सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

इंश्योरेंस इंडस्ट्री की सुरक्षा में क्या हो सकती है Crypto की भूमिका

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरंसी, ब्लॉकचेन का लाभ उठाते हुए, तेजी से क्लेम्स के साथ इंश्योरेंस को सुव्यवस्थित कर सकती है और धोखाधड़ी के जोखिम को कम कर सकती।
  • रेगुलेटरी अनिश्चितताएं और सुरक्षा संबंधी चिंताएं इंश्योरेंस में क्रिप्टो इंटीग्रेशन में बाधा डालती हैं।
  • बाधाओं के बावजूद, क्रिप्टो को अपनाने से इंश्योरर्स को साइबर सुरक्षा बढ़ाने और अधिक कुशल, कस्टमर-सेंट्रिक सर्विस प्रदान करने का मौका मिलता है।
12-Dec-2023 By: Shailja Joshi
इंश्योरेंस इंडस्ट्री

क्रिप्टो के माध्यम से बढ़ सकती है इंश्योरेंस इंडस्ट्री की सुरक्षा

तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में, इंश्योरेंस इंडस्ट्री को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे बिज़नेस और यूजर्स डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक निर्भर होते जा रहे हैं,यह खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे साइबर रिस्क से बचाव के लिए नए समाधानों की आवश्यकता हो रही है। इन चुनौतियों के बीच, क्रिप्टोकरंसी एक संभावित गेम-चेंजर के रूप में उभर रही है, जो यूनिक फीचर्स पेश करती है और जो इंश्योरर्स के रिस्क्स मेनेजमेंट के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। 

इंश्योरेंस पर साइबर सिक्योरिटी का प्रभाव

साइबर सिक्योरिटी सभी उद्योगों में एक चिंता बन गई हैं। इसके कारण इंश्योरर्स के लिए ये खतरे बड़े वित्तीय जोखिमों में तब्दील हो जाते हैं। डेटा ब्रीच, रैंसमवेयर अटैक और अन्य साइबर घटनाओं में वृद्धि जारी है, जिसका प्रभाव इंश्योरर्स और उनके पॉलिसी होल्डर्स दोनों पर पड़ रहा है। इस कारण, बीमा कंपनियों को साइबर पॉलिसियों को अंडरराइट करने, जोखिमों का सटीक आकलन करने और लगातार बढ़ रहे खतरों से पर्याप्त सुरक्षा कवरेज प्रदान करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्रिप्टोकरंसी कई सुविधाएँ प्रदान करती हैं जो साइबर रिस्क के प्रबंधन में पारंपरिक बीमा मॉडल की कमियों को दूर कर सकती हैं। 

जिसमें स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट, ब्लॉकचेन की एक मुख्य विशेषता है, जो बीमा में, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के प्रीडीफाइंड ट्रिगर्स के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट्स को सेल्फ-एक्सेक्यूट कर सकते हैं, जिससे यह एडमिनिस्ट्रेटिव ओवरहेड को कम कर सकते हैं और क्लेम सेट्लमेंट्स में देरी को कम कर सकते हैं। यह ऑटोमेटेड प्रोसेस तेजी से भुगतान सुनिश्चित कर सकती है और ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास में सुधार कर सकती है। 

इसके अलावा ब्लॉकचेन के डिसेंट्रलाइस्ड नेचर के कारण किसी भी रिकॉर्ड को बदला नहीं जा सकता है और यह ट्रांसपेरेंसी को भी बढ़ाता है। यह ट्रांसपेरेंसी इंश्योरेंस क्लेम्स के वेरिफिकेशन को बढ़ा सकती है साथ ही धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को कम कर सकती है।  

क्रिप्टोकरंसी पैरामेंट्रिक इंश्योरेंस जैसा रिस्क मैनेजमेंट टूल प्रदान कर सकती है। यह ब्लॉकचेन का उपयोग करके, इंश्योरर्स के डेटा के आधार पर ट्रिगर्स के साथ पॉलिसी डिजाइन कर सकता हैं। जिसमें जब ट्रिगर शर्तें पूरी हो, तो पॉलिसी ऑटोमेटिकली एक्सीक्यूट होती है और क्लेम वेरिफिकेशन की आवश्यकता के बिना तुरंत भुगतान प्रदान कर सकती है। 

क्रिप्टोकरंसी के उपयोग से इंश्योरेंस सेक्टर से एक क्रांतिकारी अवसर आ सकता है। क्रिप्टो की विशेषताएं इंश्योरर्स द्वारा साइबर रिस्क को प्रबंधित करने और कम करने के तरीके में क्रांति लाने की अपार संभावनाएं रखती हैं। रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और सुरक्षा उपायों पर सावधानीपूर्वक विचार के साथ इन टेक्नोलॉजीज़ को अपनाने से डिजिटल युग में अधिक लचीला, कुशल और कस्टमर-सेंट्रिक इंश्योरेंस लैंडस्केप का मार्ग खुल सकता है।

यह भी पढ़िए : इस महीने खरीदते ये 5 Cryptocurrency तो बन जाते अमीर

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`