सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Crypto Donation बना संकट में फंसे देशों के बाहर निकलने का जरिया

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Cryptocurrency की बढ़ती लोकप्रियता के साथ कई इंटरनेशनल चैरिटी Bitcoin और अन्य Cryptocurrency को भी दान के रूप में स्वीकार करना प्रारंभ कर चुकी हैं।
  • Japan की कुछ बड़ी कंपनियां Earthquake के पीड़ितों की मदद करने के लिए डोनेशन प्लेटफॉर्म का निर्माण कर रही हैं, जिसमें Crypto के माध्यम से डोनेशन भी शामिल है।
  • भारत की Covid-19 की दूसरी लहर में Ethereum के को-फाउंडर ने भारत के Covid-19 Relief Fund में $6,06,110 वैल्यू के 100 ETH और 100 MKR दान में दिए थे।
05-Jan-2024 By: Deeksha
Crypto Donation बना

Crypto Donation की गति में वृद्धि, इंटरनेशनल चैरिटी कर रही हैं स्वीकार

वर्तमान में जैसे Cryptocurrency डिजीटल ट्रांजेक्शन का एक बड़ा जरिया बनता जा रही है, ठीक उसी प्रकार यह डोनेशन में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है। इसी के साथ कई चैरिटीज ने डिजीटल करंसीज में क्रिप्टो डोनेशन लेना भी शुरू कर दिया है। कई इंटरनेशनल चैरिटी Bitcoin और अन्य Cryptocurrency को भी दान के रूप में स्वीकार करना प्रारंभ कर चुकी है। इसके पीछे की वजह Cryptocurrency से Donation करने से प्राप्त होने वाले लाभ भी हो सकते हैं जैसे- Cryptocurrency में डोनेशन देने से सबसे बड़ा फायदा टैक्स के पैसों की बचत है और Cryptocurrency में डोनेशन प्राप्त करने वाली कम्युनिटी के लिए ट्रांजैक्शन कॉस्ट भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड की अमाउंट से कम होती है। शायद यही वजह है कि अब क्रिप्टोकरंसी से डोनेशन एक नए तरीके के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। 

Cryptocurrency में डोनेशन से की जा रही है Japan की मदद

Japan में साल 2024 की शुरुआत से ही तबाही का मंजर देखने को मिला है। दरअसल, Japan में 1 जनवरी को 7.6 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके आए, जिसमें बड़े पैमाने पर जानमाल की हानि हुई। वहीं इस विनाशकारी भूकंप की वजह से अब तक 73 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है और मलबे में दबे हुए लोगों की खोज अभी भी जारी है। लेकिन बारिश और ठंड की वजह से राहत कार्य में लगे हुए लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच Japan के PM Fumio Kishida ने बचाव अभियान तेज करने का आग्रह किया है। 

Japan में आए इस बड़े संकट से निपटने के लिए Cryptocurrency एक बड़ा जरिया बनती नजर आ रही है। बता दें कि Japan की कुछ बड़ी कंपनियां Noto Peninsula Earthquake के पीड़ितों की मदद करने के लिए डोनेशन प्लेटफॉर्म का निर्माण कर रही है, जिसमें Crypto के माध्यम से डोनेशन भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार, Crypto डोनेटर्स ने पहले ही भूकंप पीड़ितों की मदद करने के लिए “Tens Of Millions Of Yen” वैल्यू के टोकन दान में दे दिए हैं, जिसमें HashPort Group का पार्ट  HashPalette शामिल है, जो कि जापान क्रिप्टो एसेट बिजनेस एसोसिएशन (JCBA) का मेम्बर भी है। इसी के साथ 8 Blockchain Networks ने डोनेशन चैनल भी सेट किए हैं, जिसमें Palette, TRON, Cardano, Polygon, Neo, Qtum, The Mask Network और IOST Blockchain प्रोटोकॉल शामिल है। इसके अलावा अन्य फर्म ने #web3prayforJapan नाम से एक कैपेंन भी शुरू किया है। 

भारत में भी Covid-19 में Crypto Donation से हुआ था लाभ

Japan के लिए जैसे Crypto Donation मुसीबत से बाहर निकलने का एक रास्ता बना है, वैसे ही Crypto ने Russia और Ukraine के युद्ध के बीच में Ukraine के लिए डोनेशन में मदद की थी। Russia और Ukraine के बीच हुए युद्ध में भी Crypto Donation, Ukraine को Russia के सामने टिके रहने में मदद कर रहा था। Russia से युद्ध के बीच में Ukraine को Crypto Donation में 70 मिलियन डॉलर प्राप्त हुए थे, जिसमें ETH के डोनर्स ने 28.9 मिलियन डॉलर का योगदान दिया था। इसके अलावा BTC और USDT के डोनर्स ने 22.8 मिलियन डॉलर और 11.6 मिलियन डॉलर का दान दिया था। इन सब के अलावा जब भारत Covid-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा था, उस समय Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin ने भारत के Covid-19 Relief Fund में $6,06,110 वैल्यू के 100 ETH और 100 MKR दान में दिए थे। Vitalik Buterin के साथ ही Australia के क्रिकेटर Brett Lee ने भी PM Care Fund में 1 बिटकॉइन को दान में दिया था। 

यह भी पढ़े : भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए क्यों जरूरी है FIU रजिस्ट्रेशन

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`