सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Do Kwon की जमानत रद्द, 40 साल जेल की लटकी तलवार

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Montenegro में स्टेट प्रोसिक्यूटर ऑफिस द्वारा Do Kwon को मिली जमानत का विरोध करते हुए, कोर्ट में Kwon की जमानत शर्तों के खिलाफ अपील की गई थी।
  • 12 मई को कोर्ट द्वारा 400,000 यूरो की जमानत पर Terraform Labs के संस्थापक और CEO Do Kwon को हिरासत से रिहा किया गया था।
25-May-2023 By: Rohit Tripathi
Do Kwon की जमानत रद्

Montenegro की राजधानी Podgorica के बेसिक कोर्ट ने Terraform Labs के संस्थापक और CEO Do Kwon की जमानत पर पुनर्विचार करने का फैसला किया है। जिसके चलते Do Kwon और उनके साथी Han Chong-joon की जमानत रद्द कर दी गई है। बता दे कि कोर्ट द्वारा Kwon को जमानत पर रिहा कर हाउस अरेस्ट रहने का आदेश दिया गया था। 

Terraform Labs के संस्थापक और CEO Do Kwon की मुसीबते कम होने का नाम ही नहीं ले रही, एक तरफ जहां साउथ कोरिया और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहे है। वहीँ दूसरी तरफ Montenegro कोर्ट भी Do Kwon को किसी भी तरह की राहत देता  नहीं दिख रहा है। दरअसल बीते दिनों Montenegro के बेसिक कोर्ट द्वारा Do Kwon और उनके चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर Han Chong-joon को दी गई जमानत अब अधर में लटक चुकी हैं। 

बेसिक कोर्ट द्वारा Do Kwon को दी गई जमानत के खिलाफ कोर्ट में स्टेट प्रोसिक्यूटर ऑफिस द्वारा की गई अपील को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए, Kwon और उनके साथी की जमानत पर पुनर्विचार करने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि 12 मई को कोर्ट द्वारा 400,000 यूरो की जमानत पर Terraform Labs के संस्थापक Do Kwon और Terraform Labs के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर Han Chong-joon को हिरासत से रिहा किया गया था। कोर्ट ने जमानत की शर्तों में दोनों ही आरोपियों को हाउस अरेस्ट रहने के आदेश दिए थे।

इस आदेश के बाद में लगातार स्टेट प्रोसिक्यूटर आपना विरोध दर्ज करा रहे थे। 17 मई को Montenegro के बेसिक कोर्ट में स्टेट प्रोसिक्यूटर ऑफिस द्वारा Do Kwon की जमानत शर्तों के खिलाफ अपील की गई थी। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि Do Kwon और उनके साथी का Montenegro में रहने का कोई इरादा नहीं था और वे विदेश भागने की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि धोखाधड़ी और क्रिप्टो फ्रॉड जैसे आरोपों का सामना कर रहे Terraform Labs के CEO Do Kwon और उनके साथी Han Chong-joon को कथित रूप से झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के लिए Montenegro में Podgorica हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।

Do Kwon पर 40 साल जेल की लटकी तलवार 

जहां एक तरफ Montenegro में Do Kwon के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई हो रही है, वहीँ दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य भी लगातार Do Kwon के प्रत्यर्पण की मांग कर रहे है। इतना ही नहीं सिंगापुर में भी Kwon के खिलाफ क्रिप्टो धोखाधड़ी के मामले चल रहे है। अमेरिका में Kwon पर कमोडिटी फ्रॉड, वायर फ्रॉड, मार्केट में हेरफेर करने जैसे कुल आठ आरोप दायर किये गए हैं। वहीँ दक्षिण कोरिया से Do Kwon इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक़ अगर दक्षिण कोरिया में Kwon प्रत्यारोपित होते है तो उन्हें 40 साल तक की कैद हो सकती हैं। वहीँ Montenegro में आरोप सिद्ध होने पर Kwon को कम से कम 5 साल की सजा का सामान करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि Do Kwon पर Terraform Labs में रहते हुए $40 बिलियन के फ्रॉड के आरोप है। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin Pizza Day : Pizza या JPEG, आखिर Bitcoin से पहली बार क्या किया गया पर्चेस   

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`