सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Do Kwon के प्रत्यर्पण पर सस्पेंस बरकरार, हो सकती है देरी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Terraform Labs के को-फाउंडर Do Kwon के प्रत्यर्पण पर सस्पेंस वर्तमान में बरक़रार है।
  • फिलहाल यह तो निर्धारित हो गया है कि Do Kwon अमेरिका में प्रत्यर्पित किय जाएंगे।
  • Kwon की लीगल टीम के अनुसार Montenegro से Do Kwon का प्रत्यर्पण मार्च से पहले नहीं हो सकता है।
28-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
Do Kwon के प्रत्यर्प

मार्च से पहले नहीं होगा Do Kwon का US में प्रत्यर्पण

Terraform Labs के को-फाउंडर Do Kwon Montenegro कोर्ट में अपनी प्रत्यपर्ण को लेकर चल रही सुनवाई का सामना कर रहे हैं। जहाँ बीते दिनों साउथ कोरिया में Do Kwon के प्रत्यर्पण करने के अनुरोध को खारिज कर Montenegro Court ने Terraform Labs के को-फाउंडर को थोड़ी राहत दी थी। वहीँ अब हाल ही में मिली जानकारी से पता चलता है कि Kwon के अमेरिका में प्रत्यपर्ण में भी डिले हो सकता है। Montenegro Court में Do Kwon का केस लड़ रही लीगल टीम Kaplan Hecker & Fink के अनुसार हाई कोर्ट द्वारा बीती सुनवाई में गलत जानकारी के आधार पर अमेरिका में Kwon के प्रत्यर्पण को अनुमति प्रदान की गई थी। ऐसे में इस गलती के चलते, अब Kwon के Montenegro से अमेरिका में प्रत्यर्पण किए जाने की प्रक्रिया धीमी हो जाएगी। Kaplan Hecker & Fink के वकील David Patton के अनुसार यह प्रकिया इतनी डिले हो सकती है की Kwon अपने पहले ट्रायल के समय तक US में नहीं पहुंच सकते हैं। ऐसे में Kwon अमेरिका में 25 मार्च, 2024 को शुरू होने वाले Terraform Labs में हुए फ्रॉड से जुड़े अपने पहले ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। 

साउथ कोरिया में Do Kwon का प्रत्यर्पण, कोर्ट कर चुका है रद्द

इससे पहले Montenegro हाई कोर्ट साउथ कोरिया में Kwon के प्रत्यर्पण के अनुरोध को खारिज कर चुका है। जहाँ Podgorica स्थित हाई कोर्ट में Terraform Labs के संस्थापक Do Kwon की लीगल टीम ने तर्क दिया था कि Kwon के प्रत्यर्पण पर अंतिम निर्णय केवल Montenegro के जस्टिस मिनिस्टर ही ले सकते हैं, कोर्ट के पास इस मामले में अंतिम निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। जिसके बाद पिछली सुनवाई में Montenegro कोर्ट ने Kwon के संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में प्रत्यर्पण का फैसला सुनाया था। गौरतलब है कि वर्तमान में Kwon Terraform Labs में रहते हुए $40 बिलियन डॉलर का फ्रॉड करने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले में तीन देश अमेरिका, साउथ कोरिया और सिंगापुर Kwon के प्रत्यर्पण की मांग कर रहे हैं। वहीँ Kwon बिना किसी सरकारी संस्थान को बताए फर्जी पासपोर्ट पर Montenegro की यात्रा करते समय एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए थे। तब से Montenegro के हाई कोर्ट में Terraform Labs के संस्थापक के प्रत्यर्पण से जुड़ा मामला चल रहा है। फिलहाल इस केस में हर थोड़े दिन में सुनवाई हो रही हैं पर यह जानकारी नही मिल सकी है कि Kwon का प्रत्यर्पण कब होगा और कब उन्हें सजा मिलेगी।  

यह भी पढ़िए : Do Kwon के केस में नया ट्विस्ट, अब US में होगा प्रत्यर्पण

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`