सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Trump NFTs को छोड़कर सभी NFT में गिरावट है जारी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • NFTs के ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगातार गिरावट जारी है। NFT सेक्टर में ट्रेडिंग सेल्स की मात्रा पिछले सप्ताह में गिरकर 223 मिलियन डॉलर हो गई है।
  • जनवरी में ज्यादातर NFT कलेक्शन में गिरावट देखी गई है, इसके बावजूद भी Polygon पर नॉन-फंजिबल टोकन की बिक्री में इस महीने 70% की भारी वृद्धि देखी गई है।
  • इसके अलावा इस महीने Solana और Avalanche कलेक्शन में Wash trading काफी अधिक रही है।
30-Jan-2024 By: Shailja Joshi
Trump NFTs को छोड़कर

Solana और Avalanche कलेक्शन में Wash trading देखी गई

NFTs के ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगातार गिरावट जारी है, जो जनवरी के तीसरे सप्ताह में भी बनी हुई है। बता दें कि NFT सेक्टर में ट्रेडिंग सेल्स की मात्रा पिछले सप्ताह में गिरकर 223 मिलियन डॉलर हो गई है। यह पिछले सप्ताह के आंकड़ों की तुलना में 22.5% की महत्वपूर्ण गिरावट दर्शाता है। हालाँकि, NFT मार्केट में एक्टिव यूज़र्स की संख्या में वृद्धि देखी गई है। हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले सप्ताह 734,000 से अधिक कलेक्टर्स ने विभिन्न प्लेटफार्मों पर NFT की खरीदारी की है। 34% की यह उछाल, ट्रेडिंग वॉल्यूम में कमी के बावजूद नॉन-फंजिबल टोकन में बढ़ती रुचि का संकेत देती है। 

गिरावट के बावजूद Trump NFT को हो रहा है फायदा 

खास बात यह है कि जनवरी में ज्यादातर NFT कलेक्शन में गिरावट देखी गई है, इसके बावजूद भी Polygon पर नॉन-फंजिबल टोकन की बिक्री में इस महीने 70% की भारी वृद्धि देखी गई है। जिसमें Trump डिजिटल ट्रेडिंग कार्ड सीरीज़ 2 के फ्लोर प्राइस में 25% की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि संभवतः अमेरिका में मौजूदा चुनावी मौसम और Trump के अभियान के प्रचार के कारण है। इसके साथ ही हाल ही में Donald Trump ने अपनी Trump NFT सेलिंग बढ़ाने के लिए Bitcoin Ordinals की भी मदद ली है जिसका फ़ायदा Trump के NFT कलेक्शन को होता दिखाई दे रहा है। 

इसके अलावा अन्य सभी NFT कलेक्शन में गिरावट जारी है। जिसमें Bitcoin Ordinals कलेक्शंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, क्योंकि बिक्री में लगभग 35% की गिरावट आई है। इसके साथ ही Ethereum और Solana-बेस्ड NFTs में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है। लोकप्रिय Ethereum-आधारित कलेक्शंस में पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी गिरावट देखी गई है, पिछले दो हफ्तों में CryptoPunks और BAYC दोनों की न्यूनतम कीमत लगभग 8% कम हो गई है। 

इसके अलावा इस महीने Solana और Avalanche कलेक्शन में Wash trading काफी अधिक रही है। Wash trading मार्केट में हेरफेर का एक रूप है जहां एक निवेशक मार्केट में भ्रामक, कृत्रिम गतिविधि पैदा करने के लिए एक ही NFT को एक साथ बेचता और खरीदता है। हालाँकि, NFT मार्केट 2023 की चौथी तिमाही में अपनी लंबी गिरावट से काफी हद तक उबरा था, लेकिन हाल के आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिर से एक मंदी के दौर से गुजर रहा है। 

यह भी पढ़िए : Adidas, Fashion NFTs सेक्टर में बना सबसे बड़ा NFT ब्रांड

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`