सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Mixin Network के डेटाबेस से हुई छेड़छाड़, $200 Million का हुआ नुकसान

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Mixin Network के डेटाबेस के साथ थर्ड पार्टी के क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा छेड़छाड़ की गई है। जिससे Mixin को $200M के नुकसान का सामना करना पड़ा है।
  • Mixin की टीम ने अपने नेटवर्क की रिकवरी के लिए और हैकिंग की जांच करने के लिए Blockchain इन्वेस्टीगेटर SlowMist को नियुक्त किया था।
  • कुछ दिन पहले Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin का X अकाउंट हैकिंग का शिकार हुआ था।
25-Sep-2023 By: Deeksha
Mixin Network के डेट

Mixin Network को हैक से $200M के नुकसान का करना पड़ा सामना

हैकर्स द्वारा आज के समय में हैकिंग को बड़ी आसानी से अंजाम दिया जा रहा है। प्रत्येक दिन हैकिंग और स्कैम से जुड़े केस सामने आते रहते हैं। हाल ही में डिसेंट्रलाइज्ड पीयर-टू-पीयर Mixin Network के डेटाबेस के साथ एक थर्ड पार्टी के क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा छेड़छाड़ कर हैकिंग की गई है। जिसकी वजह से Mixin को लगभग $200 Million के नुकसान का सामना करना पड़ा है। Mixin Network ने 25 सितंबर को इस बात की जानकारी साझा की है कि Mixin नेटवर्क पर 23 सितंबर को एक हैकिंग की वजह से उसके मेननेट से लगभग $200 Million मूल्य की क्रिप्टो एसेट्स समाप्त कर दी गई है। हैकिंग का पता चलने के तुरंत बाद ही Mixin Network पर सभी विड्रॉल और डिपॉजिट सर्विसेज को संस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि Mixin Network ने इस हैकिंग की समस्या से निपटने के लिए तुरंत समाधान खोजने भी शुरू कर दिए थे। इसी के साथ Mixin की टीम ने अपने नेटवर्क की रिकवरी के लिए और हैकिंग की जांच करने के लिए Blockchain इन्वेस्टीगेटर SlowMist को नियुक्त किया था। समाधान की दिशा में काम करते हुए Mixin Network ने Google को भी अपॉइंट किया था। 

Ethereum के को-फाउंडर भी हुए हैक का शिकार

रिपोर्ट के अनुसार, हैक के समय Mixin के पास ETH में $94.48 Million, DAI में $23.553 Million और BTC में $23.3 Million थे। वहीं टोटल पोर्टफोलियो अमाउंट $141.32 Million थी। बता दें कि Mixin Network के अलावा कई साइट्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स भी हैकिंग के जाल में फंस चुकी हैं। कुछ दिन पहले Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin भी हैकिंग का शिकार हो चुके हैं। दरअसल, Vitalik Buterin का सोशल मीडिया अकाउंट X को हैकर्स द्वारा Swim Swap के माध्यम से हैक किया गया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने अकाउंट को रीस्टोर करने में सफलता हासिल की थी। इसी के साथ Buterin ने यूजर्स को यह सलाह भी दी थी कि सभी यूजर्स को अपने X अकाउंट से डाले गए फोन नंबर्स को हटा देना चाहिए। क्योकि एक फोन नंबर आपको बड़ी मुसीबत में फंसा सकता है। कुछ दिन पहले Terra.Money ने Phishing Scam को रोकने के लिए अपनी वेबसाइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था और अपने यूजर्स को वेबसाइट से कुछ समय के लिए दूरी बनाने की बात कही थी। 

ये भी पढ़े- Lazarus Group के पास है $47 मिलियन की एसेट, सबसे ज्यादा है Bitcoin

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`