सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

विदाई के बाद भी भारत में व्यापक रूप से अपनाया जा रहा है Worldcoin

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Worldcoin ने Argentina में नया रिकॉर्ड बनाया है और वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए एक अपडेट भी जारी किया है।
  • Worldcoin फाउंडेशन का कहना है कि Worldcoin का ऐप World App भारत में हर हफ्ते हजारों डाउनलोड के साथ व्यापक रूप से अपनाया जा रहा है।
  • भारत सरकार भारतीय यूजर्स की सिक्योरिटी का ध्यान रखते हुए Worldcoin ऐप को भी पूरी तरीके से बैन करने के लिए आवश्यक कदम भी उठा सकती है।
12-Jan-2024 By: Deeksha
विदाई के बाद भी भारत

Argentina में Worldcoin ने बनाया रिकॉर्ड, भारत में भी हाई

Worldcoin ने Argentina में नया रिकॉर्ड बनाया है और वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए एक अपडेट भी जारी किया है। Worldcoin ने Argentina में लगभग 16,000 Orb verifications के साथ एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है। Worldcoin में उछाल World ID 2.0 के लॉन्च के बाद आया है, जो कि Worldcoin की ह्यूमनिटी के प्रूफ की सेकंड जनरेशन है। वहीं Worldcoin की नई घोषणा में कहा गया है कि World ID 2.0 में Argentina में Mercado Libre में जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ इंटिग्रेशन की सुविधा है। साथ ही इसके अन्य इंटिग्रेशन में Reddit और Shopify के साथ एंटी फ्रॉड रिटेल इंटिग्रेशन शामिल है। 

भारत में Worldcoin को अपनाने का स्तर अभी भी ऊंचा

Argentina के साथ ही Worldcoin का कहना है कि भारत में Worldcoin को व्यापक रूप से अपनाया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में भारत, ब्राजील और फ्रांस में Worldcoin ने अपनी Orb verifications सर्विस को रोक दिया है। दरअसल, भारत में लॉन्च होने के बाद से ही Worldcoin ने काफी विस्तार किया था, इसने अपने प्लेटफॉर्म पर नए यूजर्स को शामिल करने के लिए भारत के कई हिस्सों में पॉप-अप कियोस्क खोले थे और साइन अप करने पर फ्री टोकन की पेशकश भी की थी। इसके साथ ही यह भारत में Orb verifications का विस्तार करने के लिए और अधिक कॉन्ट्रैक्ट्स को भी नियुक्त कर रहा था। इतने विस्तार के बाद भी Worldcoin ने भारत में अपनी Orb verifications सर्विस पर रोक लगा दी, लेकिन Worldcoin का ऐप World App अभी भी भारत में यूजर्स को जोड़ना जारी रख रहा है। 

क्या था Worldcoin के भारत से अलविदा कहने के पीछा का कारण

Worldcoin फाउंडेशन का कहना है कि Worldcoin का ऐप World App भारत में हर हफ्ते हजारों डाउनलोड के साथ व्यापक रूप से अपनाया जा रहा है। वहीं सवाल यह उठता है कि जब Worldcoin को भारतीय यूजर्स द्वारा व्यापक पैमाने पर अपनाया जा रहा है तो इसने भारत को अलविदा क्यो कहा है। Worldcoin ने भारत से अलविदा कहने का कारण भारत में उत्पन्न होने वाली क्रिप्टो रेगुलेटरी समस्याएं बताई हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ Worldcoin के भारत से अलविदा कहने की अलग ही वजह सामने आई थी। Worldcoin अपनी Orb verifications सर्विस की तुलना भारत सरकार के Aadhaar बायोमेट्रिक ID सिस्टम से करता आ रहा है, जबकि भारत सरकार इस सिस्टम को काफी सिक्योर मानती है। साथ ही Aadhaar यूजर्स के पर्सनल डेटा जैसे पैनकार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और सभी जरूरी दस्तावेजों से लिंक होता है, जिसकी सहायता से एक व्यक्ति की सभी पर्सनल डिटेल्स आसानी से निकाली जा सकती है। 

भारत सरकार उठा सकती है Worldcoin के ऐप को बैन करने के लिए कदम

लेकिन जब Worldcoin, भारत से विदाई ले चुका है, उसके बाद भी भारत में इसकी लोकप्रियता कई तरह के सवालों को जन्म देती है। CoinGabbar के अनुसार, जिस तरीके से भारत में Worldcoin के ऐप को डाउनलोड किया जा रहा है, तो हो सकता है भारत में Worldcoin एक बार फिर से वापसी करे या फिर ऐसा भी हो सकता है कि भारत सरकार इसे पूरी तरह से बैन करने के लिए कोई सख्त कार्रवाई करें। वर्तमान में भारत सरकार क्रिप्टो रेगुलेशन की दिशा में काम कर रही है, जिसके लिए FIU ने 9 ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंजों पर कार्रवाई की है। ऐसे में भारत सरकार भारतीय यूजर्स की सिक्योरिटी का ध्यान रखते हुए Worldcoin ऐप को भी पूरी तरीके से बैन करने के लिए आवश्यक कदम भी उठा सकती है। 

यह भी पढ़े : भारतीय इंजिनियर को Crypto में निवेश के लिए Telegram का यूज पड़ा भारी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`