सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

मुंबई में हुआ Crypto scam, डॉक्टर को लगा 1.1 करोड़ का चूना

महत्वपूर्ण बिंदु
  • महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक Crypto scam सामने आया है जहाँ एक 46 वर्षीय डॉक्टर एक क्रिप्टो स्कैम का शिकार हो गये है।
  • स्कैम में डॉक्टर को लगभग 1.1 करोड़ का नुकसान हुआ है। खास बात यह है कि उसमें से केवल 79 लाख रुपये डॉक्टर के खाते से आये थे और बचा हुआ फंड उन्होंने दोस्तों से उधार लिया था।
  • पुलिस के अनुसार मामले की जाँच चल रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं लग पाया है।
30-Oct-2023 By: Shailja Joshi
मुंबई में हुआ Crypto

46 वर्षीय डॉक्टर हुए क्रिप्टो स्कैम का शिकार 

क्रिप्टो स्पेस में आए दिन नए-नए क्रिप्टो स्कैम होते रहते है। जिसमें भोले-भले निवेशक इसका शिकार हो रहे है। हाल ही में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक Crypto scam सामने आया है जहाँ एक 46 वर्षीय डॉक्टर एक क्रिप्टो स्कैम का शिकार हो गये है जिसकी रिपोर्ट उन्होंने घटना के एक साल बाद दर्ज कराई है। इस स्कैम में डॉक्टर को लगभग 1.1 करोड़ का नुकसान हुआ है। दरअसल पिछले साल सेंट्रल मुंबई में रहने वाले डॉक्टर को Facebook Messenger पर क्रिप्टो ट्रेडिंग के बारे में एक मेसेज मिला, जिसमे एक महिला ने उनसे संपर्क किया और अपना नाम Melissa Campbell बताया। 

डॉक्टर ने क्रिप्टो के बारे में सुना था और इसे लेकर उत्सुक थे। उन्होंने चैट करना शुरू कर दिया और Campbell ने दावा किया कि वह क्रिप्टो ट्रेडिंग में विशेषज्ञ है। उसने डॉक्टर को अच्छे लाभ का लालच  दिया साथ ही एक ट्रेडिंग अकाउंट बनाने का सुझाव दिया और एक व्हाट्सएप नंबर साझा किया। लाभ के लालच में डॉक्टर ने अपनी सारी जरुरी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, मेल एड्रेस और ड्राइविंग लाइसेंस Campbell को दे दी। Campbell के कहने पर डॉक्टर ने क्रिप्टो ट्रेडिंग एक्सचेंज पर अपना खाता बनाया था। जिसमें उन्होंने 1.1 करोड़ रुपये खर्च किए और वॉलेट एड्रेस के माध्यम से कई बार BTC, ETH और USDT खरीदे। खास बात यह है कि उसमें से केवल 79 लाख रुपये उसके खाते से आये थे और बचा हुआ फंड उन्होंने दोस्तों से उधार लिया था।

Campbell के कहने पर ही, डॉक्टर ने अधिक लाभ के लिए क्रिप्टोकरंसी को दूसरे वॉलेट एड्रेस पर ट्रांसफर किया था। लेकिन जब अपने प्रॉफिट को निकालना चाहा तो उन्हें टैक्स और कमीशन जमा करने को कहा गया। इस तरह डॉक्टर से बार-बार किसी न किसी तरह की मांग की गई, साथ ही उन्हें अपना फंड भी निकालने नहीं दिया गया। इस पर डॉक्टर को शक हुआ और उन्होंने गुस्से में Campbell से कहा कि वह शिकायत दर्ज कराएंगे। आखिरकार, लगभग एक साल के बाद, डॉक्टर ने हाल ही में पुलिस से संपर्क किया और IPC के तहत धोखाधड़ी के लिए  FIR दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मामले की जाँच चल रही है लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं लग पाया है। 

यह भी पढ़िए : FTX से किये गए पॉलिटिकल डोनेशन से SBF ने झाड़ा पल्ला

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`