सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

1 दिन में 70 प्रतिशत बढ़ी Uniswap की कीमत, BTC को छोड़ा पीछे

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का लोकप्रिय Altcoin,Uniswap 1 दिन में लगभग 70% की बढ़त के साथ $12.12 पर पहुँचने में कामयाब रहा।
  • Uniswap ने एक दिन में तेजी के मामले में वर्तमान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही BTC जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को पीछे छोड़ दिया है।
  • टोकन की कीमत में यह तेजी Uniswap Foundation द्वारा प्रोटोकॉल के गवर्नेंस सिस्टम को अपडेट करने के चलते देखी गई है।
24-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
1 दिन में 70 प्रतिशत

Uniswap ने बनाया 2 साल का नया हाई, क्रॉस किया 12 डॉलर का आंकड़ा

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में इस समय तेजी का माहौल है, जहाँ Bitcoin और Ethereum जैसे लोकप्रिय क्रिप्टो टोकन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, अपने दो साल का हाई बनाया है। इसी बीच एक अन्य लोकप्रिय टोकन Uniswap ने अपनी परफॉर्मेंस से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के विशेषज्ञों को चौंका दिया है। दरअसल पिछले 24 घंटों में Uniswap (UNI) में लगभग 70% की वृद्धि हुई हैं और यह अपने दो साल का हाई बनाते हुए खबर लिखे जाने तक $12.12 पर पहुँच गया है। ऐसा नहीं है कि केवल एक ही दिन में Uniswap ने बेहतर प्रदर्शन किया हो, अगर $UNI टोकन की पिछले 30 दिनों की परफॉर्मेंस देखी जाए तो, इस टोकन ने पिछले एक महीने में 108.5% की तेजी दिखाई है। वहीँ पिछले 7 दिनों में भी इस टोकन की कीमतों में 62.1% की वृद्धि हो चुकी है। टोकन का एक दिन का ट्रेडिंग वॉल्यूम $2,647,358,136 के आसपास रहा है, वहीँ इस टोकन की मार्केट कैप $9,134,904,267 रही। Coin Gabbar की माने तो आने वाले समय में इस टोकन में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती हैं। 

Uniswap द्वारा अपडेट किया गया प्रोटोकॉल गवर्नेंस सिस्टम

Uniswap (UNI) टोकन में तेजी Uniswap Foundation द्वारा अपने प्रोटोकॉल गवर्नेंस सिस्टम में अपडेट करने के चलते दिखी गई। जानकारी के अनुसार प्रोटोकॉल में इस अपग्रेड से उन UNI होल्डर्स को रिवॉर्ड मिलेगा, जिन्होंने टोकन को स्टेक किया हुआ है। इस अपडेट में फाउंडेशन ने अपने फ़ीस मैकेनिज्म को भी बेहतर किया है। गौरतलब है कि इस अपग्रेड के बाद में 23 फरवरी को UNI टोकन $7.34 के शुरूआती स्तर से 73% से ज्यादा तेजी दिखाते हुए अपने दो साल के उच्चतम स्तर $12.76 पर पहुँचने में कामयाब रहा। 

Coingabbar की माने तो #Uniswap को वर्तमान में क्रिप्टो मार्केट में चल रही तेजी का भी फायदा मिला है। बीते कुछ दिनों में Bitcoin ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 2 साल का हाई बनाया और $52,000 के स्तर को पार करने में कामयाबी हांसिल की। वहीँ $ETH भी अपने $3,000 डॉलर के आंकड़े को छूने में कामयाब रहा। जिसके चलते पूरे मार्केट में तेजी का माहौल दिखाई दे रहा है और अन्य सभी क्रिप्टो टोकन भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।  

यह भी पढ़िए : मार्केट में Solana दिखा रहा है तेजी, यह हो सकते है कारण

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`