सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

XRP की कीमत में आ सकता है उछाल, यह हो सकते है कारण

महत्वपूर्ण बिंदु
  • इस सप्ताह XRP की कीमत में 5% से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्तमान में, XRP 4.431% की बढ़ोतरी के साथ $0.5835 पर कारोबार कर रहा है।
  • सालों से एक ही प्राइस रैली में फंसे रहने के बाद अब कम्युनिटी इसकी कीमत में उछाल आने की आशा कर रही है।
  • कम्युनिटी का मानना है कि यदि ट्रेंड और मार्केट की स्थिति समान रहती है,तो XRP $1 के स्तर को भी छू सकता है।
28-Feb-2024 By: Shailja Joshi
XRP की कीमत में आ सक

कम्युनिटी को उम्मीद, $1 के स्तर को भी छू सकता है XRP

XRP सबसे लोकप्रिय altcoins में से एक है, जिसमें क्रिप्टो मार्केट में एक अलग पहचान बनाने की क्षमता है। सालों से एक ही प्राइस रैली में फंसे रहने के बाद अब कम्युनिटी इसकी कीमत में उछाल आने की आशा कर रही है। हालाँकि अब ऐसे कई कारण भी सामने आ रहे जिनके चलते XRP की कीमत में उछाल देखा जा सकता है। बता दें कि इस सप्ताह XRP की कीमत में 5% से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्तमान में, XRP 4.431% की बढ़ोतरी के साथ $0.5835 पर कारोबार कर रहा है। 

इन कारणों से बढ़ सकती है XRP की कीमत 

XRP के अलावा, कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी वर्तमान में क्रिप्टो मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जिसका मुख्य कारण Bitcoin की कीमतों में आया उछाल है Bitcoin $59,000 के स्तर को पार कर गया है और आल टाइम हाई की ओर बढ़ रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Bitcoin की कीमत $100,000 तक पहुंच जाएगी। मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.40% की वृद्धि हुई है और यह 1.25 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। इस कारणों के चलते मार्केट में एक बुलिश ट्रेंड बना हुआ है जिसका असर XRP की कीमतों पर भी देखा जा सकता है।  

SEC के साथ Ripple की लड़ाई लंबे समय से चल रही है, और XRP की लीगल टीम ने 2024 में अंतिम फैसला आने का दावा किया है, कम्युनिटी को उम्मीद है कि इस मुक़दमे में Ripple के जीतने की उम्मीद ज्यादा दिखाई पड़ रही। यदि ऐसा होता है, तो XRP की कीमत में अचनक बड़ा बदलाव आ सकता है। बता दें कि पिछले साल, जुलाई 2023 में, XRP में भारी उछाल आया था और इस कानूनी मुकदमे के चलते XRP $0.82 के निशान तक पहुंच गया था।

इसके साथ ही इस साल की शुरुआत में, Ripple ने एक और क्रिप्टो कस्टोडियन के अधिग्रहण की घोषणा की थी। इससे पता चलता है कि कंपनी अपनी पेमेंट की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अपनी कस्टोडियल पेशकश बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके साथ ही Ripple ने XRP Ledger पर एसेट टोकनाइजेशन बढ़ाने के लिए Axelar के साथ भी साझेदारी की है। यह साझेदारी XRP को 55 से अधिक ब्लॉकचेन पर स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के बारे में कॉल एक्सेक्यूटे करने के लिए Axelar की GMP टेक्नोलॉजी का उपयोग करने की अनुमति देगी। इन साझेदारियों और अपडेशन से XRP के प्रदर्शन में सुधार आएगा जो बेशक ही निवेशको को आकर्षित करेगा और इसकी कीमत को बढ़ाएगा।  

इन सभी कारणों के चलते कम्युनिटी को उम्मीद है की XRP आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। कम्युनिटी का मानना है कि यदि ट्रेंड और मार्केट की स्थिति समान रहती है,तो XRP $1 के स्तर को भी छू सकता है। 

यह भी पढ़िए : spot Bitcoin ETF की तरह आसान नहीं spot XRP ETF अप्रूवल



व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`