सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

मार्केट का Animal बन सकता है XRP, The Simpsons का है प्रेडिक्शन

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Ranbir Kapoor स्टारर फिल्म Animal रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को दर्शको का खूब प्यार भी मिल रहा हैं और माना जा रहा हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफ़ीस के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
  • Animal फिल्म की तरह ही क्रिप्टोकरंसी XRP को लेकर भी उम्मीद की जा रही हैं कि यह भी सभी रिकॉर्ड तोड़कर एक नया हाई बनाएगी।
  • वर्तमान में XRP की कीमत $0.612 है, लेकिन लोकप्रिय टीवी कार्टून शो The Simpsons के प्रेडिक्शन के अनुसार XRP $589 के आसपास पहुँच सकता हैं।
01-Dec-2023 By: Rohit Tripathi
मार्केट का Animal बन

Animal की तर्ज पर क्रिप्टो मार्केट में एक नई हाइप लेकर आया XRP 

Sandeep Reddy Vanga के निर्देशन में बनी फिल्म Animal को लेकर पूरे देश में एक हाइप सा बना हुआ हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी हैं और लोगों से फिल्म को खूब प्यार भी मिल रहा हैं। फिल्म में Ranbir Kapoor, Rashmika Mandana, Anil Kapoor और Bobby Deol मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने अपने ट्रेलर के बाद जिस तरह का हाइप क्रिएट किया हैं, ठीक उसी तरह का हाइप वर्तमान में एक क्रिप्टोकरंसी को लेकर भी हैं। यहाँ हम बात कर रहे हैं ट्रेंड में चल रही क्रिप्टोकरंसी XRP की। जब से SEC के विरुद्ध Ripple Lab को आंशिक जीत मिली हैं, तब से इसका टोकन XRP लोगों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह क्रेज कुछ ऐसा ही है, जो दर्शकों में फिल्म Animal को लेकर देखा जा रहा था। 

हालंकि जिस तरह शुरुआत में फिल्म Animal को लेकर यह माना जा रहा था कि फिल्म में काफी खून-खराबा है, जिससे यह दर्शकों के बीच में छाप नहीं छोड़ पाएगी। ठीक उसी तरह SEC द्वारा Ripple Lab पर की जा रही जाँच के दौरान यह माना जा रहा था कि XRP भी क्रिप्टो मार्केट के अन्य Altcoin की तरह बनकर रहा जाएगी। लेकिन वर्तमान में XRP को लेकर बने माहौल से यह लगता हैं कि यह आने वाले दिनों में Bitcoin और Ethereum की तरह ही सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। 

The Simpsons ने भी किया है XRP के लिए प्रेडिक्शन 

टीवी का लोकप्रिय कार्टून शो The Simpsons हमेशा ही चर्चाओं में रहता हैं। इस शो में बताए गए कुछ ऐसे प्रेडिक्शन है जो बिलकुल फ्रेम टू फ्रेम सही हुए हैं, जिनमें Donald Trump का राष्ट्रपति के पद के लिए चुना जाना और क्रिप्टोकरंसी BTC के बारे में पहले से बता देना जैसे कुछ लोकप्रिय इवेंट हैं। ये इवेंट हुबहू वैसे ही घटे हैं जैसा कि The Simpsons में दिखाया गया है। ऐसा ही कुछ प्रेडिक्शन February 2020 के अपने एक एपिसोड में The Simpsons ने क्रिप्टोकरंसी XRP के लिए किया था। इस एपिसोड में बताया गया था कि एक कार्टून, बोर्ड पर XRP के आने वाले साल का प्राइज लिख रहा हैं। इस एपिसोड में XRP का जो प्राइज प्रेडिक्शन किया गया था वह $589 से अधिक था। खेर अब यह देखना होगा कि क्या सच में XRP पर The Simpsons का प्रेडिक्शन सही साबित होगा और क्या यह रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल की तरह ही मार्केट में बवाल मचा पाएगा। 

यह भी पढ़िए : क्रिकेट किंग Virat Kohli की पर्सनैलिटी को सूट करेगा Bitcoin

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`