सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

BTC पेमेंट स्वीकार करेगा Bulgaria का सबसे पुराना Football Club

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bulgaria का सबसे पुराना Football Club, Botev Plovdiv FC, अब Bitcoin और Lightning Network पेमेंट को स्वीकार करेगा। साथ ही यह क्लब डिसेंट्रलाइज्ड प्रोटोकॉल Nostr में भी शामिल हुआ है।
  • 111 साल पुराने फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष Anton Zingarevich, लाइटिंग नेटवर्क की क्षमता पर प्रकाश डाला और Bitcoin पेमेंट स्वीकारने की बात पर प्रकाश डालते हुए अपनी ख़ुशी व्यक्ति की।
  • Bitcoin को अपनाने का Botev Plovdiv FC का यह कदम यूनाइटेड किंगडम स्थित फुटबॉल क्लब Real Bedford के समान है, जो Bitcoin को अपनाने वाला दुनिया का पहला फुटबॉल क्लब था।
01-Nov-2023 By: Rohit Tripathi
BTC पेमेंट स्वीकार क

Bitcoin पेमेंट स्वीकार करेगा Bulgaria का Botev Plovdiv FC Club 

दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरंसी Bitcoin ने एक और बड़े देश में एडॉप्शन के लक्ष्य को हांसिल कर लिया है। दरअसल Bulgaria के सबसे पुराने Football Club, Botev Plovdiv FC में अब Bitcoin और Lightning Network पेमेंट को स्वीकार किया जाएगा। इसके साथ ही Botev Plovdiv FC डिसेंट्रलाइज्ड प्रोटोकॉल Nostr में भी शामिल हुआ है।  इस बात की घोषणा 111 साल पुराने फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष Anton Zingarevich ने की। Zingarevich ने लाइटिंग नेटवर्क की क्षमता पर प्रकाश डाला और Bitcoin पेमेंट स्वीकारने की बात पर अपनी ख़ुशी व्यक्ति की। Anton Zingarevich ने कहा कि हमें इस बात की उम्मीद है कि Bitcoin पेमेंट हमारे दैनिक जीवन में इंटरनेट की तरह सर्वव्यापी हो जाएगा। इस पहल के माध्यम से फेंस तुरंतप्रभाव से Botev Plovdiv FC की शॉप्स और top-flight Bulgarian Parva Liga में मैंचों के दौरान पीयर-टू-पीयर भुगतान के लिए Bitcoin का उपयोग कर सकते हैं। गौरतलब है कि क्लब की योजना टिकटिंग और उसके ऑनलाइन स्टोर के लिए भी Bitcoin पेमेंट का विस्तार करने की है।

BTC को अपनाने के अलावा, Botev Plovdiv FC  ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को नया रूप दिया है। क्लब की आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है और क्लब ने Nostr पर एक अकाउंट बनाया है, जो कि एक डिसेंट्रलाइज्ड प्रोटोकॉल है जो सेंसरशिप-रेसिस्टेंट सोशल मीडिया प्रदान करता है।

Bitcoin पेमेंट के लिए Botev Plovdiv FC ने की BTCPay से साझेदारी 

Bitcoin पेमेंट के लिए Bulgaria के 111 साल पुराने फुटबॉल क्लब Botev Plovdiv FC ने BTCPay सर्वर के साथ साझेदारी की। बता दे कि BTCPay सर्वर एक Bitcoin पेमेंट पोसेसर है, जो अपने ओपन-सोर्स आर्किटेक्चर, सुरक्षित बुनियादी ढांचे और कम व्यापारी शुल्क के लिए जाना जाता है। इस साझेदारी पर BTCPay सर्वर के संस्थापक Nicolas Dorier ने कहा कि वे Botev Plovdiv FC द्वारा किये जा रहे परिवर्तनकारी प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दे कि  Bitcoin को अपनाने का Botev Plovdiv FC का यह कदम यूनाइटेड किंगडम स्थित फुटबॉल क्लब Real Bedford के समान है, जो Bitcoin को अपनाने वाला दुनिया का पहला फुटबॉल क्लब था। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin Halving के बाद 80% तक पहुँच सकता है Bitcoin Dominance

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`