दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं, ऐसे में एक बार फिर Elon Musk अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल Musk ने लंदन में CEO Counsel Summit में Wall Street Journal के साथ वर्चुअल बातचीत में सिलिकॉन वैली में टेक कंपनियों को Twitter की तह कर्मचारियों की छंटनी करने की सलाह दी हैं। Musk ने कहा कि शुरूआती दौर में कई कंपनियों के पास कंपनी को संभालने के लिए पर्याप्त फंड नहीं था, ऐसे में अपनी प्रोडक्टिविटी को सुधारने के लिए कंपनियों ने नौकरियों में कटौती का फैसला किया।
Tesla के CEO Musk ने यहीं अपनी बात को विराम न देते हुए, आगे Twitter का उद्धहारण देते हुए कहा कि उन्होंने 44 बिलियन डॉलर में Twitter की डील की थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल रूप से कंपनी के CEO Parag Agarwal के साथ Twitter के करीब 80% स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे प्रतीत हुआ कि फर्म में बहुत से लोग ऐसे थे, जिनकी बहुत अधिक जरुरत नहीं थी और मेरा मनना है कि सिलिकॉन वैली की कई कंपनियों की भी यही स्थिति है, जहां बहुत से स्टाफ की जरूरत बिलकुल ही कम है। ऐसे में मुझे लगता है कि सिलिकॉन वैली में कंपनियों की प्रोडक्टिविटी में वृद्धि करने के लिए कर्मचारियों की कटौती की संभावना है।
नवंबर 2022 में Twitter को खरीदने के बाद Elon Musk ने फर्म में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की थी। जिसके लिए Musk को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन अब Elon Musk ने दूसरी कंपनियों को कर्मचारियों की संख्या में कटौती की सलाह देते हुए, अपनी कंपनी Twitter में फिर से नियुक्ति शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में Twitter के पास 1,500 कर्मचारी हैं, जो कि वर्तमान परिस्थिति के अनुसार एक उचित संख्या है। हालाँकि कंपनी में नए कर्मचारियों को नियुक्त करने को लेकर विचार किया जा रहा है, जल्द ही कंपनी इस प्रक्रिया पर आगे भी बढ़ेगी। गौरतलब है कि Elon Musk द्वारा जब Twitter की बागड़ोर अपने हाथ में ली गई थी, उस समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 7,500 थी, जिसमें कटौती करके इसे 1,500 कर दिया गया है।
यह भी पढ़िए : Do Kwon की जमानत रद्द, 40 साल जेल की लटकी तलवार
शेयर