सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Top 5 Crypto Coin, जिन्हें आपके वॉलेट में होना चाहिए

महत्वपूर्ण बिंदु
  • दुनिया के सबसे आमिर आदमी Elon Musk क्रिप्टो करंसी में निवेश के प्रति अपना समर्थन दिखाते आए है।
  • Shiba Inu, Dogecoin कुछ ऐसे कॉइन है जिनकी कीमत वर्तमान में तो काफी कम है, लेकिन ये भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं।
Top 5 Crypto Coin, ज

क्रिप्टो करंसी के प्रति आम लोगों की बढ़ती रुचि ने इसमें निवेश करने वालों की संख्या में भी इजाफा किया हैं। ऐसे में हम आपको Top 5 Crypto Coin के बारे में बता रहे हैं, जो आपके वॉलेट में होना चाहिए।

जब भी Top 5 क्रिप्टो करंसी की बात आती है, Bitcoin हमेशा इसमें टॉप पर रहता है, लेकिन हम यहां उन निवेशकों की बात कर रहे है जिन्होंने, अभी-अभी क्रिप्टो मार्केट में प्रवेश किया है। ऐसे में हमारी कॉइन वॉलेट लिस्ट थोड़ी अलग है, या आप कह सकते हैं कि यह वॉलेट लिस्ट बजट वाली वॉलेट लिस्ट है। तो आइये जानते है हमारे द्वारा चुनी गई Top 5 क्रिप्टो करंसी कौन सी है।

Shiba Inu (SHIB) : हमारी इस लिस्ट में पहला नाम है निवेशकों की फेवरेट करंसी Shiba Inu का, जो क्रिप्टो बाजार में लिस्टिंग के बाद से ही सुर्ख़ियों में रही हैं। हालांकि समय के साथ इसकी कीमतों में अंतर आया है, लेकिन वर्तमान में इसकी कीमत 0.0011 रूपए है। निवेशक इस करंसी के भविष्य को लेकर काफी ज्यादा आशावादी है। वे मानते है कि आने वाले 5 से 6 सालों में यह करंसी $1 पर पहुँच जाएगी।

Dogecoin (DOGE) : इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk की पसंदीदा करंसी Dogecoin (DOGE) का। जिसकी शुरुआत एक मीम के रूप में की गई थी। लेकिन से समय के साथ लोगों के बीच, खासकर दुनिया की मशहूर सेलेब्रिटी जैसे Elon Musk, Snoop Dog आदि ने इसे खूब समर्थन दिया, जिसके परिणाम स्वरूप यह करंसी भी निवेशकों की पसंदीदा करंसी बन गई। वर्तमान में DOGE की कीमत 7.14 रूपए है। एक समय यह 28 रूपए पर भी पहुँच चुकी है।

TRON (TRX) : हमारी टॉप 5 क्रिप्टो लिस्ट में तीसरा नाम आता है TRON (TRX) का, जिसकी कीमत वर्तमान में 5.78 प्रति टोकन है। यह करंसी भी निवेशकों में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि जब साल 2017 में यह लॉन्च हुई थी, तो इसकी कीमत 0.11 रुपए थी। निवेशक इस करंसी के भविष्य को लेकर भी सकारात्मक सोच रखते हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह वर्ष 2030 तक यह 80 रूपए कीमत तक पहुँच सकती हैं।

Polygon (MATIC) : लिस्ट में अगला नाम आता है Polygon (MATIC) का, जो की वर्तमान में 115.78 रूपए कीमत पर व्यापार कर रहा है। निवेशक मानते है कि MATIC भी उन क्रिप्टो करंसी में से एक है, जो भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता हैं। निवेशक उम्मीद करते है कि वर्ष 2030 Polygon (MATIC) की कीमत करीब 1800 रूपए तक पहुँच सकती है। हालांकि किसी भी करंसी के भविष्य के प्राइज का सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

FLOKI Inu (FLOKI) : हमारी लिस्ट में आखरी नाम है FLOKI Inu (FLOKI) का, जिसकी वर्तमान में कीमत 0.0044 रूपए है। होने को तो यह भी एक मीम करंसी है, लेकिन इसका कनेक्शन Twitter के नए मालिक Elon Musk से बताया जाता है, जिसके चलते यह करंसी समय-समय पर सुर्ख़ियों में रहती है। हाल ही में Elon Musk द्वारा अपने Pet डॉग को ट्विटर का CEO बनाने वाला एक ट्विट पोस्ट करने के बाद FLOKI की कीमतों में 45 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी। निवेशकों की राय है कि साल 2030 तक FLOKI भी $1 तक पहुँच सकता है।

हमारे द्वारा दी गई जानकरी आपको केवल यह बताने के लिए है कि आप किन करंसी में निवेश कर सकते है। Coin Gabbar किसी को भी किसी विशेष करंसी में निवेश के लिए बाध्य नहीं करता। यह केवल आपकी जानकारी के लिए है। इसलिए निवेश करने से पहले निवेश से संबंधित जोखिमों को अवश्य जान लें।

यह भी पढ़िए : Tezos ब्लॉकचेन की नैया अब Google Cloud के भरोसे

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`