सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

14 दिनों में 25% बढ़ी Bitcoin की कीमत, क्या Bull Run की है शुरुआत

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bitcoin की कीमत ने एक बार फिर तेजी दिखाई और यह 1 नवंबर को $35,902 के स्तर पर पहुँच गया, जो कि पिछले 1.5 साल का BTC का उच्चतम स्तर है।
  • पिछले 2 हफ्तों में Bitcoin की कीमत 25% बढ़ी हैं, जिसपर Fed मीटिंग में ब्याज दरों के न बढ़ने और spot Bitcoin ETF के अप्रूवल से जुड़ी खबरों का असर देखा गया है।
  • ऐसे में क्या यह मान लिया जाना चाहिए कि Bitcoin Bull Run की शुरुआत हो चुकी हैं या फिर BTC की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण 2024 में होने वाला Bitcoin halving इवेंट हैं।
02-Nov-2023 By: Rohit Tripathi
14 दिनों में 25% बढ़ी

पिछले दो हफ्ते में लगभग 25% बढ़ी है Bitcoin की कीमत

क्रिप्टोकरंसी मार्केट की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी Bitcoin की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही हैं।1 नवंबर को BTC की कीमत 2% बढ़कर $35,902 के स्तर पर पहुँच गई। यह पिछले 1.5 साल का Bitcoin का सबसे उच्चतम स्तर है। वहीँ बीते 14 दिनों में BTC की कीमत में लगभग 25% की बढ़ोतरी देखी गई हैं। जिसने क्रिप्टोकरंसी मार्केट के निवेशको में इस बात को लेकर उत्सुकता पैदा कर दी हैं कि क्या Bitcoin Bull Run की शुरुआत हो चुकी हैं या फिर किसी अन्य कारणों से BTC की कीमतों में तेजी देखी गई हैं। निवेशकों की इस उत्सुकता के पीछे का एक मुख्य कारण यह है कि पिछले एक साल में Bitcoin की कीमत में 72.4% का इजाफा हुआ है। जहाँ कुछ महीनों पहले तक Bitcoin $30,000 के स्तर को पार करने में कठिनायों का अनुभव कर रहा था, अब वह $35,000 से ऊपर ट्रेड कर रहा हैं। 

क्या हो चुकी हैं Bitcoin Bull Run की शुरुआत 

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में Bitcoin की कीमतों में तेजी के पीछे क्रिप्टो निवेशकों का मानना है कि Bitcoin Bull Run की शुरुआत हो चुकी हैं। लेकिन क्या है सच है तो आपको बता दे कि बीते दिनों निवेशकों ने अन्य क्रिप्टोकरंसी की तुलना में Bitcoin पर ज्यादा भरोसा दिखाया है। जिससे इसके वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी हुई हैं। इसके साथ ही कीमतों में तेजी के पीछे की मुख्य वजहों में spot Bitcoin ETF के अप्रूवल से जुड़ी खबरे भी हैं। दरअसाल BlackRock के प्रस्तावित spot Bitcoin ETF के टिकर को Depository Trust & Clearing Corp (DTCC) द्वारा अपनी बेवसाईट पर एड किय गया था, जिसने BTC की कीमतों में तेजी लाने में मुख्य भूमिका निभाई। इसी के साथ US Federal Reserve की मीटिंग ने भी Bitcoin Bull Run की संभावना को पुख्ता किया। बताते चले कि फेड मीटिंग में लगातार दूसरी बार ब्याज दरों को नहीं बढ़ाया गया। जिससे क्रिप्टोकरंसी मार्केट में तेजी का रुख है। वहीं BTC की कीमत में इस तेजी के पीछे थोड़ा बहुत हाथ 2024 होने वाले Bitcoin halving इवेंट का भी माना जा सकता हैं। लेकिन इसमें सबसे बढ़ी वजह रही WisdomTree, VanEck, Invesco Galaxy, Bitwise, Valkyrie, Fidelity और BlackRock जैसी बढ़ी फर्म्स का spot Bitcoin ETF के लिए किया गया आवेदन। जिसने क्रिप्टोकरंसी मार्केट में इस बात के संकेत दिए कि दुनिया की बड़ी फर्म्स को Bitcoin पर पूरा भरोसा है। फर्म्स के इस भरोसे ने अन्य क्रिप्टो निवेशकों को भी BTC में निवेश के लिए आकर्षित किया है। 

BTC की कीमतों में तेजी के पीछे की अन्य वजहों में एक छोटी मगर महत्वपूर्ण वजह यह भी रही कि बीते कुछ सालों में Pepe, Shiba Inu और Dogecoin जैसी अन्य क्रिप्टोकरंसी के मार्केट में आने के बाद में निवेशकों ने BTC के स्थान पर इन करंसी में निवेश के विकल्प को चुना, लेकिन शुरूआती तेजी के बाद ये  क्रिप्टो करंसिया ओंधे मुंह निचे गिरी। जिसने एक बार फिर निवेशकों को सबसे पुरानी और सबसे भरोसेमंद क्रिप्टोकरंसी Bitcoin में निवेश करने के लिए मजबूर किया। गौरतलब है कि यह तेजी इसी तरह जारी रहेगी और हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में Bitcoin अपने ऑल टाइम हाई $69000 को भी पार कर जाए और एक नया हाई बनाने में कामयाब हो। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin व्हाइट पेपर को हुए 15 साल, जानिए कैसा रहा BTC का अब तक का सफ़र

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`