सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

eToro के साथ साझेदारी में Crypto और Stock ट्रेडिंग शुरू करेगा Elon Musk का Twitter

महत्वपूर्ण बिंदु
  • लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter जल्द है अपने यूजर्स के लिए नई सुविधा लेकर आ रहा है, जिसमें यूजर्स प्लेटफॉर्म पर Crypto और Stock ट्रेडिंग कर सकेंगे।
  • Twitter अपने प्लेटफॉर्म पर Crypto और Stock ट्रेडिंग की शुरुआत के लिए फिनटेक फर्म eToro के साथ साझेदारी कर रहा है।
13-Apr-2023 By: Mukta Agarwal
eToro के साथ साझेदार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा लेकर आ रहा है, जिसके अनुसार अब ट्विटर पर  क्रिप्टो करंसी और स्टॉक ट्रेडिंग की सुविधा भी मिलेगी। रिपोर्ट की माने तो Twitter इस नई सुविधा को लांच करने लिए eToro के  साथ साझेदारी करेगा। 

सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म Twitter के मालिक Elon Musk ने जब से ट्विटर की कमान अपने हाथों में ली है, तब से वे इस प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव कर चुके हैं। चाहे  वह इसके लोगो से ब्लू बर्ड आइकन को हटाकर मीम करंसी Dogecoin का आइकन लगाना हो या फिर Twitter पर भविष्य में क्रिप्टो भुगतान स्वीकार करने की बात करना हो, हमेशा ही Elon Musk, Twitter के यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स देने की कोशिश करते आयें हैं। ऐसे में अब खबर मिली है कि Twitter अपने प्लेटफॉर्म पर Crypto और Stock ट्रेडिंग की सुविधा को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। 

इस सुविधा को लॉन्च करने के लिए Twitter फिनटेक फर्म eToro के साथ साझेदारी करेगा। खबरों की माने तो Twitter और eToro के बीच यह साझेदारी Twitter के Cashtag फीचर पर विस्तारित होगी, जो वर्तमान में यूजर्स को ट्रेडिंग व्यू से रियल-टाइम ट्रेडिंग डेटा देखने की अनुमति प्रदान करता है। इन नई वित्तीय सुविधाओं को eToro टैब पर एक्सेस किया जा सकता है, जो यूजर्स को eToro ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर ले जाएगा।

गौरतलब है कि Elon Musk के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से यह प्लेटफ़ॉर्म की पहली बड़ी डील होगी। इस साझेदारी को eToro के CEO Yoni Assia ने परफेक्ट मैच कहा है और यूजर्स को विश्वास दिलाया की यह सुविधा यूजर्स को एक नया अनुभव प्रदान करेगी। बताते चले कि Elon Musk क्रिप्टो करंसी के समर्थक रहे है, वे लगातार अपने बयानों में क्रिप्टो करंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को समर्थन देते आये हैं। ऐसे में ट्विटर पर Crypto और Stock ट्रेडिंग की शुरुआत करने के लिए eToro के साथ साझेदारी, Elon Musk की क्रिप्टो करंसी के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती है।

यह भी पढ़िए : कहीं Elon Musk तो नहीं Bitcoin के संस्थापक Satoshi Nakamoto?

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`