सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Top 5 Crypto News Providers, जो देते हैं क्रिप्टो से जुड़ी जानकारी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Coin Gabbar वर्तमान में हिंदी और अंग्रेजी में Crypto News उपलब्ध कराने वाले प्रदाताओं में सबसे अग्रणी हैं।
  • कॉइन टेलीग्राफ वर्ष 2013 से क्रिप्टो मार्केट से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराती आयी है। वर्तमान में यह क्रिप्टो मार्केट से संबंधित सभी विषयों के बारे में जानकारी देता है।
02-Mar-2023 Rohit Tripathi
Top 5 Crypto News Providers, जो देते हैं क्रिप्टो से जुड़ी जानकारी

हमने अपने आर्टिकल में आपको Top 5 Crypto News Providers के विषय में जानकारी दी हैं, जो क्रिप्टो मार्केट को नजदीक से समझते हैं और मार्केट से जुड़ी जानकारी निवेशकों के लिए उपलब्ध कराते हैं।

क्रिप्टो करंसी मार्केट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। नए-नए निवेशक इस मार्केट में निवेश करने के लिए जुड़ रहे हैं। कुछ निवेशक क्रिप्टो करंसी से जुड़ी सही जानकारी के चलते लाभ कमा लेते हैं तो, कुछ निवेशकों को जानकारी के अभाव के चलते हानि उठानी पड़ती हैं। ऐसे में क्रिप्टो मार्केट से जुड़ी जानकारी और समाचार उपलब्ध कराने वाले न्यूज प्रोवाइडर क्रिप्टो मार्केट में निवेश करने आये नए निवेशकों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही Top 5 Crypto News Providers के विषय में जानकारी दे रहे हैं, जो क्रिप्टो जगत से जुड़ी खबरें और जानकारियां उपलब्ध कराते हैं।

CoinDesk

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो मिडिया आउटलेट्स में से एक CoinDesk की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। CoinDesk के संस्थापक Shakil Khan है, जिन्होंने न्यूयॉर्क से इस कंपनी की शुरुआत की थी। कॉइनडेस्क क्रिप्टो से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाचार, पॉडकास्ट आदि भी उपलब्ध कराता हैं, जिससे क्रिप्टो मार्केट में निवेश करने वाला निवेशक क्रिप्टो करंसी से जुड़ी हर बारीकियों को समझ सके।

Coin Gabbar

Coin Gabbar क्रिप्टो स्पेस में अपनी तरह का इकलौता इंफॉर्मेशन एंड रिसर्च मार्केटप्लेस है, जो क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराता हैं। Coin Gabbar की शुरुआत  वर्ष 2021 में हुई थी। Coin Gabbar इंदौर स्थित क्रिप्टो इंफॉर्मेशन एंड रिसर्च मार्केटप्लेस फर्म है, जिसके संस्थापक Sudeep Saxena और Sourabh Agrawal हैं। Coin Gabbar द्वारा निवेशकों के मार्गदर्शन हेतु क्रिप्टो करंसी से जुड़े समाचार, टेक्नीकल ब्लॉग, कॉइन और टोकन पर रिसर्च पेपर आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। इतना ही नहीं निवेशकों को क्रिप्टो करंसी मार्केट की बारीकियां समझाने हेतु वीडियों और विस्तृत लेख के माध्यम से जानकारियां उपलब्ध करायी जाती हैं, जिनके माध्यम से निवेशक क्रिप्टो इंडस्ट्री को अच्छी तरह से समझ सके।

Bitcoin Magazine

2012 में Bitcoin Magazine मुख्य रूप से Bitcoin से जुड़े समाचार और उससे जुड़ी विशेषज्ञों की राय को साझा करने के लिए स्थापित की गयी थी। जहां अन्य क्रिप्टो न्यूज प्रोवाइडर सभी तरह की क्रिप्टो करंसी के विषय में जानकारी उपलब्ध कराते हैं, वहीं Bitcoin Magazine केवल Bitcoin और उससे जुड़े समाचारों के विषय में ही जानकारी उपलब्ध कराती हैं। अर्थात यह कहा जा सकता हैं कि यह केवल Bitcoin पर ही केंद्रित रहती हैं। Bitcoin Magazine की स्थापना Vitalik Buterin, Mihai Alisie, Matthew N. Wright, Vladimir Marchenko और Vicente S. ने मिलकर की थी।

Cointelegraph

वर्ष 2013 में अपनी शुरुआत के बाद से ही Cointelegraph क्रिप्टो इंडस्ट्री की एक स्वतंत्र संस्था रही हैं, जो क्रिप्टो करंसी पर प्रभाव डालने वाले हर बिंदु को व्यापक रूप से कवर करती हैं। यह जापनी, जर्मन, स्पेनिश जैसी भाषाओं में क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े समाचार उपलब्ध कराती हैं। Cointelegraph पर क्रिप्टो निवेशकों को विशेषज्ञों के साक्षात्कार, क्रिप्टो मार्केट से जुड़े वीडियों आदि उपलब्ध कराये जाते हैं। बता दे कि Cointelegraph की संस्थापक Toni Lane Casserly हैं।

The Block

क्रिप्टो करंसी से जुड़ी स्टोरी, समाचार और लेख उपलब्ध कराने वाले प्लेटफ़ॉर्म में The Block एक लोकप्रिय नाम है। यह बाजार से जुड़े अपडेट्स के साथ क्रिप्टो करंसी मार्केट में होने वाले छोटे-छोटे परिवर्तन के विषय में निवेशकों को जानकारी देता हैं, ताकि निवेशकों को मार्केट की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी रहे। Mike Dudas ने वर्ष 2018 में The Block की शुरुआत की थी। लेकिन वर्ष 2021 में McCaffrey The Block के नए मालिक बने।

यह भी पढ़िए : Polygon ID service, जो बदल देगी यूजर्स का Identity Verification

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`