सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoin व्हाइट पेपर को हुए 15 साल, जानिए कैसा रहा BTC का अब तक का सफ़र

महत्वपूर्ण बिंदु
  • सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी Bitcoin के व्हाइट पेपर को इसके क्रिएटर Satoshi Nakamoto ने 31 Oct. 2008 को साझा किया था, जिसे आज पूरे 15 साल हो गए है।
  • Nakamoto द्वारा जारी किये गए व्हाइट पेपर जिसका शीर्षक Bitcoin: A Peer-to-Peer Electronic Cash System था, जिसने हमारी दुनिया में क्रांति ला दी।
  • बीते पंद्रह वर्षों में यह साबित हुआ है कि Satoshi Nakamoto का प्रस्ताव समय की कसौटी पर खरा उतरा है।
31-Oct-2023 By: Shailja Joshi
Bitcoin व्हाइट पेपर

15 साल पहले जारी हुआ था Bitcoin का व्हाइट पेपर

मार्केट कैपिटलाइजेशन में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी Bitcoin यूँ तो 9 January 2009 को लांच हुई थी, लेकिन इसका व्हाइट पेपर इसके क्रिएटर Satoshi Nakamoto ने क्रिप्टोग्राफर्स की मेलिंग लिस्ट में 31 Oct. 2008 को साझा किया था, जिसे आज पूरे 15 साल हो गए है। इन 15 सालों में व्हाइट पेपर से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी बनने तक Bitcoin ने एक लंबा सफ़र तय किया है। Nakamoto द्वारा जारी किये गए व्हाइट पेपर जिसका शीर्षक Bitcoin: A Peer-to-Peer Electronic Cash System था, इसमें बताई गई क्रिप्टोकरंसी और ब्लॉकचेन तकनीक ने तब से हमारी दुनिया में क्रांति ला दी। इसके साथ ही इस व्हाइट पेपर ने Web3, DeFi, NFT और BRC20 फॉर्मेट जैसी कई टेक्नोलॉजी के लिए एक आधार तैयार किया।  

कैसा रहा Bitcoin का अब तक का सफ़र 

31 अक्टूबर 2008 को, ठीक 2:10 बजे ईस्टर्न स्टैण्डर्ड टाइम पर, Satoshi Nakamoto ने अपने Bitcoin व्हाइट पेपर को Metzdowd.com की क्रिप्टोग्राफी मेलिंग लिस्ट में साझा किया था, जो एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म था और उस समय साइबरपंक के बीच लोकप्रिय था। कुछ ही महीने बाद, 3 जनवरी 2009 को Bitcoin नेटवर्क लाइव हो गया, जब Satoshi ने पहला ब्लॉक माईन किया, जिसे genesis block भी कहा जाता है।

इसके बाद Bitcoin का पहला ट्रांज़ैक्शन तब हुआ जब प्रोग्रामर Hal Finney को Nakamoto से 10 Bitcoin प्राप्त हुए थे। जैसे ही Bitcoin ने लोकप्रियता हासिल करना शुरू किया, एक ऐसे मंच की आवश्यकता स्पष्ट हो गई जहां लोग फिएट करंसी के लिए क्रिप्टोकरंसी का आदान-प्रदान कर सकें। इससे विभिन्न एक्सचेंजों का निर्माण हुआ, जिनमें Mt. Gox सबसे प्रमुख एक्सचेंज के रूप में उभरा। जिसके बाद Mt. Gox जल्द ही Bitcoin एक्सचेंज बनने के लिए तैयार हो गया। 

इसके साथ ही वास्तविक दुनिया में पहला Bitcoin ट्रांज़ैक्शन 22 मई 2010 को हुआ था, यह तारीख अब Bitcoin कम्युनिटी में Bitcoin Pizza Day के रूप में जानी जाती है। जब Laszlo Hanyecz ने दो Papa Johns pizza के लिए 10,000 BTC का भुगतान किया था। जिसके बाद से अब तक Bitcoin एक डिजिटल करंसी के रूप में उभरा है। जिसे कई देशों और बड़ी कंपनियों ने एक लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार किया है। इसमें El Salvador पहला देश था, जिसने Bitcoin को लीगल टेंडर के रूप में सितंबर 2021 में लागू किया था।  

हालाँकि, पंद्रह वर्षों ने यह साबित कर दिया है कि Satoshi Nakamoto का प्रस्ताव समय की कसौटी पर खरा उतरा है। Bitcoin एक बार फिर से फल-फूल रहा है और Tesla, PayPal, Apple जैसी कंपनियों द्वारा नए अपनाने और Bitcoin spot ETFs की एक बड़ी संख्या के कारण नेटवर्क यकीनन पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रहा है। जिन्हें 2024 Bitcoin Halving से पहले मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसने एक बड़े पैमाने पर ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरंसी प्रोजेक्ट इंडस्ट्री को जन्म दिया है, जो फुल मेनस्ट्रीम एडॉप्शन को बढ़ावा दे रहा है। 

यह भी पढ़िए : Crypto एसेट फंड में 15 महीनों में देखा गया सबसे बड़ा इनफ्लो

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`