को इस मार्केट की और आकर्षित किया। जहां साल 2009 में Bitcoin की शुरुआत के बाद निवेशकों के मन में क्रिप्टो करंसी को लेकर एक डर था, वह समय के साथ दूर होता चला गया। धीरे-धीरे क्रिप्टो मार्केट ने अपने क्षेत्र का विकास किया और वर्तमान में AI टेक्नोलॉजी के उपयोग से क्रिप्टो मार्केट को और भी ज्यादा मजबूती मिली हैं। ऐसे में हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे कि Top 5 AI Crypto Coins कौन से है, जिनमें आपको इन्वेस्ट करना चाहिए। 

The Graph(GRT)

The Graph जिसका मूल टोकन GRT हैं, एक डिसेंट्रलाइज्ड, ओपन सोर्स प्रोटोकॉल हैं, जो थर्ड पार्टी को शामिल किये बिना डेटा एकत्र करने के लिए डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह प्रोटोकॉल एक वैश्विक APU है, जो QL भाषा का उपयोग करता है।  The Graph प्रोटोकॉल ब्लॉकचेन डेटा को उसी तरह से इंडेक्स करता हैं, जिस तरह गूगल, इंटरनेट पर डेटा को इंडेक्स करता हैं। यह ब्लॉकचैन से आसानी से डेटा को प्राप्त करने के लिए सब ग्राफ कांसेप्ट का उपयोग करता हैं। यह एक मॉर्डन डे सॉल्यूशन है, जिसके माध्यम से आसानी से डेटा रिकवर किया जा सकता हैं, जो पारंपरिक ब्लॉकचेन के लिए कठिन कार्य है। वर्तमान में GRT टोकन का मूल्य $0.1094 है तथा इसकी मार्केट कैप $958.97 मिलियन हैं। 

Numeraire (NMR) 

Numéraire एक AI ब्लॉकचेन नेटवर्क है जो विश्व स्तर पर शेयर बाजारों में निवेश करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करके हेज फंड के रूप में कार्य करता है। Numeraire का मूल टोकन NMR हैं। वर्तमान में NMR $15.45 पर कारोबार कर रहा हैं। Numeraire (NMR) की कुल मार्केट कैप $94.18 मिलियन है। 

AGIX 

SingularityNET platform का मूल टोकन AGIX क्रिप्टो करंसी मार्केट में सबसे मशहूर टोकन में से एक है। बता दे कि SingularityNET platform यूजर्स को AI से संबधित प्रोडक्ट को खरीदने और बेचने की अनुमति प्रदान करता हैं। इस इस प्लेटफॉर्म पर डेटा मॉडल और अन्य AI से संबंधित टूल्स की ट्रेडिंग भी की जाती हैं। वर्तमान में इस टोकन की कीमत $0.3062 है तथा इसकी मार्केट कैप $638 मिलियन के करीब है। 

iExec RLC (RLC)

iExec एक AI ब्लॉकचैन प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को उनकी कंप्यूटिंग पॉवर का मॉनिटाइज करने और ऑन-डिमांड क्लाउड कंप्यूटिंग संसाधनों तक पहुंचने की अनुमति देता है। iExec की मूल क्रिप्टोकरेंसी RLC है, और इसका उपयोग प्लेटफॉर्म पर सेवाओं का उपयोग करने के लिए भुगतान हेतु किया जाता है। RLC वर्तमान में $1.25 पर कारोबार कर रहा हैं। वर्तमान में iExec RLC की मार्केट कैप $90.32 मिलियन हैं। 

Fetch.ai

Fetch एक ओपन-सोर्स डिसेंट्रलाइज्ड प्लेटफ़ॉर्म है, जो एक नई डिजिटल अर्थव्यवस्था के निर्माण की अनुमति देता है। यह इंटेलीजेंट ऑटोनोमस एजेंट्स के निर्माण की अनुमति देता है, जो AI का उपयोग करने वाले टूल्स हैं। Fetch.ai का मूल टोकन FET है, जो वर्तमान में $0.3112 पर कारोबार कर रहा है। Fetch.ai की मार्केट कैप $324.88M हैं। 

डिस्क्लेमर : हमने अपने आर्टिकल में आपको अपनी समझ से Top 5 AI Crypto Coins के विषय में जानकारी दी है। किसी भी क्रिप्टो करंसी या टोकन में निवेश करने से पहले आप उससे संबंधित जोखिमों के बारे में जान ले। साथ ही पूर्ण जानकारी होने के बाद ही निवेश करें।  

यह भी पढ़िए : $1 हो सकती हैं Shiba Inu की कीमत

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`