सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

आखिर क्या है ICO, जानिए इसमें निवेश करने के फायदे और नुकसान

महत्वपूर्ण बिंदु
  • अगर आप Blockchain स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं और एक नया कॉइन या एक सर्विस बनाना चाहते हैं, तो आप ICO में निवेश कर सकते हैं।
  • ICO में भाग लेने के लिए अधिक एस्टेब्लिश डिजीटल करंसी खरीदने की आवश्यकता होगी। साथ ही Cryptocurrency वॉलेट और एक्सचेंजों की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए।
  • यदि कोई यह निर्धारित कर सके कि कौन सी Cryptocurrency में निवेश करना सबसे अच्छा है, तो ICO आपको उच्च संभावित लाभ प्रदान करता है।
12-Dec-2023 Deeksha
आखिर क्या है ICO, जानिए इसमें निवेश करने के फायदे और नुकसान

नया कॉइन या सर्विस बनाने में ICO कर सकता है आपकी मदद

क्या आप एक नया Blockchain स्टार्ट-अप शुरू करना चाह रहे हैं? या शायद आप एक नया ऐप, एक नया कॉइन या एक सर्विस बनाना चाहते हैं। लेकिन इसे शुरू करने के लिए आपके पास कोई फंड नहीं है, तो आप फिर कुछ और मत देखो और ICO की ओर रुख करो। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह ICO है क्या। सरल शब्दों में समझे तो Initial Coin Offerings (ICO) ज्यादातर Cryptocurrency से संबंधित उत्पादों और सेवाओं के लिए पूंजी जुटाने के लिए सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक माना जाता है। हालांकि, Initial Public Offering (IPO) में धन जुटाने के समान ही ICO में जारी किए गए कॉइन भी किसी सॉफ्टवेयर सर्विस या प्रोडक्ट के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

जाने किस तरीके से काम करता है ICO

अधिकांश कंपनियां जब ICO रखने का निर्णय लेती हैं, तो डेट्स, रूल्स और परचेजिंग प्रोसेस की घोषणा पहले ही कर दी जाती है। जिससे इवेंट्स की डेट पर चारों ओर से निवेशक नई Cryptocurrency को खरीद सकते हैं। वहीं पेमेंट करने के लिए अधिकांश ICO के निवेशकों को किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके पेमेंट करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए Bitcoin और Ethereum दो सबसे कॉमन ऑप्शन हैं। परचेजिंग प्रोसेस में आमतौर पर एक निर्दिष्ट क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस पर फंड भेजना शामिल होता है। इसके बाद निवेशक आमतौर पर अपने द्वारा खरीदी गई Crypto प्राप्त करने के लिए अपना रिसीवर एड्रेस प्रोवाइड करेंगे। बता दें कि ICO के दौरान बेचे गए टोकन की संख्या और टोकन वैल्यू दोनों निश्चित या परिवर्तनशील हो सकते हैं और एंट्री में कम बाधा की वजह से कोई भी ICO लॉन्च कर सकता है।

जानें ICO में भाग लेने और निवेश करने का तरीका

ICO में भाग लेने के लिए किसी को आमतौर पर पहले अधिक एस्टेब्लिश डिजीटल करंसी खरीदने की आवश्यकता होगी। साथ ही Cryptocurrency वॉलेट और एक्सचेंजों की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए।

पहला कदम यह सुनिश्चित करना है कि ICO लगाने वाली कंपनी रियल और रिस्पॉन्सिबल भी होनी चाहिए है। इसके अलावा यह भी देखना होगा कि क्या उस कंपनी के पास ट्रेड को सफल बनाने का एक्सपिरियंस है या नहीं।

समझे ICO टोकन को खरीदने की पूरी प्रोसेस के बारे में

  • कौन सा ICO टोकन खरीदना है, यह तय करने के लिए पहले ठीक से रिसर्च करें। चुने गए प्रोजेक्ट का व्हाइट पेपर जरूर पढ़ें और उसके रोडमैप एवं टोकनोमिक्स पर एक नजर डालें।

  • यदि आपने एक ICO प्रोजेक्ट को चूज कर लिया है, जो कि आपको सबसे सही लगता है। तो आपके लिए अगला कदम एक क्रिप्टो वॉलेट डाउनलोड करना होगा। वहीं ICO में निवेश करने के लिए इसे सबसे महत्वपूर्ण कमद के रूप में देखा जाता है। वहीं शुरुआती लोगों के लिए MetaMask एक सबसे लोकप्रिय विकल्प हो सकता है।

थर्ड स्टेप एक ऐसे Crypto टोकन को रिसीव करना है, जिसे ICO सपोर्ट करता है

फाइनल स्टेप के लिए आपको वेबसाइट पर जाना होगा और MetaMask वॉलेट को कनेक्ट करना होगा। इसके बाद खरीदने के लिए टोकन की संख्या चुनें और निवेश की पुष्टि करें। इस प्रोसेस के पूरे होने के बाद MetaMask वॉलेट से टोकन काट लिए जाएंगे।

जानें ICO से जुड़े बेनिफिट्स के बारे में

आइए देखें कि ICO इतने लोकप्रिय क्यों हैं

  • ICO के बारे में सबसे अच्छी बात में से एक यह है कि ERC-20 जैसे Ethereum-बेस्ड टोकन बनाने और बहुत कम टाइम लिमिट में डिस्ट्रिब्यूट करने के लिए कोड की केवल 100 लाइनें लगती हैं। लेकिन यह स्टार्ट-अप के लिए फंड रेज करने के लिए सबसे फास्ट और एफिशिएंट तरीका माना जाता है।

  • यदि कोई यह निर्धारित कर सके कि कौन सी Cryptocurrency में निवेश करना सबसे अच्छा है, तो ICO आपको उच्च संभावित लाभ प्रदान करता है। ICO पर परचेजर ज्यादातर जल्दी आते हैं और इसकी कीमतें भी अक्सर कम होती हैं। कुछ ICO डिस्काउंट रेट पर टोकन भी प्रदान करते हैं।

  • ICO में टोकन ग्लोबल मार्केट में बेचे जाते हैं, जो कि 24/7 ऑपरेट होते हैं।

  • ICO सभी के लिए एसेसिबल हैं और इसमें कौन निवेश कर सकता है, इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

  • डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट और पेपर वर्क मिनिमल हैं।

  • ICO दुनिया में कहीं भी क्रिप्टो-वॉलेट वाले किसी भी व्यक्ति से डारेक्ट कैपिटल रेज कर सकते हैं।

जानें ICO से जुड़े डिसएडवांटेज के बारे में

हालाँकि इसके कई फायदे हैं लेकिन ICO कभी भी जोखिमों के बिना नहीं आता है। 

  • ऐसा माना जाता है कि ICO के माध्यम से बेचे जाने वाले किसी भी टोकन में उच्च जोखिम वाला निवेश होता है, क्योंकि ICO विफल होने या धोखाधड़ी होने पर निवेशकों को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करता है।

  • Cryptocurrency प्रोजेक्ट्स अस्थिर हैं। इसलिए टोकन की वैल्यू खोने या विफल होने का जोखिम हमेशा बना रहता है।

  • जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है कि ICO में रेगुलेशन की कमी के कारण कई स्कैम्स और मेडिकोर के प्रोजेक्ट्स होते हैं। इस प्रकार एक क्वालिटी प्रोजेक्ट के लिए अपकमिंग ICO की छंटनी करना एक बेहद की कठिन काम के समान प्रतीत होता है।

  • ICO में निवेश करने के लिए क्रिप्टो वॉलेट का कुछ ज्ञान होना भी आवश्यक है। क्योंकि अगर आपको क्रिप्टो वॉलेट से जुड़ी जानकारी नहीं है, तो शुरुआत में आपके लिए यह परेशानी से भरा हो सकता है।

Conclusion

ICO में जोखिम हो सकता है और इनवेस्टमेंट रिटर्न भी सिग्निफिकेंट हो सकता है। इसके पीछे की वजह यह है कि ICO में निवेशकों को सबसे कम कीमत पर लॉन्च किए गए नए टोकन को खरीदने में सक्षम बनाता है। इस प्रकार यदि प्रोजेक्ट सफल हो जाता है, तो यह शुरुआती निवेशकों के लिए बड़े पैमाने पर रिटर्न प्राप्त करने में मदद कर सकता है। 

यहां ICO के कुछ उदाहरण दिए गए हैं

Bitcoin Minetrix: सबसे अच्छे ICO में से एक माना जाता है, इसने $150k से अधिक फंड जुटाया है। 10 में से फेज 1 में ICO के साथ और टोकन $0.011 में उपलब्ध है।

BTCMTX: दुनिया का पहला Stake-To-Mine टोकन माना जाता है, जो होल्डर्स को केवल $10 से BTC Mine करने के साथ-साथ ह्यूज स्टेकिंग रिवॉर्ड अर्न करने की भी परमिशन देता है।

यह भी पढ़े : इस महीने खरीदते ये 5 Cryptocurrency तो बन जाते अमीर

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`