सस्ता टोकन का दावा करें

इन्फ्लेशन से लड़ने के लिए Zimbabwe ने गोल्ड टोकन किया लॉन्च

इन्फ्लेशन से लड़ने के लिए Zimbabwe ने गोल्ड टोकन किया लॉन्च

Zimbabwe ने Zimbabwe गोल्ड (ZiG) को पेमेंट मेथड के रूप में किया पेश 

Zimbabwe का गोल्ड-बेक्ड डिजिटल टोकन, Zimbabwe गोल्ड (ZiG) को आधिकारिक तौर पर एक पेमेंट मेथड के रूप में पेश किया गया है, जिसकी घोषणा 5 अक्टूबर को रिजर्व बैंक ऑफ Zimbabwe (RBZ) ने की थी। अप्रैल 2023 में पेश किया गया, ZiG टोकन फिजिकल गोल्ड द्वारा समर्थित है। ZiG टोकन लांच करने के पीछे स्थानीय निवेशकों को अमेरिकी डॉलर से दूर करने का लक्ष्य रखा गया है। ZiG टोकन ई-गोल्ड वॉलेट या कार्ड में संग्रहीत किए जा सकते हैं और P2P और व्यावसायिक लेनदेन के लिए व्यापार योग्य हैं। इसकी कीमतें सोने के वजन के आधार पर बदलेंगी। अब तक, ZiG में 350 किलोग्राम सोना बेचा जा चुका है, जो Zimbabwe की लंबे समय से चली आ रही मुद्रा अस्थिरता और मुद्रास्फीति की समस्याओं से निपटने के प्रयास का संकेत है।



By: Shailja Joshi
10-Oct-2023

Most Read News