सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

NFT को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे लॉन्च करेगी NFT टिकिट

महत्वपूर्ण बिंदु
  • IRCTC ने दिल्ली और लखनऊ को जोड़ने वाली दो तेजस ट्रेनों के लिए NFT टिकट लॉन्च करने की घोषणा की है।
  • NFT टिकिट में दिल्ली और लखनऊ की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाले स्केचेस पेश किए जाने की उम्मीद है।
  • भारतीय रेलवे सक्रिय रूप से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है, जो की NFTs टिकिट की घोषणा से साफ स्पष्ट है।
15-Mar-2024 By: Shailja Joshi
NFT को बढ़ावा देने के

भारतीय रेलवे ने NFT को बढ़ावा देने के लिए उठाया एक नया कदम

भारत में टेक्नोलॉजी का विस्तार तेजी से हो रहा है, जिसमें देश की सरकार भी अपना योगदान दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार और विभिन्न विभाग भी अपनी और से सहयोग कर रहे है। इसी के चलते अब भारतीय रेलवे ने NFT को बढ़ावा देने के लिए एक नया कदम उठाया है। जहाँ होली के अवसर पर, IRCTC ने दिल्ली और लखनऊ को जोड़ने वाली दो तेजस ट्रेनों के लिए NFT टिकट लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ IRCTC ने अपने आधिकारिक X हैंडल के माध्यम से इन NFTs की एक झलक दिखाई है। इन NFT टिकिट में दिल्ली और लखनऊ की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाले स्केचेस पेश किए जाने की उम्मीद है। यह पहल 2 अप्रैल तक चलने वाली है। हालाँकि अभी तक, IRCTC ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये NFT टिकट सभी टिकट खरीदारों के लिए कम्प्लीमेंटरी होंगे या उन्हें अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता होगी। साथ ही NFT टिकट से जुडी अन्य जानकारी भी अभी नही बताई गई है।  

इस तरह की पहल पहले भी कर चुका है IRCTC

भारतीय रेलवे सक्रिय रूप से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है, जो की NFTs टिकिट की घोषणा से साफ स्पष्ट है। हालाँकि यह पहली बार नहीं है जब IRCTC ने इस तरह की पहल की घोषणा की है। इससे पहले भी इस साल की शुरुआत में, IRCTC  ने अयोध्या की यात्रा के लिए NFT टिकटों की पेशकश की थी। इसके अलावा, पिछले साल मार्च में, भारतीय रेलवे की नेशनल एकेडमी ने Polygon के साथ सहयोग किया था। बता दें कि रेलवे ऑपरेशन में ब्लॉकचेन के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक वर्कशॉप आयोजित करने के लिए यह सहयोग किया गया था।

भारत लगातार टेक्नोलॉजी में  कर रहा है विस्तार

भारत लगातार टेक्नोलॉजी में विस्तार कर रहा है। चाहे वह ब्लॉकचैन, AI, NFT या क्रिप्टो एडॉप्शन हो देश हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए देश की सरकार और टेक कम्पनियाँ अपनी और से प्रयास कर रही है। हाल ही में भारत सरकार ने देश के AI इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए 10,371.92 करोड़ रुपये के बजट के साथ एक राष्ट्रीय मिशन, IndiaAI को मंजूरी दे दी है। वहीँ भारत के National Informatics Centre (NIC) ने पांच ब्लॉकचेन पर लगभग आठ मिलियन सरकार द्वारा जारी सत्यापन योग्य दस्तावेजों की होस्टिंग की है। देश में NFT और मेटावर्स सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है, इसमें एंटरटेनमेंट सेक्टर से लेकर देश की राज्य सरकार तक इसे बढ़ावा दे रही है। हाल ही में भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई ने सिटी-वाइड इंफ्रास्ट्रक्चर मेगाप्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए एक मेटावर्स पहल की शुरुआत की है। यह सभी कदम देश में बढ़ते टेक्नोलॉजी एडॉप्शन को बताते है। 

यह भी पढ़िए : Adidas, Fashion NFTs सेक्टर में बना सबसे बड़ा NFT ब्रांड




व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`