सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्रिप्टो करंसी में निवेश करने से पहले आपको किन बातो का ध्यान रखना है

महत्वपूर्ण बिंदु
  • how-to-guide, क्रिप्टो करंसी , crypto analysis
04-Sep-2022 Rohit Tripathi
क्रिप्टो करंसी में निवेश करने से पहले आपको किन बातो का ध्यान रखना है

क्रिप्टो करंसी की दुनिया बहुत बड़ी है और यह केवल बिटकॉइन और ब्लॉकचेन के आस-पास ही नहीं घूमती है |

 क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइज़ेशन एग्रीगेटर्स के अनुसार, आज बाजार में 19,000 से अधिक क्रिप्टो करंसी मौजूद हैं, और यह दिन पर दिन लॉन्च हो रहे हैं। इसी वजह से निवेशकों के लिए यह तय करना थोड़ा कठिन हो जाता है कि किसमें निवेश करना चाहिए।

वास्तव में, उनमें से कई क्रिप्टो करंसी ऐसे हैं जो वास्तविक नहीं हैं।कहा जाता है स्कैमर्स ने क्रिप्टो स्पेस में संभावित अवसरों को देखा है, और उन्होंने लोगों का पैसा चुराने के लिए कुछ टोकन बनाए हैं। 

विशेषज्ञों के अनुसार क्रिप्टो में स्मार्ट और सुरक्षित रूप से निवेश करने के लिए, कुछ बुनियादी नियम सामने आए हैं | चाहे आप बिटकॉइन में निवेश कर रहे हों या किसी नए टोकन में ,यह सभी क्रिप्टो करंसी में निवेश के लिए सही हैं|

  1. क्रिप्टो निवेश को अपने पोर्टफोलियो के 5% या उससे कम पर रखें |

  2. क्रिप्टो करंसी में निवेश करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके पास एक आपातकालीन फंड है। 

  3. क्रिप्टो में केवल उतना ही निवेश करें जितने की भरपाई करने में आप सक्षम हो। 

  4. बिटकॉइन और इथीरियम बडे लोकप्रिय और मुख्यधारा क्रिप्टो कॉइंस हैंइसलिए इनसे शुरू करना हमेशा फायदेमंद होगा।

चाहे आप क्रिप्टो बाजार में निवेश करने के लिए एक शुरुआत कर रहे हों या एक अनुभवी निवेशक हो, नीचे कुछ तकनीकें दी गई हैं जो आपको किसी भी टोकन का विश्लेषण करने में मार्गदर्शन करेंगी।

परियोजना की वेबसाइट और सोशल मीडिया देखें

यह समझने के लिए कि क्रिप्टो करंसी परियोजना सामाजिक रूप से कितनी सक्रिय है तथा टीम और उसके समुदाय के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए क्रिप्टो योजना की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों की जाँच करें। वेबसाइट यूज़र के अनुकूल, उपयोगी होनी चाहिए और इस पर सार्वजनिक रूप से परियोजना तथा उस पर काम करने वाली टीम के साथ-साथ इसके वाइट पेपर और रोडमैप के बारे में जानकारी होनी चाहिए। 

पूरी तरह से समझने के लिए क्रिप्टो करंसी समुदाय के सोशल मीडिया अकाउंट पर जाएं। अधिकांश क्रिप्टो करंसी योजनाओं के ट्विटर, रेडिट या अन्य सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट होंगे 

जिन्हें वे प्रबंधित करते हैं। कमेंट सेक्शंस में उनके फॉलोवर्स की संख्या और बातचीत पर ध्यान दें। क्रिप्टो करंसी के उल्लेख और चर्चा के लिए सोशल मीडिया पर एक सामान्य खोज करें। यदि बहुत से लोग क्रिप्टो करंसी के बारे में सकारात्मक बात कर रहे हैं|  तो यह एक अच्छा संकेत हो सकता है। 


White Paper पढ़े   

जब आप किसी निवेश पर विचार कर रहे हों, तो परियोजना के White Paper को खोजने के लिए समय निकालें। प्रत्येक क्रिप्टो करंसी प्रोजेक्ट का एक वाइट पेपर होना चाहिए, और यह आसानी से वेबसाइट पर मिलना चाहिए  (यदि ऐसा नहीं है, तो यह एक नकारात्मक संकेत है )।

white paper को ध्यान से पढ़ें | इसमें परियोजना के बारे में जानने के लिए आवश्यक सभी जानकारी होनी चाहिए | यदि white paper में परियोजना के बारे में सभी जानकारी नहीं हैं, तो इसे आमतौर पर नकारात्मक संकेत के रूप में देखा जाता है। कोई भी भरोसेमंद white Paper में व्याकरण संबंधी गलतिया नहीं होनी चाहिए।

White Paper के बारे में और जानने के लिए हमारा ब्लॉग पोस्ट पढ़े - क्रिप्टो वर्ल्ड में White paper क्या है ? इसका उद्देश्य क्या है?  


Tokenomics अच्छे से समझे 

किसी क्रिप्टो करंसी के वितरण, सर्कुलेशन और टोटल सप्लाई को Tokenomics के रूप में जाना जाता है। यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह समय के साथ क्रिप्टो करंसी की कीमत को प्रभावित करता है। सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली फर्म के शेयरों की तरह, आपूर्ति और मांग यह निर्धारित करती है कि किसी विशेष क्रिप्टो करंसी की लागत कितनी है। निवेश करने से पहले, निम्नलिखित तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करें:

  • सर्कुलटिंग सप्लाई - यह वर्तमान में बाजार में उपलब्ध क्रिप्टो करंसी की आपूर्ति और कीमत की जानकारी देता है। 

  • टोटल सप्लाई - सभी टोकन के अनलॉक और वितरण के बाद, यह किसी क्रिप्टो करंसी की कुल आपूर्ति बताता है। 

  • मैक्सिमम सप्लाई - यह किसी क्रिप्टो करंसी की माईन करने की अधिकतम संख्या को बताता है।

ये तीनों आँकड़े किसी दिए गए क्रिप्टो करंसी की कीमत को बहुत प्रभावित कर सकते हैं | इसलिए क्रिप्टो निवेशकों के लिए आपूर्ति को समझना बहुत महत्वपूर्ण है।


परियोजना की टीम और कम्युनिटी का आकलन करें 

किसी प्रोजेक्ट के पीछे की टीम की विश्वसनीयता और अनुभव उसकी सफलता या विफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। यदि टीम का खुले तौर पर खुलासा नहीं किया जाता है, तो यह एक नकारात्मक संकेत है (यहाँ बिटकॉइन एक अपवाद है)। इसके अलावा, प्रोजेक्ट टीम के अधिकारियों को देखें। प्रतिष्ठित लोगो और स्थापित फर्मों के साथ साझेदारी भी एक सकारात्मक संकेत हैं।

कई क्रिप्टो परियोजनाओं के लिए, परियोजना का समर्थन करने वाली कम्युनिटी किसी क्रिप्टो की क्षमता को बना या बिगाड़ सकता है। कम्युनिटी का उत्साह और आकार परियोजना की  निरंतर सफलता में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं |


प्राइस हिस्ट्री का अध्ययन करें

मार्केट के अन्य बिन्दुओ को समझने के अलावा, आपको हमेशा क्रिप्टो करंसी की प्राइस हिस्ट्री पर ध्यान देना चाहिए। क्रिप्टो बाजार अस्थिर है, इसलिए कीमत में उतार-चढ़ाव  सामान्य है, लेकिन समय के साथ कीमत में धीरे-धीरे वृद्धि की तलाश करें। अलग-अलग समय अवधि में करंसी के मूल्य को देखे। करंसी के लॉन्ग-टर्म और शार्ट-टर्म प्राइस ट्रेंड्स की भी जाँच करे। 

उन कॉइंस से बचें जो एकदम उछाल लेते हैं और अचानक गिरा जाते है यह एक “pump-and-dump” स्कैम हो सकता है। इसे "rug pull" के रूप में भी जाना जाता है।


बड़े निवेशक

पता करें कि क्या परियोजना में पहले से ही कितने बड़े निवेशक हैं और यदि हां, तो वे कौन हैं | यदि परियोजना में पहले से ही प्रसिद्ध निवेश फर्मों या बड़े निवेशकों द्वारा निवेश किया गया है तो यह एक अच्छा संकेत है। यह बताता है कि वे योजना की सफलता पर विश्वास करते है। 


समय का प्रबंधन

आपने पूरी तरह से शोध के बाद क्रिप्टो करंसी मार्केट की समझ हासिल कर ली है, और आपने निवेश करने के लिए एक या अधिक परियोजनाओं को चुना होगा। आपका अगला और महत्वपूर्ण कदम आपके निवेश के लिए सही समय का निर्णय करना है।

डिजिटल मुद्रा की दुनिया तेजी से आगे बढ़ती है और अत्यधिक अस्थिरता के लिए जानी जाती है। ऐसे में सही समय का निर्णय करना आपके निवेश के रिटर्न को प्रभावित कर सकता है | इसलिए बुल और बेयर मार्केट को देखते हुए यह तय करना जरुरी है की यह निवेश करने का सही समय है या नहीं। 


निष्कर्ष 

जब बात क्रिप्टो करंसी निवेश की आती है, तो निवेशकों के लिए सबसे बड़ी चुनौति यह है की उनको निवेश करते समय किसी गलत क्रिप्टो योजना से बच कर रहना है | यदि आपने क्रिप्टो करंसी मार्केट में निवेश करने का फैसला किया है, तो किसी भी अन्य निवेश के समान उस पर शोध करना महत्वपूर्ण है। निवेश करने से पहले सोचे की आप किसी करंसी में निवेश क्यों करना चाहते है।  

क्रिप्टो करंसी और ब्लॉकचेन तकनीक के बारे में जानें ताकि आप बेहतर जानकारी प्राप्त करने के बाद यह तय कर सकें कि इस प्रकार का निवेश करना सही है या नहीं। क्रिप्टो करंसी और ब्लॉकचेन से जुडी सभी जानकारी आप CoinGabbar पर देख सकते है। 



व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`