सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

FIU Notice के बाद आया भारतीय एक्सचेंजों के क्रिप्टो डिपॉजिट में उछाल

महत्वपूर्ण बिंदु
  • FIU नोटिस ने यूजर्स को सुरक्षा के लिए भारतीय प्लेटफार्मों पर पहुंचाया है, जिससे क्रिप्टो डिपॉजिट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • Mudrex में $1M की वृद्धि और 10K नए यूजर्स देखे गए। 28 दिसंबर के बाद से CoinDCX में 2000% की वृद्धि हुई है, जो भारतीय एक्सचेंजों में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
  • भारतीय एक्सचेंजों में भविष्य में आने वाला उछाल इस बात पर भी निर्भर करता है कि रेगुलेटरी पॉलिसीज कैसे विकसित होती हैं।
06-Jan-2024 By: Deeksha
FIU Notice के बाद आय

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टो डिपॉजिट में और वृद्धि होने की उम्मीद

विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज के संबंध में FIU के एक नोटिस के बाद भारतीय एक्सचेंजों के क्रिप्टो डिपॉजिट में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। क्रिप्टो डिपॉजिट में आया यह उछाल संकेत देता है कि पोटेंशियल फंड लॉसेज या अपने फंड तक पहुंचने में असमर्थ होने की चिंताओं की वजह से निवेशकक इन विदेशी करंसीज से विड्रॉल शुरू कर रहे हैं। साथ ही नोटिस स्पष्ट रूप से यह इशारा करता है कि सरकार के पास नोटिस प्राप्त करने वाले Crypto Exchanges के URL को ब्लॉक करने का अधिकार है। वहीं लोग किसी भी प्रतिकूल परिणाम का सामना करने से बचने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स से अपने फंड निकालने का ऑप्शन चुन रहे हैं और उन्हें भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों में डिपॉजिट करने का रास्ता अपना रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह भारत में Crypto के लिए एक आशाजनक युग की शुरूआत है। इसी के साथ भारतीय एक्सचेंजों पर क्रिप्टो डिपॉजिट में और अधिक वृद्धि होने की भी संभावना जताई जा रही है। 

FIU नोटिस के बाद Mudrex और CoinDCX की डिपॉजिट अमाउंट में हुई वृद्धि 

Mudrex एक फैमस ग्लोबल क्रिप्टो इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसने Binance जैसे प्रमुख एक्सचेंजों से क्रिप्टो डिपॉजिट में $1 मिलियन की अचानक वृद्धि का अनुभव किया है। इस प्लेटफॉर्म ने इस इनफ्लो के लिए डिपॉजिटर्स की एक सीरीज को जिम्मेदार ठहराया, जिनमें से कई ने 1000 डॉलर से अधिक का निवेश किया, जो कि एक्सपीरियंस इनवेस्टर्स और नए लोगों के लिए Mudrex की अपील को दर्शाता है। हाल ही में हुए उछाल की वजह से इस प्लेटफॉर्म पर 10,000 से अधिक नए यूजर्स जुड़े हैं, जो कि इस प्लेटफॉर्म के फ्रेंडली इंटरफेस, सीमलैस एक्सपीरियंस और क्रिप्टो डिपॉजिट पर जीरो फीस के एक्सट्रा बेनिफिट्स के चलते आकर्षित हुए हैं। 

दूसरी ओर CoinDCX ने 28 दिसंबर के बाद से क्रिप्टो डिपॉजिट में 2000% की आश्चर्यजनक वृद्धि की घोषणा की थी। CoinDCX में हुआ यह उल्लेखनीय परिवर्तन, नॉन-कम्पलाइंट ऑफशोर एक्सचेंजों के बारे में यूजर्स के बीच चिंताओं की वजह से आया है, जो कि FIU IND द्वारा जारी किए गए हालिया कंप्लायंस शो कॉज नोटिस द्वारा बढ़ाया गया है। CoinDCX एक ट्रस्टेड भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज है और FIU के साथ रजिस्टर्ड भी है और यह यूजर्स की पहली पसंद भी बन गया है। इसके अलावा 1.4 crore से भी अधिक भारतीय यूजर्स अपने क्रिप्टो इनवेस्टमेंट के लिए CoinDCX पर भरोसा करते हैं। साथ ही रेगुलेटरी अनसर्टेनिटी के बीच अपने फंड के लिए एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करने की अपनी कमिटमेंट को भी पहचनाते हैं। 

क्या फ्यूचर आ सकत है भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों में उछाल 

भविष्य में निरंतर उछाल वैरियस फैक्टर्स पर निर्भर करता है। यदि रेगुलेटरी अनसर्टेनिटी बनी रहती है या नॉन-कम्पलायंस विदेशी एक्सचेंजों के खिलाफ आगे कार्रवाई होती है, तो यह संभव है कि यूजर्स अपने फंड को CoinDCX जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ट्रांसफर करना जारी रखेंगे, जो कि कम्पलायंस और सिक्योरिटी पर जोर देते हैं। इसके अलावा भारतीय एक्सचेंज यूजर्स के लिए फ्रेंडली इंटरफेस, सीमलैस एक्सपीरियंस और डिपॉजिट पर जीरो फीस जैसी आकर्षित सुविधाएं प्रदान करना जारी रखते हैं, तो वे अपनी खोयी हुई टेररटोरी को वापस से प्राप्त कर सकते हैं। 

क्रिप्टो मार्केट स्वभाविक रूप से अस्थिर है, जो कि रेगुलेटरी चेंजेस, मार्केट ट्रेंड्स और ग्लोबल फैक्टर्स से प्रभावित हैं। भविष्य में आने वाला उछाल इस बात पर भी निर्भर करता है कि रेगुलेटरी पॉलिसीज कैसे विकसित होती हैं, क्या गवर्नमेंट क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए स्पष्ट दिशानिर्देशो को प्रदान करती है और यूजर्स ऑफशोर प्लेटफॉर्म की तुलना में भारतीय एक्सचेंजों की सिक्योरिटी और फीचर्स को कैसे समझते हैं। इसलिए जब करेंट ट्रेंड्स भारतीय एक्सचेंजों के लिए पॉजिटिव एप्रोच का सुझाव देते हैं, तो भविष्य में उछाल काफी हद तक चल रहे नियामक विकास पर निर्भर करेगा। वहीं ये प्लेटफॉर्म सिक्योरिटी, यूज में आसानी और कम्पलायंस के मामले में यूजर्स के लिए अपनी अपील कैसे बनाए रखते हैं, इस बात पर भी निर्भर करेगा। 

यह भी पढ़े : भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए क्यों जरूरी है FIU रजिस्ट्रेशन

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`