सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

यूरोपियन देशो में United Kingdom बनी सबसे बड़ी क्रिप्टो कंट्री

महत्वपूर्ण बिंदु
  • United Kingdom दुनिया भर में एक प्रमुख क्रिप्टोकरंसी इकॉनमी बना है। साथ ही यह रॉ ट्रांज़ैक्शन वॉल्यूम के मामले में सबसे बड़ी क्रिप्टो कंट्री बनकर उभरा है।
  • CNWE की सबसे बड़ी क्रिप्टो इकोनॉमी की सूची में U.K. शीर्ष पर है और ट्रांज़ैक्शन की मात्रा के मामले में United States और भारत के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
  • U.K. में क्रिप्टो एडॉप्शन में तेजी देश में कई क्रिप्टोकरंसी नियमों को अपनाने के बाद आई है।
19-Oct-2023 By: Shailja Joshi
यूरोपियन देशो में Un

United Kingdom दुनिया भर में एक प्रमुख क्रिप्टोकरंसी इकॉनमी बना

एक नए अध्ययन के अनुसार, United Kingdom दुनिया भर में एक प्रमुख क्रिप्टोकरंसी इकॉनमी बना है। साथ ही यह सेंट्रल, नॉर्थेर्न और वेस्टर्न यूरोप (CNWE) में रॉ ट्रांज़ैक्शन वॉल्यूम के मामले में सबसे बड़ी क्रिप्टो कंट्री बनकर उभरा है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने 18 अक्टूबर को अपनी 2023 Geography of Cryptocurrency रिपोर्ट के दो नए चैप्टर जारी किए, जिसमें इसका बिल्कुल नया CNWE अध्ययन और Eastern Europe पर दूसरा संस्करण शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष यह CNWE केवल North America के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो इकॉनमी थी। जुलाई 2022 और जून 2023 के बीच ग्लोबल ट्रांज़ैक्शन वॉल्यूम में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 17.6% थी, वहीँ इस अवधि के दौरान ऑन-चेन वैल्यू में लगभग $1 ट्रिलियन प्राप्त हुआ था। 

CNWE की सबसे बड़ी क्रिप्टो इकोनॉमी की सूची में U.K. शीर्ष पर है और ट्रांज़ैक्शन की मात्रा के मामले में United States और भारत के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर है। Chainalysis के अनुसार, U.K. को पिछले वर्ष क्रिप्टोकरंसी ट्रांज़ैक्शन में लगभग $252.1 बिलियन प्राप्त हुए था। इसके अलावा CNWE की अन्य बड़ी क्रिप्टो अर्थव्यवस्थाओं में Germany और Spain शामिल हैं, जिन्हें पिछले वर्ष क्रिप्टो ट्रांज़ैक्शन में क्रमशः $120 बिलियन और $110 बिलियन प्राप्त हुए थे। इन देशों के बाद France, Netherlands, Italy, Switzerland, Sweden और अन्य प्रमुख क्रिप्टो अर्थव्यवस्थाएं हैं। 

क्रिप्टोकरंसी नियमों से बढ़ा U.K. में क्रिप्टो एडॉप्शन

इससे पहले भी कुछ क्रिप्टो विश्लेषकों ने United Kingdom में क्रिप्टो एडॉप्शन को बढ़ाने का संकेत दिया था। फरवरी में, क्रिप्टो टैक्स प्लेटफॉर्म Recap ने बताया था कि Dubai और New York को पीछे छोड़कर London क्रिप्टो बिजनेस के लिए दुनिया का सबसे क्रिप्टो-रेडी शहर था। U.K. में क्रिप्टो एडॉप्शन में तेजी देश में कई क्रिप्टोकरंसी नियमों को अपनाने के बाद आई है। U.K. सरकार फाइनेंशियल सर्विसेज और मार्केट बिल के एडॉप्शन की दिशा में लगातार प्रगति कर रही है, जो मौजूदा फाइनेंशियल सर्विसेज लेजिस्लेशन में क्रिप्टो एसेट की परिभाषा को जोड़ता है और Tether जैसे स्टेबल कॉइन्स के लिए एक रेगुलेटरी  फ्रेमवर्क प्रदान करता है। 

अक्टूबर 2023 में, U.K. फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी ने निवेशकों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए क्रिप्टो फर्मों के लिए एक रेगुलेटेड  स्टैण्डर्ड स्थापित करते हुए, फाइनेंशियल प्रोमोशंस रेजीम लागू किया था। इससे पहले, U.K. ने सितंबर 2023 में U.K. क्रिप्टो ट्रैवल रूल को भी अपनाया था, जिसके लिए U.K. में क्रिप्टो एसेट व्यवसायों को क्रिप्टो एसेट ट्रांसफर के बारे में कुछ जानकारी वेरीफाई करने और साझा करने की आवश्यकता थी। 

CNWE रिपोर्ट के अलावा, Chainalysis ने Eastern Europe पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी जारी की है, जो फर्म के अनुसार चौथा सबसे बड़ा क्रिप्टो मार्केट है। जुलाई 2022 और जून 2023 के बीच इस क्षेत्र को क्रिप्टो में $445 बिलियन प्राप्त हुए था, जो ग्लोबल ट्रांज़ैक्शन गतिविधि का 8.9% है।

यह भी पढिये : Google का लॉजिक, AI चैटबॉट के लिए डेटा चोरी है आवश्यक

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`