सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Web3 गेमिंग इंडस्ट्री की तबियत हुई नाजुक, बंद करनी पड़ रही हैं फर्म

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टो मार्केट की अस्थिरता और NFT मार्केट की गिरावट की ख़बरों के बीच हाल ही में एक सर्वे ने Web3 गेमिंग इंडस्ट्री की बिगडती हालत पर जोर डाला है।
  • सर्वे से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में आश्चर्यजनक रूप से 2,127 Web3 गेम, या कुल लॉन्च किए गए 2,817 में से 75.5% Web3 गेम विफल हो गए हैं।
  • इसके साथ ही 2018 और 2023 के बीच लॉन्च किए गए 2,817 गेम्स में से, जिन्हें सर्वे में शामिल किया गया, उनमें से केवल 690 के पास ही प्लेयर बेस है।
30-Nov-2023 By: Shailja Joshi
Web3 गेमिंग इंडस्ट्र

2022 में हुआ है Web3 गेमिंग इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा नुकसान 

क्रिप्टो मार्केट की अस्थिरता और NFT मार्केट की गिरावट की ख़बरों के बीच हाल ही में एक सर्वे ने Web3 गेमिंग इंडस्ट्री की बिगडती हालत पर जोर डाला है। सर्वे से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में आश्चर्यजनक रूप से 2,127 Web3 गेम, या कुल लॉन्च किए गए 2,817 में से 75.5% Web3 गेम विफल हो गए हैं। यह आंकड़ा 2018 से 2023 तक 80.8% की एवरेज एनुअल फेलियर रेट से बढ़ रहा है, जो गेमिंग वेंचर्स की चिंतजनक स्थिति को बताता है। इसके साथ ही 2018 और 2023 के बीच लॉन्च किए गए 2,817 गेम्स में से, जिन्हें सर्वे में शामिल किया गया, उनमें से केवल 690 के पास ही प्लेयर बेस है। 

पांच साल में हुए web3 गेमिंग इंडस्ट्री में कई उतार-चढ़ाव

2017 के अंत में CryptoKitties की सफलता के बाद, प्ले टू अर्न (P2E) गेमिंग की लोकप्रियता बढ़ गई थी। परिणामस्वरूप, 2018 में 422 web3 गेम लॉन्च किए गए थे, लेकिन उसी वर्ष 307 गेम विफल हो गए। हालाँकि, 2019 से 2020 के मंदी के बाजार के बीच GameFi का विकास और रुचि धीमी हो गई थी। इन दो वर्षों के दौरान केवल 244 web3 गेम लॉन्च किए गए। वहीं, web3 गेम्स की फेलियर रेट 2019 में बढ़कर 94.3% हो गई और 2020 में 94.2% पर कायम रही।

2021 में फेलियर रेट सबसे काम था, जिसका श्रेय मार्केट की तेजी को दिया जा सकता है। हालाँकि, असफल Web3 गेम्स की संख्या 2018 के आंकड़ों को पार करते हुए 339 हो गई थी। मार्केट की गिरावट के कारण 2022 में गेमिंग वेंचर्स की असफलता की संख्या 2021 की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हो गई थी। 2022 में 742 गेमिंग वेंचर्स बंद हो गए थे जिससे फेलियर रेट 107.1% तक पहुँच गई थी। 2023 में अब तक, 509 वेब3 गेम विफल हो गए हैं, जो इस वर्ष लॉन्च किए गए गेमों का 70.7% है।      

हालाँकि ब्लॉकचेन गेमिंग इंडस्ट्री में 2023 में निवेश में वृद्धि देखी गई है और थर्ड क्वार्टर में डेली यूनिक एक्टिव वॉलेट्स की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इससे पता चलता है कि गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के विफल होने के बावजूद, इन्वेस्टर्स और यूजर्स अभी भी इस क्षेत्र के बढ़ने की उम्मीद रखते है। 

यह भी पढ़िए : Binance की वजह से मुसीबत में फंसे Cristiano Ronaldo

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`