सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoin Ordinals क्या हैं और वे Bitcoin के भविष्य को कैसे बदल सकते है?

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bitcoin Ordinals, Bitcoin ब्लॉकचेन पर डेटा स्टोर करने का एक क्रांतिकारी तरीका पेश करता है, जो वैल्यू स्टोर से परे इसकी उपयोगिता का विस्तार करता है।
  • Bitcoin Ordinals, Bitcoin ब्लॉकचेन पर डिजिटल ओनरशिप, इनोवेटिव एसेट ट्रेडिंग, डिसेंट्रलाइस्ड ऐप्स और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को अनलॉक कर सकते हैं।
  • Bitcoin Ordinals उपयोगी हैं, लेकिन Bitcoin इकोसिस्टम में सफल इंटीग्रेशन के लिए दुरुपयोग के जोखिमों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
12-Nov-2023 Shailja Joshi
Bitcoin Ordinals क्या हैं और वे Bitcoin के भविष्य को कैसे बदल सकते है?

भविष्य के ट्रेंड्स पर Bitcoin Ordinals का प्रभाव

Bitcoin दुनिया में सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी है और लाखों निवेशक इसकी डिफ्लैटनरी वैल्यू और यूनिक वैल्यू पर भरोसा करते हैं। वर्षों तक इंफ्रास्ट्रक्चर में स्थिर रहने और वैल्यू स्टोर करने के बाद Bitcoin कम्युनिटी अपने ब्लॉकचेन का उपयोग करने और ओरिजिनल  चैन के लिए उपयोग का विस्तार करने के लिए और अधिक तरीके लेकर आ रही है। Bitcoin ने अपने सैकड़ों अरबों के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ हमेशा पूरे ब्लॉकचेन इंडस्ट्री की नींव के रूप में काम किया है। 

इसमें Bitcoin कम्युनिटी एक बड़ा अपडेट लायी है जिसे Bitcoin Ordinals कहा जाता है। इसने नेटिव ब्लॉकचैन पर माइनर्स और यूजर्स के इंटरैक्ट करने के तरीके को काफी प्रभावित किया है। इस लेख में हम Bitcoin Ordinals के बारे में जानेंगे और समझेंगे कि ऐसा क्या है जो उन्हें खास बनाता है। 

Bitcoin Ordinals क्या हैं?

Bitcoin Ordinals, Bitcoin ब्लॉकचेन पर डेटा स्टोर करने का एक नया तरीका है। इन्हें पहली बार जनवरी 2023 में Casey Rodarmor ने पेश किया गया था और वे जल्द ही Bitcoin कम्युनिटी में लोकप्रिय हो गये थे। 

Bitcoin Ordinals डेटा के हिस्से हैं, जो Bitcoin ब्लॉकचेन पर अंकित होते हैं। यह डेटा टेक्स्ट और इमेज से लेकर म्यूजिक और वीडियो तक कुछ भी हो सकता है। एक बार डेटा अंकित हो जाने के बाद, यह Bitcoin ब्लॉकचेन में स्थायी रूप से एम्बेडेड हो जाता है और इसे बदला या हटाया नहीं जा सकता है।

Bitcoin Ordinals को Ordinal Theory नामक एक नए प्रोटोकॉल पर बनाया गया है। Casey Rodarmor की ऑर्डिनल थ्योरी के अनुसार, ब्लॉकचेन पर प्रत्येक satoshi (Bitcoin की सबसे छोटी इकाई) को एक विशेष तकनीक का उपयोग करके एक विशिष्ट पहचान दी जाती है। इससे ऐसे डिजिटल अर्टिफैक्ट तैयार होते है जो बिलकुल यूनिक होते है। 

 Bitcoin Ordinals की फंक्शनिंग के बारे में बताते हुए, CoinGabbar के को-फाउंडर Sudeep Saxena के साथ हाल ही की बातचीत में Ordazaar के को-फाउंडर और डेवलपमेंट लीड Naqib Noor ने कहा, “NFT और Bitcoin ordinal के बीच अंतर यह है कि NFT में, आपका मेटाडेटा एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में जाता है और जब कोई NFT खरीदता है तो वास्तव में वह एक लिंक खरीद रहा होता हैं जो उन्हें उस यूनिक jpeg को बनाने के लिए आवश्यक जानकारी देती है। जबकि Ordinals में एक इमेज या किसी अन्य मीडिया को Satoshi में अंकित किया जाता है जिसे बाद में Bitcoin ब्लॉकचेन पर माईन किया जाता है और यूजर्स उन विशेष Satoshi के मालिक हो सकते हैं, जिनमें उनका मीडिया अंकित होता है।”

Bitcoin Ordinals महत्वपूर्ण क्यों हैं?

Bitcoin Ordinals को Bitcoin ब्लॉकचेन की ऑपरेशनल कैपेसिटी को अपग्रेड करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो इसे केवल वेल्यु स्टोर से कहीं अधिक बनाता है। Ordinals में कई तरीकों से Bitcoin में क्रांति लाने की क्षमता है। यहां कुछ उदाहरण दिए गये है :

Bitcoin ब्लॉकचेन पर डिजिटल ओनरशिप 

Bitcoin Ordinals डिजिटल ओनरशिप के लिए नई संभावनाएं खोल सकते हैं। Bitcoin Ordinals का उपयोग डिजिटल आर्टिफैक्ट्स को बनाने के लिए किया जा सकता है जो यूनिक होते हैं। इससे आर्ट, म्यूजिक और कलेक्टिबल्स जैसी डिजिटल एसेट की ओनरशिप और ट्रेड के नए और इनोवेटिव तरीके देखे जा सकते हैं। 

एक ऐसे एप्लिकेशन के बारे में बात करते हुए जो यूजर्स को Bitcoin ब्लॉकचेन पर अपने आर्ट को माइन करने में सक्षम बनाता है, Noor ने कहा, “Ordazaar एक परमिशनलेस, भरोसेमंद, यूनिक मार्केट है, जहां आर्टिस्ट्स आ सकते हैं और बिना किसी परेशानी के Bitcoin ब्लॉकचेन पर अपना आर्टवर्क बनाना शुरू कर सकते हैं।

डिजिटल एसेट में ट्रेड करने का नया तरीका

Bitcoin Ordinals का उपयोग डिजिटल एसेट की ओनरशिप और ट्रेड के नए और इनोवेटिव तरीके बनाने के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, Ordinals का उपयोग डिजिटल कलेक्टिबल्स बनाने के लिए किया जा सकता है जो यूनिक होते हैं। इससे डिजिटल कलेक्टिबल्स के लिए एक नया मार्केट तैयार हो सकता है जो Ethereum जैसे अन्य ब्लॉकचेन के बजाय Bitcoin पर आधारित है।

डिसेंट्रलाइस्ड ऍप्लिकेशन्स का विकास करें

Bitcoin Ordinals का उपयोग नए फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज बनाने के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, Ordinals का उपयोग डिसेंट्रलाइस्ड लेंडिंग और लेंडिंग प्रोटोकॉल या डिसेंट्रलाइस्ड डेरिवेटिव मार्केट बनाने के लिए किया जा सकता है। इससे Bitcoin को निवेशकों और व्यापारियों के लिए अधिक आकर्षक बनाने में मदद मिल सकती है।

Bitcoin को और अधिक एक्सेसिबल बनाना

Bitcoin Ordinals, Bitcoin को यूजर्स के लिए अधिक एक्सेसिबल  बनाने में मदद कर सकते हैं। Bitcoin Ordinals का उपयोग Bitcoin ब्लॉकचेन पर विभिन्न प्रकार के नए एप्लिकेशन और सर्विसेज बनाने के लिए किया जा सकता है। यह Bitcoin को गेमर्स, आर्टिस्ट्स और डेवलपर्स जैसे यूजर्स के लिए अधिक आकर्षक बना सकता है।

Bitcoin को और अधिक सुरक्षित बनाना

Bitcoin Ordinals, Bitcoin नेटवर्क को अधिक सुरक्षित बनाने में भी मदद कर सकते हैं। Bitcoin Ordinals के लिए माइनर्स को अधिक डेटा प्रोसेस करने की आवश्यकता होती है, जो Bitcoin नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Bitcoin Ordinals और Bitcoin का भविष्य

Bitcoin Ordinals अभी भी एक नई तकनीक है इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि लंबी अवधि में Bitcoin पर उनका क्या प्रभाव पड़ेगा। हालाँकि, उनमें कई तरीकों से Bitcoin में क्रांति लाने की क्षमता है।

Naqib Noor ने माइनर्स के लिए Bitcoin Ordinals के महत्व पर भी जोर दिया। Noor ने कहा, “Bitcoin को बनाए रखने के लिए माइनर्स को पर्याप्त भुगतान करना होगा। Ordinals माइनिंग फीस को बढ़ा रहे हैं जो नए माइनर्स के लिए स्पेस में प्रवेश करने के लिए एक स्वागत योग्य इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है।”

Coin Gabbar के को-फाउंडर Sudeep Saxena ने कहा, "मेरा मानना है कि यदि किसी ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर को बने रहना है, तो इसका एक खास उपयोग होना चाहिए, Ordinals, Bitcoin के ब्लॉकचेन के लिए भी यही पेशकश करता है।"

Bitcoin Ordinals की संभावनाओं में से एक यह है कि Bitcoin Ordinals, Bitcoin को यूजर्स के लिए अधिक सुलभ बनाने में मदद कर सकता है। Bitcoin को अक्सर एक काम्प्लेक्स और टेक्निकल एसेट के रूप में देखा जाता है, लेकिन Ordinals Bitcoin ब्लॉकचेन पर विभिन्न प्रकार के नए एप्लिकेशन और सेवाएं संभव बना सकते हैं जो अधिक यूजर-फ्रेंडली हैं और ज्यादा लोगों के लिए सुलभ होगी।

Bitcoin Ordinals को लेकर चुनौतियाँ और चिंताएँ

 Bitcoin Ordinals में Bitcoin में क्रांति लाने की क्षमता है, लेकिन कुछ चुनौतियाँ और चिंताएँ भी हैं जिन्हें ध्यान रखना आवश्यक है। एक चिंता यह है कि Ordinals से Bitcoin नेटवर्क पर स्पैम और भीड़ बढ़ा सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि Ordinals के लिए माइनर्स को अधिक डेटा प्रोसेस करने की आवश्यकता होती है, जिससे ट्रांज़ैक्शन फीस अधिक हो सकती है और ट्रांज़ैक्शन का समय धीमा हो सकता है।

एक और चिंता यह है कि Ordinals का उपयोग अवैध या हानिकारक सामग्री बनाने के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, Ordinals का उपयोग चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी या हेट स्पीच को बनाने और वितरित करने के लिए किया जा सकता है। Ordinals को अवैध या हानिकारक उद्देश्यों के लिए उपयोग करने से रोकने के लिए सुरक्षा उपाय विकसित करना महत्वपूर्ण है।

कुल मिलाकर, Bitcoin Ordinals एक नई और रोमांचक तकनीक है जिसमें Bitcoin को कई तरीकों से बदलने की क्षमता है। हालाँकि, कुछ चुनौतियाँ और चिंताएँ भी हैं जिनका समाधान करने की आवश्यकता है। Ordinals का समर्थन करना है या नहीं, यह तय करने से पहले Ordinals के संभावित लाभों और जोखिमों को सावधानीपूर्वक तौलना जरुरी है।

यह भी पढ़िए : कैसा रहा Sam Bankman-Fried का एक साल का सफ़र, जानिए पूरी कहानी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`