सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Crypto एक्सप्लॉइट्स के लिए सितंबर रहा साल 2023 का सबसे खराब महीना

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टो में $329.8 मिलियन की भारी चोरी के साथ सितंबर आधिकारिक तौर पर क्रिप्टो-संबंधित एक्सप्लॉइट्स के लिए 2023 में अब तक का सबसे खराब महीना बन गया है।
  • 285.8 मिलियन डॉलर की चोरी के साथ एक्सप्लॉइट लॉस के मामले में जुलाई दूसरा सबसे बड़ा महीना था।
  • Dune Analytics के नवीनतम आंकड़ों का दावा है कि Lazarus Group के पास वर्तमान में $45.6 मिलियन की क्रिप्टो संपत्ति है।
03-Oct-2023 By: Shailja Joshi
Crypto एक्सप्लॉइट्स

Crypto एक्सप्लॉइट्स को लेकर हुआ एक बड़ा खुलासा 

हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टो में $329.8 मिलियन की भारी चोरी के साथ सितंबर आधिकारिक तौर पर क्रिप्टो-संबंधित एक्सप्लॉइट्स के लिए 2023 में अब तक का सबसे खराब महीना बन गया है। 2 अक्टूबर को, ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म CertiK ने कहा कि सितम्बर महीने की कुल राशि में सबसे महत्वपूर्ण योगदान 23 सितंबर को Mixin Network हमले से हुआ है, जब Hong Kong स्थित डिसेंट्रलाइस्ड ट्रांसफर प्रोटोकॉल Mixin Network ब्रीच के कारण 200 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। महीने की अन्य प्रमुख घटनाओं में CoinEx एक्सचेंज और Stake.com पर हमले शामिल हैं, जिसके कारण क्रमशः $53 मिलियन और $41 मिलियन का नुकसान हुआ है। दोनों हमलों के लिए North Korean हैकिंग समूह Lazarus Group पर उंगली उठाई गई है। 

Dune Analytics के नवीनतम आंकड़ों का दावा है कि Lazarus Group के पास वर्तमान में $45.6 मिलियन की क्रिप्टो संपत्ति है। इस हमले के कारण सालाना कुल क्रिप्टोकरंसी का नुकसान 925.4 मिलियन डॉलर हो गया है। इसके अलावा 285.8 मिलियन डॉलर की चोरी के साथ एक्सप्लॉइट लॉस के मामले में जुलाई दूसरा सबसे बड़ा महीना था। इस बीच, CertiK के अनुसार, इस महीने में एग्जिट स्कैम्स में $1.9 मिलियन का नुकसान हुआ, फ्लैश लोन स्कैम्स में $400,000 और फ़िशिंग स्कैम्स में $25 मिलियन का नुकसान हुआ है। 2023 में एक्सप्लॉइट्स, स्कैम्स और हैक के कारण अब तक कुल 1.34 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके अलावा ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म Beosin के अनुसार, 2023 की तीसरी तिमाही में हैक, फ़िशिंग स्कैम्स और एग्जिट स्कैम्स से कुल नुकसान 890 मिलियन डॉलर से कम था। साथ ही पिछले सप्ताह के अंत में Beosin ने रिपोर्ट दी थी कि तीसरी तिमाही में घाटा पहली दो तिमाहियों की राशि से भी अधिक हो गया, जो कि पहली तिमाही में 330 मिलियन डॉलर और दूसरी तिमाही में 333 मिलियन डॉलर थी। 

क्रिप्टो हैक्स में पार हो सकता है एक अरब डॉलर का आंकड़ा 

इसके अलावा पिछले महीने ब्लॉकचेन फोरेंसिक फर्म Chainalysis ने भी अपनी रिपोर्ट जारी कर कहा था कि North Korea से जुड़े हैकरों द्वारा चुराई गई क्रिप्टोकरंसी में 2022 की तुलना में इस साल 80% की भारी गिरावट आई है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि प्रगति का संकेत हो। क्योंकि हकीकत में, हम 2023 में चुराए गए फंड की एक अरब डॉलर की सीमा को पार करने से केवल कुछ ही दूर हैं। सितम्बर में हैक की घटनाओ को देखते हुए कहा जा सकता है कि हम जल्द ही एक अरब डॉलर की सीमा को भी पार कर लेंगे।

यह भी पढ़िए : ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने की 15% एम्प्लाइज की छंटनी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`