सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Work from Home के नाम से भारत के सबसे स्वच्छ शहर में Crypto Scam

महत्वपूर्ण बिंदु
  • भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक युवती के साथ क्रिप्टो और निफ्टी में निवेश के नाम पर करीब 15 लाख रूपए का ऑनलाइन Crypto Scam हो गया है।
  • जानकारी के अनुसार विजेता बाथम नाम की महिला से क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट के नाम से टास्क देकर 15 से ज्यादा ID में कुल 14 लाख 54 हजार ट्रांसफर कराए गए।
  • महिला ने जब प्रॉफिट नहीं होने पर अपने रूपए वापस मांगे तो उसे इस धोखाधड़ी का अंदाजा हुआ। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जाँच कर रही हैं।
04-Oct-2023 By: Rohit Tripathi
Work from Home के ना

क्रिप्टो और निफ्टी ने निवेश के नाम पर इंदौर में धोखाधड़ी 

भारत के सबसे स्वच्छ शहर और मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से Crypto Scam से जुड़ा एक मामला सामने आया हैं। जहाँ शहर की निजी कंपनी में नौकरी करने वाली एक महिला के साथ में लगभग 15 लाख रूपए की धोखाधड़ी हुई हैं। महिला ने साइबर सेल में शिकायत की, जिसके बाद तुकोगंज पुलिस के पास मामला रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली विजेता बाथम नाम की महिला से क्रिप्टो और निफ्टी में निवेश के नाम पर करीब 14 लाख 54 हजार की धोखाधड़ी की गई। इस धोखाधड़ी में महिला को क्रिप्टो में निवेश के नाम पर अलग-अलग टास्क देकर लाखों रूपए 15 से अधिक ID में ट्रांसफर कराए गए। प्रतिदिन महिला को निवेश के नाम पर अलग-अलग टास्क दिए जाते थे और रूपए इन्वेस्ट करने के लिए कहा जाता था। लेकिन जब महिला को प्रॉफिट नहीं हुआ तो उसे अपने रुपयों की मांग की। जिसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर महिला का कॉल उठाना और मैसेज करना बंद कर दिया। जिसके बाद महिला को शक हुआ और उसने साइबर पुलिस की शरण ली। साइबर पुलिस ने तुकोगंज पुलिस को मामला सौंपा, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। 

Whatsapp पर मैसेज कर जॉब के लिए किया गया अप्रोच

धोखाधड़ी का शिकार हुई पीड़ित महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसे पहली बार 29 मई को इंटरनेशनल Whatsapp नंबर से मैसेज आया, जिसपर पूछा गया कि क्या वह ऑनलाइन जॉब करना चाहती हैं, जो कि एक वर्क फ्रॉम होम जॉब है। महिला ने इस जॉब ऑफर को जैसे ही स्वीकार किया, वैसे ही महिला को टेलीग्राम ID से लिंक भजा गया और निफ्टी में निवेश करने की नाम पर पहले 2 फिर बाद में 3 हजार रूपए मांगे गए।  महिला ने जब यह निवेश कर दिया तब उसे टेलीग्राम ऐप की लिंक दी गई और कुछ लोगों को Crypto और निफ्टी में निवेश कर्ण एके लिए पैसे देने के लिए कहा। इसके लिए महिला को कुछ मोबाइल नंबर भी भेजे गए। धीरे धीरे महिला को प्रॉफिट की रकम देने के बजाए टारगेट बढाने के नाम पर पैसे लेना जारी रखा। लेकिन जब महिला को कोई प्रॉफिट नहीं हुआ तो, उसने अपने पैसे आरोपी से वापस मांगे, पर आरोपी ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। जिसके बाद महिला ने साइबर पुलिस में शिकायत की। महिला की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस के पास मामला पहुंचा, जहाँ केस दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए वॉट्सएप नंबर, टेलीग्राम आईडी और अन्य आईडी के कस्टमर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़िए : पुलिस की नौकरी छोड़कर किया निवेश, हो गया Crypto Scam

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`