सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Do Kwon के केस में नया ट्विस्ट, अब US में होगा प्रत्यर्पण

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Terraform Labs के सह-संस्थापक Do Kwon को जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पित किया जाएगा।
  • Do Kwon का South Korea प्रत्यर्पण Montenegro कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया है।
  • Do Kwon से जुड़ा मामला ट्विस्ट और टर्न से भरा है, जहाँ बार-बार Kwon किसी न किसी तरह धोखाधड़ी केस में सजा पाने से बच रहे हैं।
22-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
Do Kwon के केस में न

US प्रत्यर्पित होंगे Do Kwon, साऊथ कोरिया प्रत्यर्पण रद्द

Terraform Labs के सह-संस्थापक Do Kwon के केस में एक बार फिर नया मोड़ आया है। दरअसल Montenegro कोर्ट द्वारा Kwon के साउथ कोरिया में प्रत्यर्पण करने के अनुरोध को खारिज करने के बाद,अब यह खबर मिल रही है कि उन्हें US में प्रत्यर्पित किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका में Do Kwon का प्रत्यर्पण किया जा सकता है। हालाँकि इस रिपोर्ट में तारीख का खुलासा नहीं किया गया है कि कब Terraform Labs के सह-संस्थापक अमेरिका प्रत्यर्पित किये जाएंगे। इससे पहले Kwon की लीगल टीम की अपील पर Montenegro के Podgorica स्थित हाई कोर्ट ने Kwon का साउथ कोरिया में प्रत्यपर्ण करने से जुड़ा अनुरोध खारिज कर दिया था। Terraform Labs के संस्थापक की लीगल टीम ने यहाँ यह तर्क दिया था कि Kwon के प्रत्यर्पण पर निर्णय लेने का अंतिम अधिकार केवल Montenegro के जस्टिस मिनिस्टर के पास में है, ऐसे में कोर्ट इस प्रकार का कोई आदेश नहीं दे सकता। 

Terraform Labs के फाउंडर Do Kwon के केस में आए है कई ट्विस्ट  

Terraform Labs के सह-संस्थापक Do Kwon का केस काफी ट्विस्ट और टर्न से भरा हुआ है। Terraform Labs में रहते हुए $40 बिलियन डॉलर का फ्रॉड करने का आरोप झेल रहे Do Kwon के प्रत्यर्पण की मांग अमेरिका, साउथ कोरिया और सिंगापुर जैसे देश कर रहे हैं। इन सभी देशों में Kwon पर क्रिप्टो फ्रॉड और वायर फ्रॉड जैसे आरोप लगाए गए हैं। सिंगापुर में पुलिस की निगरानी में रह रहे Do Kwon एक दिन पुलिस को बिना जानकारी दिए Montenegro की यात्रा पर निकल गए। लेकिन चौकाने वाली बात तो यह थी कि वे Montenegro हवाई अड्डे पर फर्जी डॉक्यूमेंट्स रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए। उनके साथ पुलिस ने Han Chang-Joon को भी गिरफ्तार किया, जो Kwon के साथ Terraform Labs में काम करते थे। एयरपोर्ट से दोनों को ही पुलिस Montenegro की सेन्ट्रल जेल ले गयी। कोर्ट में पेशी के दौरान Do Kwon को चार महीने की सजा सुनाई गई। लेकिन मामले की शुरुआत से ही Do Kwon को लेकर नरम रुख अपनाते आए Montenegro कोर्ट ने Kwon को हाउस अरेस्ट रहने का आदेश देकर सभी को चौका दिया। क्योंकि Kwon पर धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोपों के साथ 3 देशों से फरार होने के भी आरोप थे। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके अनुसार तो Terraform Labs के सह-संस्थापक जल्द ही US प्रत्यर्पित किये जाएंगे। लेकिन जैसा Do Kwon का इतिहास रहा है, एक बार फिर वे कोई ना कोई चाल चलकर प्रत्यर्पण से बच निकलने में कामयाब हो जाएँगे। 

यह भी पढ़िए : SBF के ट्रायल की तरह ही हो सकता है Do Kwon के ट्रायल का रिजल्ट

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`