सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

FTX फाउंडर Sam Bankman-Fried को 25 साल जेल की सजा

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर Sam Bankman-Fried को 28 मार्च को New York डिस्ट्रिक्ट जज Lewis Kaplan ने सजा सुनाई।
  • FTX के पूर्व CEO Sam Bankman-Fried (SBF) को जज Kaplan द्वारा 25 साल जेल की सजा सुनाई गई।
  • अपने पहले ट्रायल के बाद Sam Bankman-Fried धोखाधड़ी से जुड़े 7 आरोपों में दोषी पाए गये थे।
29-Mar-2024 By: Rohit Tripathi
FTX फाउंडर Sam Bankm

जज Kaplan ने सुनाई Sam Bankman-Fried को जेल की सजा

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX के फाउंडर Sam Bankman-Fried (SBF) को 28 मार्च को जज Lewis Kaplan ने 25 साल जेल की सजा सुनाई। FTX के पतन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में New York डिस्ट्रिक्ट जज ने Sam Bankman-Fried को सजा सुनाते हुए, उनसे 11 बिलियन डॉलर से अधिक की राशि को जब्त करने का आदेश भी दिया। जज Kaplan के फैसले के बाद अब SBF को सैन फ्रांसिस्को की एक मीडियम सिक्योरिटी जेल में रखा जाएगा। US डिस्ट्रिक जज के द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद Sam Bankman-Fried, FTX केस में जेल जाने वाले पहले व्यक्ति बने हैं। 

गौरतलब है कि क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX में SBF की मुख्य भूमिका थी। जहाँ 2022 में एक्सचेंज से जुड़े टोकन की वैल्यू में गिरावट के चलते FTX को फाइनेंसियल चैलेंजेस का सामना करना पड़ा था, जो फर्म से जुड़े हेज फंड Alameda Research में घाटे के कारण और भी ज्यादा बढ़ गए थे। इस घाटे को कवर करने के लिए फर्म द्वारा कस्टमर फंड्स का उपयोग किया गया, जो क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के पतन का मुख्य कारण बना। 

प्रॉसिक्यूटर्स ने की थी Sam Bankman-Fried को 50 साल जेल की मांग

FTX के पतन के लिए जिम्मेदार Sam Bankman-Fried को एक्सचेंज से जुड़े धोखाधड़ी के केस में प्रॉसिक्यूटर्स ने व्यापक फाइनेंसियल क्राइम्स का हवाला देते हुए 50 साल जेल की मांग की थी। जिसके साथ प्रॉसिक्यूटर्स यह भी चाहते थे कि कोर्ट SBF पर लगभग 10 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाए, क्योंकि इस पतन ने दुनिया भर की संस्थाओं को प्रभावित किया था, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 10 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। प्रॉसिक्यूटर्स ने SBF पर जिन अपराधों का हवाला कोर्ट के समक्ष दिया, उसमें इलीगल पॉलिटिकल कंट्रीब्यूशन की प्लानिंग, अधिकारीयों को रिश्वत देने, बैंकिंग घोटाला करने, दोष से बचने के लिए प्रयास करने, मामले के गवाहों को डराने धमकाने और न्याय में बाधा उत्पन्न करने जैसे आरोप शामिल थे। 

धोखाधड़ी से जुड़े 7 आरोपों में दोषी पाए Sam Bankman-Fried

अपने पहले ट्रायल के बाद FTX के पूर्व CEO Sam Bankman-Fried वायर फ्रॉड, सिक्योरिटीज फ्रॉड, कमोडिटी फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े 7 मामलो में दोषी ठहराए गए थे। Sam Bankman-Fried के साथ FTX के को-फाउंडर Gary Wang, FTX इंजीनियरिंग हेड Nishad Singh और अल्मेडा रिसर्च की पूर्व CEO Caroline Ellison सहित अन्य लोगों को भी धोखाधड़ी के मामलो में दोषी ठहराया गया था।

यह भी पढ़िए : FTX Europe सोल्ड, Coinbase 2 बार कर चुका था खरीदने का प्रयास

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`