सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Jack Dorsey के Block में Layoffs, जानिए क्या रहा कारण

महत्वपूर्ण बिंदु
  • सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म Twitter के क्रिएटर Jack Dorsey की को-फाउंडेड फर्म Block Inc. ने Layoffs की घोषणा की है।
  • Block Inc. द्वारा कथित तौर पर अपने कुल 1000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
  • Jack Dorsey की फर्म Block Inc. में कर्मचारियों की छंटनी के पीछे कमजोर परिचालन को मुख्य वजह बताया गया है।
31-Jan-2024 By: Rohit Tripathi
Jack Dorsey के Block

Block ने की अपने 1000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म Twitter के क्रिएटर Jack Dorsey की फर्म #Block ने अपने कर्मचारियों को फर्म से निकालने की घोषणा की हैं। जानकारी के अनुसार कम्पनी ने अपने स्टाफ मेम्बर्स में से करीब 1000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की हैं। फाइनेंसियल पेमेंट प्रोसेसिंग फर्म Block Inc. की तरफ से कम्पनी के को-फाउंडर Jack Dorsey ने कर्मचारियों को निकालने की जानकारी अपनी एक LinkedIn पोस्ट के माध्यम से दी। Dorsey ने LinkedIn पर पोस्ट किए गए अपने नोट में कहा कि फर्म ने फैसला किया है उन कर्मचारियों को निकाला जाए जो कंपनी के लिए उपयुक्त नहीं हैं। यहाँ Jack ने लिखा कि हमें लगा की कम्पनी की भलाई के लिए कुछ कड़े कदम उठाने है, तो हमने यह फैसला तुरंत करने का निर्णय लिया। किसी भी कर्मचारी पर मनमाने ढंग से आरोप लगाने के बजाये, उन्हें कंपनी की स्थिति बताकर तुरंत निकाल देना बेहतर है।  

रिपोर्ट की माने तो फर्म ने अपने ऑपरेशन्स को स्ट्रीमलाइन करने के लिए एक ही दिन में बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस छंटनी से Block के Cash App, Foundational और Square शाखाओं के कर्मचारी विशेषतौर पर प्रभावित हुए। बता दे कि निकाले गए कर्मचारियों की संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या का 10 प्रतिशत हैं। कम्पनी ने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा उस समय पर की हैं, जब फर्म सेल्फ कस्टडी बिटकॉइन वॉलेट के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही हैं। गौरतलब है कि फर्म नवंबर में अपने सेल्फ कस्टडी बिटकॉइन वॉलेट लॉन्च करने की योजना की घोषणा कर चुका हैं। 

Block से पहले कई क्रिप्टो और ब्लॉकचेन फर्म्स ने किए Layoffs

बीते एक साल में क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन फर्म्स Mass Layoffs कर चुकी हैं। यहाँ 2023 के आंकड़े बताते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी जानी-मानी फर्म्स ने बड़ी संख्या में अपने स्टाफ की छंटनी की हैं। जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज #Binance भी Block Inc. की तरह अपने 1000 कर्मचारियों को एकसाथ बाहर का रास्ता दिखा चुका हैं। ठीक इसी तरह पिछले साल जुलाई में Solana Blockchain की गेम डेवलपर Automata भी अपने 235 कर्मचारियों में से 190 कर्मचारियों को निकाल चुकी थी। 

कुछ ऐसा है अक्टूबर माह में ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने किया था, जब उसने अपने 15% कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया था। छंटनी से पहले #Chainalysis के कर्मचारियों की संख्या 900 थी, जो 135 कर्मचारियों के निकाले जाने के बाद में 765 रह गई थी। इन सभी फर्म्स में एक बात कॉमन थी, जहाँ फर्म्सं ने अपने कर्मचारियों को निकालने के पीछे अपने कमजोर परिचालन को ही मुख्य वजह बताया। फिलहाल क्रिप्टो मार्केट में spot Bitcoin ETF को लेकर सकारात्मक माहौल है, जिससे निवेशक और क्रिप्टो एक्सचेंज अपने आगे के निवेश की योजना बना रहे हैं। लेकिन Block Inc. जैसी बड़ी फर्म में हुई इस बड़ी संख्या में छंटनी का असर क्रिप्टो मार्केट पर पड़ना स्वाभाविक है।  

यह भी पढ़िए : LinkedIn में हुआ बड़ा Layoff, कहीं AI वजह तो नहीं

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`