Okx का कदम क्या इंडियन मार्केट में करेगा Cryptocurrency का विस्तार

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Okx, Web3 एप्लीकेशन्स की अपनी संभावनाओं का विस्तार करने की कोशिश में इंडियन मार्केट में एंट्री करने करने की योजना बना रहा है।
  • Okx का कोई ग्लोबल हेडक्वाटर नहीं है, बल्कि यह तो Singapore, Dubai, Hong Kong और Bahamas में क्षेत्रीय केंद्रों से काम करता है।
  • Okx का इंडिया में जाने की योजना से Cryptocurrency में निवेश करने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना नजर आ रही है।
01-Sep-2023 By: Deeksha
Okx का कदम क्या इंडि

Okx अब इंडिया में एंट्री करने की बना रहा है योजना

Okx एक Seychelles रजिस्टर्ड Cryptocurrency एक्सचेंज है, जिसकी स्थापना 2017 में हुई थी। Okx स्पॉट, मार्जिन, ऑप्शन ट्रेडिंग, लेंडिंग और माइनिंग जैसी सर्विसेस प्रोवाइड करता है। Okx का अपना नेटिव कॉइन OKC टोकन है। वर्तमान में Okx 180 से अधिक देशों के लाखों से अधिक कस्टमर्स को सर्विस प्रदान करता है। अब क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Okx, Web3 एप्लीकेशन्स की अपनी संभावनाओं का विस्तार करने की कोशिश में इंडियन मार्केट में एंट्री करने और इंडिया के लोकल एम्पलॉय को रिक्रूट करने की योजना बना रहा है। Okx CEO Haider Rafique ने बताया कि वह इंडिया के डेवलपर कम्यूनिटी में एंट्री के जरिए अपनी वॉलेट सर्विसेस को दुगुनी स्पीड के साथ बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। Haider Rafique का कहना है कि वर्तमान में इंडिया में 200,000 Okx यूजर्स वॉलेट हैं, जो इंडिया के Web3 यूजर्स के मुश्किल से 5% के बराबर हैं। 

Okx दुनिया भर में छठा सबसे बड़ा Cryptocurrency एक्सचेंज है

Okx का कोई ग्लोबल हेडक्वाटर नहीं है, बल्कि यह तो Singapore, Dubai, Hong Kong और Bahamas में क्षेत्रीय केंद्रों से काम करता है। बता दें कि वॉल्यूम के मामले में Okx दुनिया भर में छठा सबसे बड़ा Cryptocurrency एक्सचेंज है। अब दुनिया भर में छठा सबसे बड़ा Cryptocurrency एक्सचेंज अपनी विस्तार की योजना को बढ़ाते हुए इंडिया में प्रवेश करने जा रहा है। वहीं इंडिया में Crypto का बिजनेस करना लीगल है, लेकिन वर्तमान में इसे लेकर सेंट्रल अथॉरिटी ने कोई निर्धारित नियम लागू नहीं किए हैं और निवेशक अपने जोखिम पर Crypto में निवेश कर रहे हैं। इंडिया में फिलहाल Crypto पर 30% टैक्स लगाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति किसी डिजीटल एसेट में इनवेस्ट करके 100 रुपये का मुनाफा प्राप्त करता है, तो उसे इस मुनाफे पर 30% टैक्स चुकाना पड़ेगा। बता दें कि इंडिया में 20% लोग Cryptocurrency में इनवेस्ट कर रहे हैं। अब ऐसे में Okx का इंडिया में जाने की योजना से Cryptocurrency में निवेश करने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना नजर आ रही है। जब इतना बड़ा Crypto एक्सचेंज इंडिया में कदम रखेगा तो ऐसी संभावना है कि इंडिया के अधिक से अधिक लोग Crypto की तरफ अपना कदम बढ़ाएंगे। अब देखना यह होगा कि Okx की इंडिया में एंट्री की योजना इसके विस्तार में कहां तक योगदान देती है। 

ये भी पढ़े- क्या Mukesh Ambani इंडिया में Jio की सिम की तरह देंगे AI सर्विस

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग